LIVE

नीतीश कुमार बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, 15 मंत्रियों ने ली शपथ, बीजेपी के 7 तो जेडीयू से 5 बने मंत्री

Nitish Kumar Oath taking ceremony LIVE Updates: जेडी-यू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ले ली। भाजपा की तरफ से दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं इस विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को जद-यू से ज्यादा सीटें मिली हैं। जद-यू इस बार मात्र 43 सीटें और भाजपा 74 सीटें जीतने में सफल हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 16, 2020, 17:43 IST
Follow on Google News
नीतीश कुमार बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, 15 मंत्रियों ने ली शपथ, बीजेपी के 7 तो जेडीयू से 5 बने मंत्री
Photo Credit: ANI

रविवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस, पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में सुशील कुमार मोदी ने पार्टी विधानमंडल दल के नेता के रूप में प्रसाद के नाम का प्रस्ताव किया और सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया। प्रसाद अब सुशील मोदी की जगह ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सुशील मोदी ने ट्वीट कर तार किशोर को बधाई दी। प्रसाद कटिहार से चौथी बार विधायक और रेणु देवी बेतिया से विधायक चुनी गई हैं। 

NOV 16, 2020 17:41 IST

बीजेपी के राम सूरत कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ, कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली

बिहार राज्य की औराई सीट से जीते BJP विधायक राम सूरत कुमार ने ली शपथ, इसी के साथ शपथग्रहण समारोह समाप्त हो गया है, नीतीश कुमार सहित कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। 

NOV 16, 2020 17:24 IST

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को तंज कसते हुए ट्वीट कर दी बधाई

नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह का वहिष्कार करने वाली राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को तंज कसते हुए बधाई दी है
NOV 16, 2020 17:21 IST

BJP से जीवेश और रामप्रीत पासवान ने ली मंत्रिपद की शपथ

दरभंगा के जाले से जीत दर्ज कराने वाले बीजेपी विधायक जीवेश कुमार ने शपथ ली वहीं मधुबनी के राजनगर से जीतकर आए बीजेपी विधायक  रामप्रीत पासवान ने भी शपथ ली 
 

NOV 16, 2020 17:16 IST

BJP कोटे से अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

राज्य की आरा सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे BJP के अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ,अमरेंद्र पहली बार मंत्री बन रहे हैं।

NOV 16, 2020 17:15 IST

पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय ने ली मंत्री पद की शपथ

मंगल पांडेय ने ली मंत्री पद की शपथ, पांडे पिछली नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे

NOV 16, 2020 17:09 IST

VIP पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ली मंत्री पद की शपथ

VIP पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ली मंत्री पद की शपथ, सहनी हालांकि विधायक का चुनाव हार चुके हैं कहा जा रहा है कि वो MLC बनाए जा सकते हैं
NOV 16, 2020 17:06 IST

HAM कोटे से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली

शीला मंडल ने मंंत्री पद की शपथ ले ली है, HAM कोटे से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली है

NOV 16, 2020 17:03 IST

विजेंद्र प्रसाद यादव,अशोक चौधरी और मेवा लाल चौधरी ने ली मंत्रिपद की शपथ

जदयू नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी और मेवा लाल चौधरी बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
NOV 16, 2020 17:00 IST

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई, तारकिशोर प्रसाद ने ली मंत्री पद की शपथ साथ ही रेणु देवी ने ली मंत्री पद की शपथ गौरतलब है कि रेणु देवी बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं।
NOV 16, 2020 16:57 IST

जेडीयू कोटे से विजेंद्र प्रसाद यादव ने ली मंत्री पद की शपथ


JDU से विजेंद्र प्रसाद यादव ने शपथ ली है उन्होंने राज्य की सुपौल सीट पर जीत दर्ज की है, यादव पिछली सरकार में विद्युत विभाग के मंत्री थे वो नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं।

NOV 16, 2020 16:52 IST

जेडीयू से विजय चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ


जेडीयू से विजय कुमार चौधरी ने ली शपथ, पिछली सरकार में वो विधानसभा अध्यक्ष थे, चौधरी सरायरंजन सीट से जीते हैं चुनाव, 2010 में नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने। 2015 में बनाए गए थे राज्य के विधानसभा अध्यक्ष
 

NOV 16, 2020 16:38 IST

नीतीश कुमार राजभवन में मौजूद हैं

नीतीश कुमार शपथ ग्रहण के लिए बिहार राजभवन पहुंच गए हैं और वहां पर मौजूद हैं गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राजभवन पहुंच चुके हैं.,शपथग्रहण समारोह बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।डिप्टी सीएम के लिए तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का नाम फाइनल हो गया है। 

NOV 16, 2020 16:12 IST

नीतीश कुमार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

बिहार राजभवन में पूरी तैयारी कर ली गई है,नीतीश कुमार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस पटना में पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं।नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं।
NOV 16, 2020 15:08 IST

बिहार राजद अध्यक्ष बिगेड़े बोल-एनडीए ने लोकतंत्र का रेप किया

राजद बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एनडीए पर विवादित बयान दिया है। सिंह ने सोमवार को कहा कि एनडीए ने लोकतंत्र एवं जनादेश का रेप किया। उन्होंने कहा, 'जनता के जनादेश के साथ भाजपा ने रेप किया जिसके बाद नीतीश नाम के लड़के का जन्म हुआ।' सिंह के इस बयान पर भाजपा पलटवार कर सकती है। 

NOV 16, 2020 14:39 IST

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस भी नहीं होगी शामिल

राजद के अलावा महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और भाकपा माले ने भी कहा है कि वे नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। विपक्षी दलों के समारोह में शामिल न होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान होना चाहिए। यह जनादेश एनडीए के विकास कार्यों एवं 'जंगलराज' की वापसी रोकने के लिए है।

