LIVE

Mann ki Baat: पीएम मोदी ने की 2021 की आखिरी 'मन की बात', 28 दिसंबर से होंगे 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए रजिस्ट्रेशन, पढ़ें अपडेट्स

Mann ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी हर महीने के आखिर रविवार को मन की बात करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने कई विषयों पर बात की।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 26, 2021, 11:52 IST
Follow on Google News
Mann ki Baat: पीएम मोदी ने की 2021 की आखिरी 'मन की बात', 28 दिसंबर से होंगे 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए रजिस्ट्रेशन, पढ़ें अपडेट्स
Photo Credit: Twitter

Mann ki Baat 26 December : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। ये इस साल की आखिरी मन की बात थी। आज मन की बात का का 84वां संस्करण था। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए 'मन की बात' हमेशा से ऐसे ही लोगों के प्रयासों से भरा हुआ, खिला हुआ, सजा हुआ, एक सुन्दर उपवन रहा ह। मन की बात में तो हर महीने मेरी मशक्कत ही इस बात पर होती है, इस उपवन की कौन सी पंखुड़ी आपके बीच लेकर के आऊं। साथियो, कोरोना का एक नया वेरिएंट दस्तक दे चुका है। इस वैश्विक महामारी को परास्त करने के लिए एक नागरिक के तौर पर हमारा खुद का प्रयास बहुत महत्वपूर्ण है। हमारी सामूहिक शक्ति ही कोरोना को परास्त करेगी, इसी दायित्वबोध के साथ हमें 2022 में प्रवेश करना है।

DEC 26, 2021 11:33 IST

2022 एक नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम पृष्ठ बनेगा

हर नई शुरुआत अपने सामर्थ्य को पहचानने का भी एक अवसर लाती है। जिन लक्ष्यों की पहले हम कल्पना भी नहीं करते थे। आज देश उनके लिए प्रयास कर रहा है। हमें कितना कुछ सीखना है, नए-नए नवाचार करने हैं, नए-नए लक्ष्य हासिल करने हैं। आईये हम अपना संकल्प दोहरायें कि बड़ा सोचेंगें, बड़े सपने देखेंगे, और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान लगा देंगे हमारे सपने ऐसे होंगे जिनसे हमारे समाज और देश का विकास जुड़ा हो। इसी संकल्प के साथ आने वाले साल में देश आगे बढ़ेगा, और 2022 एक नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम पृष्ठ बनेगा। इसी विश्वास के साथ आप सभी को 2022 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

DEC 26, 2021 11:25 IST

अरुणाचल प्रदेश में चला अनूठा अभियान

मेरे प्यारे देशवासियो, अरुणाचल प्रदेश के लोगों ने साल भर से एक अनूठा अभियान चला रखा है। उसे नाम दिया है 'अरुणाचल प्रदेश एयरगन सरेंडर अभियान' ताकि अरुणाचल प्रदेश में पक्षियों का अंधाधुंध शिकार रुक सके।

DEC 26, 2021 11:22 IST

लखनऊ में हुए अनूठे ड्रोन शो की प्रशंसा हुई

भारत अभिनव तरीकों से 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। ऐसा ही एक प्रयास हाल ही में लखनऊ में आयोजित किया गया था। मैं लखनऊ के रहने वाले निलेश जी की एक पोस्ट की भी चर्चा करना चाहूंगा। निलेश जी ने लखनऊ के रेजीडेंसी क्षेत्र में हुए एक अनूठे ड्रोन शो की बहुत प्रशंसा की है। इसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अलग-अलग पहलुओं को जीवंत बनाया गया।

DEC 26, 2021 11:18 IST

व्यक्तित्व भी संवारती हैं किताबें

साथियो, किताबें सिर्फ ज्ञान ही नहीं देतीं बल्कि व्यक्तित्व भी संवारती हैं। आजकल लोग ये बहुत गर्व से बताते हैं कि इस साल मैंने इतनी किताबें पढ़ीं। मैं भी मन की बात के श्रोताओ से कहूंगा कि आप इस वर्ष की अपनी 5 पसंदीदा किताबों के बारे में बताएं।

DEC 26, 2021 11:13 IST

नए साल में परीक्षा पे चर्चा करेंगे पीएम मोदी

हर साल की तरह अगले साल की शुरुआत में भी हम परीक्षा पे चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 28 दिसंबर से mygov.in पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू होने जा रहा है। ये रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी तक चलेगा। 

DEC 26, 2021 11:12 IST

पीएम मोदी ने किया ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का जिक्र

DEC 26, 2021 11:10 IST

कोविड को लेकर होना होगा सतर्क

भारत में टीकाकरण की संख्या बढ़ रही है और यह हमारे वैज्ञानिकों के अभिनव उत्साह और हमारे लोगों के भरोसे को दर्शाता है। वैक्सीन की 140 करोड़ डोज के पड़ाव को पार करना प्रत्येक भारतवासी की अपनी उपलब्धि है। हमें नए वेरिएंट के मद्देनजर कोविड-19 के खिलाफ सावधानी बरतनी होगी।

DEC 26, 2021 11:08 IST

जनशक्ति के प्रयास से कोविड से लड़ सका भारत

भारत हमारी जनशक्ति के उत्साही प्रयास की बदौलत कोविड-19 से लड़ रहा है। ये जनशक्ति की ही ताकत है, सबका प्रयास है कि भारत 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी से लड़ सका।

DEC 26, 2021 11:07 IST

मन की बात सरकार के कामों को बताने के लिए नहीं

मेरे लिए मन की बात सरकार के काम को उजागर करने के बारे में नहीं है, जिसे आसानी से किया जा सकता था। इसके बजाय, यह जमीनी स्तर के परिवर्तन करने वालों के सामूहिक प्रयासों के बारे में है। 

DEC 26, 2021 10:54 IST

राष्ट्र को संबोधित कर किए 3 बड़े ऐलान

उन्होंने बताया कि 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी 2022 से वैक्सीन लगेगी। हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 10 जनवरी से Precaution डोज लगेगी।  साथ ही 10 जनवरी से ही 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose लगेगी।

DEC 26, 2021 10:52 IST

पिछली 'मन की बात' की में की बात

28 नवंबर को प्रसारित मन की बात के अपने आखिरी एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 50 साल पूरे होने पर सशस्त्र बलों की सराहना की थी।

DEC 26, 2021 10:51 IST

लोग शेयर करते हैं अपने अनुभव

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि मुझे इस महीने की 26 तारीख को होने वाली साल की आखिरी मन की बात के लिए कई इनपुट मिल रहे हैं। इनपुट में कई अलग-अलग क्षेत्र शामिल हैं और जमीनी स्तर पर बदलाव लाने के लिए काम कर रहे कई लोगों की जीवन यात्रा का जश्न मनाते हैं। अपने विचार साझा करते रहें।