Maharashtra Shiv Sena Crisis Updates: एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, जेपी नड्डा बोले-डिप्टी सीएम बनें देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र में चल रहा सियासी घमासान खत्म हो गया है। नई सरकार के गठन आज ही होगा। इससे पहले बीजेपी नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ऐलान किया कि एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी बाहर से समर्थन देगी। इससे पहले इस्तीफा देने के बाद शिवसेना अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बागी विधायकों को लौटने दें और उनके खिलाफ प्रदर्शन नहीं करें।
Maharashtra Devendra Fadnavis and Eknath Shinde News Updates: उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन आज ही हो रहा है। उससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। महाराष्ट्र के मनोनीत सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना के 40 विधायकों समेत कुल 50 विधायक हमारे साथ हैं। उनकी मदद से हमने अब तक यह लड़ाई लड़ी है। इन 50 लोगों ने मुझ पर जो भरोसा किया है।
धमकी,भावनात्मक अपील नहीं आई काम,नंबर गेम में पिछड़े उद्धव ! अब ये हैं ऑप्शन
उद्धव ठाकरे कैबिनेट का फैसला- औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर, उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशि रखा जाएगा
डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शाम 7.30 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में तीसरी कुर्सी जोड़ी गई। एकनाथ शिंदे आज शाम लेंगे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देवेंद्र फडणवीस भी सरकार का हिस्सा बनने पर राजी हो गए हैं। वे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मनोनीत सीएम एकनाथ शिंदे राजभवन पहुंचे। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस मुंबई के राजभवन पहुंचे, शपथ ग्रहण समारोह कुछ ही देर में शुरू होगा। राजभवन में तीन कुर्सियां लगाई गईं।
देवेंद्र फडनवीस जी ने बड़ा मन दिखाया- अमित शाह
अमित शाह ने ट्वीट किया कि भाजपा अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के कहने पर श्री देंवेंद्र फडनवीस जी ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूं। देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अनुरोध पर महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने का फैसला किया।
जेपी नड्डा बोले- फडणवीस को डिप्टी सीएम बनना चाहिए
एकनाथ शिंदे का मुख्यमंत्री होना, उद्धव ठाकरे के लिए बुरी खबर- उमर अब्दुल्ला
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा के तुरंत बाद, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए "बुरी खबर" कहा। अब्दुल्ला कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे और शिवसेना की उनके गुट के लिए बहुत बुरी खबर है। उद्धव शायद भाजपा के मुख्यमंत्री को शिंदे को निशाना बनाने के लिए एक राजनीतिक हथियार देने पर भरोसा कर रहे थे। यह काम बनाता है। ठाकरे परिवार के लिए शिवसेना का पुनर्निर्माण करना और भी मुश्किल है।
एकनाथ शिंदे होंगे सीएम, शिंदे गुट के विधायकों ने मनाया जश्न
एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम
बीजेपी नेता देवेंद्र फड़णवीस का ऐलान किया- एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे। बीजेपी शिंदे सरकार को बाहर से पूरा समर्थन देगी। सरकार पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि हम शिंदे को पूरा समर्थन देंगे। फडणवीस ने कहा कि शिवसेना विधायक मांग कर रहे थे कि कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन खत्म किया जाए लेकिन उद्धव ठाकरे ने इन विधायकों की अनदेखी कर एमवीए गठबंधन के सहयोगियों को प्राथमिकता दी, इसलिए इन विधायकों ने आवाज तेज की। शिवसेना ने उन लोगों के साथ गठबंधन किया जो हिंदुत्व और सावरकर के खिलाफ हैं। शिवसेना ने जनता के जनादेश का अपमान किया। उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन हुआ था और हमें विधानसभा चुनावों में आवश्यक संख्या मिली थी। हमें सरकार बनाने की उम्मीद थी लेकिन शिवसेना ने उन लोगों के साथ गठबंधन करना चुना जिनके खिलाफ बालासाहेब ने जीवन भर विरोध किया।
बालासाहेब के हिंदुत्व और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं- महाराष्ट्र के मनोनीत सीएम एकनाथ शिंदे
देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने जो निर्णय लिया है वह बालासाहेब के हिंदुत्व और हमारे विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे साथ 50 विधायक हैं। हम अपने निर्वाचन क्षेत्र की शिकायतों और विकास कार्यों के साथ पूर्व सीएम ठाकरे के पास गए और उन्हें सुधार की आवश्यकता पर सलाह दी क्योंकि हमें यह एहसास होने लगा कि हमारे लिए अगला चुनाव जीतना मुश्किल होगा। हमने भाजपा के साथ स्वाभाविक गठबंधन की मांग की। महाराष्ट्र के मनोनीत सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना के 40 विधायकों समेत कुल 50 विधायक हमारे साथ हैं। उनकी मदद से हमने अब तक यह लड़ाई लड़ी है। इन 50 लोगों ने मुझ पर जो भरोसा किया है, मैं उस पर एक खरोंच भी नहीं पड़ने दूंगा। उस भरोसे को तोडने की बात तो दूर है।
फडणवीस और शिंदे का शपथ ग्रहण शाम 7 बजे
