Sonia Gandhi National Herald Case : सोनिया गांधी से 3 घंटे हुई पूछताछ, ED दफ्तर से निकलीं
Sonia Gandhi's Questioning by ED in National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने मंगलवार को सोनिया गांधी से तीन घंटे पूछताछ की। सोनिया से पहले राउंड की पूछताछ गत 21 जुलाई को हुई। इस दिन जांच एजेंसी ने उनसे करीब दो धंटे उनसे पूछताछ की। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहा है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ईडी के सामने पेश हुए।
Sonia Gandhi's Questioning by ED in National Herald Case : सोनिया से सोमवार को पूछताछ होनी थी लेकिन ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को एक दिन की मोहलत दे दी। सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण हुआ। इस समारोह में सोनिया गांधी शरीक हुईं। समझा जाता है कि इस समारोह को देखते हुए सोमवार को उनसे पूछताछ नहीं हुई। सोनिया गांधी से पूछताछ कांग्रेस विरोध कर रही है। वह संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन कर रही है। गत 21 जुलाई की पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। बेंगलुरू में ईडी ऑफिस के बाहर एक कार में आगजनी हुई।
दिल्ली में उग्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बदले की भावना के तहत काम कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस अपने इस प्रदर्शन को 'सत्याग्रह' नाम दिया है। जबकि भाजपा का आरोप है कि गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए पूरी पार्टी सड़क पर आ गई है। भाजपा ने कांग्रेस के 'सत्याग्रह' को 'दुराग्रह' बताया है।
सोनिया गांधी से 3 घंटे हुई पूछताछ
सोनिया गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकली हैं। आज उनसे तीन घंटे की पूछताछ हुई है।
कांग्रेस का राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च
कांग्रेस सांसदों ने संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला लेकिन विजय चौक के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सांसदों के साथ राहुल गांधी भी मौजूद हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि हम राष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे कि सदन में विपक्ष की बातें सुनी जाए।
सोनिया गांधी से पूछताछ शुरू
ईडी दफ्तर में सोनिया गांधी से पूछताछ शुरू हो गई है। तीन अफसरों की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक बैलेंस शीट दिखाकर उनसे पूछताछ हो रही है। ईडी के अधिकारी करीब तीन दर्जन सवालों के जवाब चाहेंगे।
ED दफ्तर में सोनिया गांधी, थोड़ी देर में शुरू होगी दूसरे राउंड की पूछताछ
नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के दफ्तर पहुंच चुकी हैं। थोड़ी देर में उनसे पूछताछ शुरू होगी। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों मौजूद हैं। अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी 'सत्याग्रह' कर रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। कांग्रेस ने राजघाट पर 'सत्याग्रह' करने की इजाजत मांगी थी लेकिन यहां उसे प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई।
काले बैलून लेकर विरोध-प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। ED से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्लेकार्ड और काले बैलून लेकर विरोध-प्रदर्शन किया है।
'सत्याग्रह' के नाम पर नाटक कर रही है कांग्रेस
सोनिया की पेशी से हमले BJP ने बोला हमला
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पेशी से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार सुबह कहा कि विपक्ष के पास आज मुद्दों की कमी है। विपक्ष नहीं चाहता कि उसकी जांच हो। जहां तक सोनिया गांधी और ईडी का सवाल है तो पांच हजार करोड़ रुपए का यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो स्वाभाविक है कि पूछताछ सोनिया गांधी और राहुल गांधी से होगी क्योंकि यंग इंडियन कंपनी में 76 प्रतिशत की हिस्सेदारी सोनिया और राहुल के पास है। एक कंपनी बनाकर 5000 करोड़ रुपए की संपत्तियों का गबन किया गया। ये संपत्ति देश की थी। जो इस गबन में संलिप्त है उसे जवाब देना पड़ेगा।
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा
दिल्ली यातायात पुलिस की एडवाइजरी
दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा है कि 26 जुलाई को यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। लोगों से मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, मान सिंह रोड, गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लैरिज जंक्शन, क्यू प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड का इस्तेमाल सुबह नौ बजे से दिन के दो बजे तक न करने की सलाह दी गई है।
यहां कांग्रेस का सत्याग्रह नहीं दुराग्रह है-पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने की रही है। एक परिवार के भ्रष्टाचार का बचाव करने के लिए पूरी पार्टी सामने आ गई है। कांग्रेस प्रदर्शन के नाम पर 'सत्याग्रह' नहीं 'दुराग्रह' कर रही है। सोनिया गांधी की ईडी से पूछताछ का दिल्ली में भारी विरोध देखने को मिला। यहां ईडी दफ्तर के बाहर उग्र प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। यहां से प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बस में बिठाया और दूसरी जगह ले जाकर छोड़ा।