NOV 16, 2020 14:07 IST

नीतीश के शपथ ग्रहण पर राजद का ट्वीट

राजद की ओर से किए गए एक ट्वीट में लिखा गया है, 'बिहार में दो मजबूरों की मजबूर सरकार बन रही है। एक शक्तिविहीन, शिथिल और भ्रष्ट प्रमाणित हो चुके मजबूर मुख्यमंत्री। दूसरा चेहराविहीन और तन्त्र प्रपंच को मजबूर वरिष्ठ घटक दल। इनकी मजबूरी है - राजद का जनाधार और तेजस्वी यादव को अपना सर्वाधिक प्रिय नेता स्वीकार कर चुका बिहार।'

NOV 16, 2020 13:31 IST

शिवानंद तिवारी पर कांग्रेस का पलटवार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि शिवानंद राजद के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें सोच समझकर बयान देना चाहिए। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि राजद एक क्षेत्रीय पार्टी है और उसका दायरा बिहार तक सीमित है। 

NOV 16, 2020 12:26 IST

राहुल पर तिवारी का बयान निजी-मनोज झा

शिवानंद तिवारी के बयान पर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि यह उनका निजी बयान है। यह पार्टी का रुख नहीं है। चुनाव में क्या कमी रही गई इस बारे में सही समय एवं स्थान पर विश्लेषण किया जाएगा। तिवारी ने कहा है कि चुनाव प्रचार जब चरम पर था उस समय राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे। तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन 70 सभाएं भी नहीं कीं।
NOV 16, 2020 11:33 IST

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में आज सांतवीं बार शपथ लेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के 20 उम्मीदवारों को हरवाने का आरोप लगाया। महागठंधन को इस चुनाव में 110 सीटें मिली हैं।  

NOV 16, 2020 11:16 IST

हमारे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी- रेणु कुमार

नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहीं रेणु कुमार ने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों ने हमें चुना है और एनडीए में भरोसा जताया है ऐसे में हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है।
NOV 16, 2020 10:41 IST

तार किशोर ने की पुष्टि

भाजपा के विधायक मंडल के नेता तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि पार्टी से इस बात के संकेत मिले हैं कि रेणु जी और मैं उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
NOV 16, 2020 10:33 IST

नीतीश के साथ 14 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

टाइम्स नाउ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें भाजपा से दो विधायक उप मुख्यमंत्री पथ की शपथ लेंगे। कैबिनेट में जद-यू के कोटे से छह मंत्री और भाजपा के कोटे से 5 मंत्री बनेंगे। मंत्रिमंडल में वीआईपी और हम को भी शामिल किया जाएगा।

NOV 16, 2020 10:11 IST

'पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊंगा'

सुशील मोदी ने रविवार को अपने एक ट्वीट में कहा, ‘भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।’ उन्होंने कहा, ‘आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूँगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।’

NOV 16, 2020 09:39 IST

नीतीश के शपथ ग्रहण में अमित शाह और नड्डा होंगे शामिल

नीतीश कुमार आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शरीक होंगे। बताया जाता है कि भाजपा की ओर से दो मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा मंत्रियों की संख्या ज्यादा होगी। माझी की पार्टी हम और वीआईपी से एक-एक मंत्री हो सकते हैं।

NOV 16, 2020 09:29 IST

ये बन सकते हैं मंत्री

सूत्रों के मुताबिक जदयू से बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, श्रवण कुमार और लेसी सिंह मंत्री बन सकते हैं। जबकि बीजेपी की ओर से तार किशोर प्रसाद, मंजू देवी, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार और मंगल पांडेय को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। माझी की पार्टी हिंदुस्तान आवामा मोर्चा की ओर से संतोष मांझी और वीआईपी की ओर से खुद पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी मंत्री बन सकते हैं। 

NOV 16, 2020 09:10 IST

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजेडी नेता शिवानंद तिवार के बयान पर तंज कसा है। तिवारी ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। तिवारी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस चुनाव में महागठबंधन के लिए समस्या बन गई। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी पिकनिक मनाते रहे जबकि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करने नहीं आई। तिवार के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि शिवानंद जी तो राहुल जी को ओबामा से ज़्यादा जानने लगे है। फिर भी कांग्रेस चुप क्यू?
NOV 16, 2020 09:10 IST

आज शाम साढ़े चार बजे शपथ लेंगे नीतीश

एनडीए ने बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार का चयन किया है। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश का यह चौथा कार्यकाल होगा। नीतीश राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार शाम साढ़े चार बजे शपथ लेंगे। रक्षा मंत्री एवं भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने नीतीश के शपथ ग्रहण की घोषणा पटना में की।  

NOV 16, 2020 09:10 IST

नीतीश सरकार में शामिल हो सकते हैं 36 मंत्री

सूत्रों का कहना है कि नीतीश की कैबिनेट में 36 मंत्रियों को जगह दी जा सकती है। भाजपा के कोटे से नीतीश मंत्रिमंडल में 20 से 21 मंत्री शामिल हो सकते हैं जबकि जेडी-यू की तरफ से 11 मंत्री और वीआईपी एवं हम से एक-एक मंत्रियों को जगह दी जा सकती है। नीतीश सरकार में इस बार भाजपा की तरफ से दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी को भाजपा विधायक मंडल का नेता एवं उपनेता चुना गया है। भाजपा अपने इन दोनों नेताओं को उप मुख्यमंत्री बना सकता है।