देवेंद्र फडणवीस ऑफिस के मुताबिक भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे दोपहर साढ़े तीन बजे राजभवन पहुंचेंगे और फिर राजभवन में मीडिया से बातचीत करेंगे। फडणवीस और शिंदे का शपथ ग्रहण शाम 7 बजे होगा।
आज ही शपथ लेंगे फडणवीस और शिंदे
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन आज ही हो जाएगा तथा आज ही मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस भी शपथ लेंगे। इसके अलावा आज ही एकनाथ शिंदे भी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। खबर के मुताबिक, शाम 7 बजे शपथग्रहण का आयोजन हो सकता है।
एकनाथ शिंदे पहुंचे मुंबई
महाराष्ट्र शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे। शिंदे यहां से सीधे राज्यपाल से मिलने के जाएंगे और इसके बाद उनकी मुलाकात बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से होगी। शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायकों के सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करने की संभावना है।
एकनाथ शिंदे गुट ने जारी किया व्हिप
शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने अब उद्धव ठाकरे गुट के विधायकों पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है। शिंदे गुट की तरफ से शिवसेना के सभी विधायकों को आज व्हिप जारी किया गया है और आज होने वाली बैठक में शामिल होने को कहा है।
शिंदे का बड़ा बयान-आज राज्यपाल से मिलूंगा
शिंदे कैंप से जुड़ी बड़ी खबर, एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं । मुंबई पहुंचते ही शिंदे राज्यपाल से मिलेंगे और उनके साथ देवेंद्र फडणवीस भी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे गवर्नर से मिलेंगे और उन्हें बीजेपी को समर्थन देने की जानकारी देंगे। इस बीच एकनाथ शिंदे को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।
तो कल ही मुंबई आ सकते हैं बागी विधायक
शिवसेना विधायक और एकनाथ शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा, 'महाराष्ट्र भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस शपथ ग्रहण की तारीख तय करेंगे। उसे वह तारीख देना राज्यपाल का विशेषाधिकार है। हमारी बातचीत शुरू हो चुकी है और हम सरकार बनाएंगे। अगर कल शपथ ग्रहण समारोह होगा, तो हम कल (मुंबई) जाएंगे।'
शिंदे को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा
बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। शिंदे मुंबई आ रहे हैं, यहां आकर वो राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। शिंदे के फडणवीस के साथ भी मुलाकात होने की पूरी संभावना है।
बागी केसरकर बोले- उद्धव को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं
पणजी, गोवा में शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने कहा, 'कल सीएम उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था। हम किसी भी तरह के जश्न में शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्हें हटाना हमारा इरादा नहीं था। हम अभी भी शिवसेना में हैं और उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाने और उनका अपमान करने का हमारा इरादा नहीं है।'
बागी शिंदे आज लौटेंगे मुंबई
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधायक अभी भी यहां गोवा में हैं, लेकिन मैं आज मुंबई जा रहा हूं। बागी दोना पावला में एक आलीशान होटल में ठहरे हुए हैं। इससे पहले बागी गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘हम भविष्य की कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे।’ उच्चतम न्यायालय के बुधवार को आए फैसले के बारे में पूछने पर केसरकर ने कहा कि इसमें खुश होने की कोई बात नहीं है क्योंकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने शिवसेना के लोगों को आपस में लड़ा दिया।
नाना पटोले बोले- हम विपक्ष में बैठने को तैयार
कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार है... बीजेपी के ट्वीट पर उन्होंने कहा है कि ठीक है नगर पालिका का चुनाव पर वह कह रहे हैं उनके पास सब कुछ है ईडी उनके पास है। सरकार खत्म होते ही गठबंधन खत्म हो गया इस सवाल पर नाना पटोले ने कहा कि अभी हम उद्धव ठाकरे से मिलने जा रहे हैं।
थोराट बोले- उद्धव को करना चाहिए था इंतजार
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा 'मुझे लगता है कि उन्हें (उद्धव ठाकरे) विश्वास मत का सामना करना चाहिए था लेकिन उन्होंने कैबिनेट बैठक के अंत में ही अपना विदाई भाषण दिया। उद्धव जी सरल स्वभाव के संवेदनशील व्यक्ति हैं। उन्हें कुछ चीजें पसंद नहीं आईं,इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया। हमारे सभी विधायक आज विश्वास मत के लिए उपस्थित थे, लेकिन अब अगली रणनीति पर आज की बैठक में (महाराष्ट्र विधान भवन में) चर्चा होगी... औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने को लेकर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है।'
एकनाथ शिंद का ट्वीट
बागी एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा, 'कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर बीजेपी से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, इस पर जल्द ही फैसला हो जाएगा. तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें'
बीजेपी मुंबई का ट्वीट- यह तो झांकी है....
बीजेपी कोर कमेटी की बैठक फडणवीस के घर पर
बीजेपी ने कोर कमिटी की बैठक बुलाई है। देवेंद्र फडणवीस के घर सागर बंगलो पर होगी। 11 बजे बैठक शुरू हो गई है। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रभारी C.T. रवीं सागर बंगलो पहुंचे। कालिदास कोलंबकर,गिरीश महाजन,प्रवीण दरेकर पहुंचे सागर बंगलो।
दोपहर 1 बजे मुंबई आ रहे हैं एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे आज दोपहर 1 बजे मुंबई आ रहे हैं। कलिना के गेट 8 पर शिंदे आएंगे। साथ ही सभी विधायक होटल में ही रहेंगे।
शिवसेना के बागी विधायक आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक करेंगे
शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई में पार्टी के बागी विधायक उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आगे की रणनीति पर फैसला करने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे। अभी गोवा में डेरा डाले हुए इन विधायकों के महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने की संभावना है।
अपने ही लोगों ने हमें धोखा दिया- राउत
उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद संजय राउत ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'अपने ही लोगों ने हमें धोखा दिया'। राउत ने कहा, 'पार्टी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल रात को इस्तीफा दिया। सर्वोच्च न्यायालय से जिस तरह का फैसला आया, उसके बाद उनके लिए पद पर रहना उचित नहीं था। '
संजय राउत बोले- हम भावुक हो गए
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा ''मैं कल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय जाऊंगा।' ईडी ने राउत को दूसरा समन भेजा था, जिसमें उन्हें पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में 1 जुलाई को उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया था। राउत ने कहा, 'कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए। उद्धव ठाकरे पर सभी का है भरोसा; हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं। सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है।'
आज गोवा से मुंबई रवाना होंगे शिंदे गट के बागी विधायक
शिवसेना के बागी विधायक बालाजी किनिकर को मिली जान से मारने की धमकी
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायक खेमे में शामिल अंबरनाथ से विधायक बालाजी किनिकर को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिन में पहले ठाणे जिले के अंबरनाथ में किनिकर के कार्यालय में गुमनाम पत्र प्राप्त हुआ।
फडणवीस और शिंदे तय करेंगे आगे की रणनीति : महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार रात कहा कि पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अब आगे की रणनीति तय करेंगे। इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण से एक दिन पहले शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
संजय राउत बोले- महाराष्ट्र ने एक सभ्य मुख्यमंत्री खोया
शिवसेना के बड़बोले सांसद संजय राउत ने बुधवार रात कहा कि महाराष्ट्र ने उद्धव ठाकरे के रूप में एक समझदार और सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया है, जिन्होंने शालीनता से पद छोड़ दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी रुचि ‘संख्याबल के खेल’ में नहीं है और इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार किया
राजभवन ने कहा कि उद्धव ठाकरे का महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने उद्धव को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सीएम बने रहने के लिए कहा है।
Mumbai | Uddhav Thackeray's resignation as Maharashtra CM accepted by Governor, who asked Uddhav to continue as CM until an alternate arrangement is made: Raj Bhavan pic.twitter.com/DAmyhO9kE4
— ANI (@ANI) June 29, 2022
राजभवन पहुंचे उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपने के लिए राजभवन पहुंचे।
#WATCH Mumbai | Uddhav Thackeray reaches Raj Bhavan to submit his resignation as Maharashtra CM to Governor Bhagat Singh Koshyari pic.twitter.com/VKeNiwfvjs
— ANI (@ANI) June 29, 2022
बागी विधायक शपथ ग्रहण के दिन आएं: पाटिल
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जो (शिवसेना के बागी विधायक) कल मुंबई पहुंच रहे थे, मैं उनसे कल नहीं आने का आग्रह करता हूं, वे शपथ ग्रहण के दिन आएं।
हम कल सब कुछ बताएंगे: फडणवीस
महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम आपको कल सब कुछ बताएंगे।
हम चाहते थे कि फ्लोर टेस्ट टाला जाए: अनिल देसाई
शिवसेना के राज्यसभा सांसद अनिल देसाई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। हमें इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन हम सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करना होगा। हम चाहते थे कि इसे टाला जाए।
नवाब मलिक और अनिल देशमुख को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की इजाजत मिली
सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद एनसीपी नेताओं नवाब मलिक और अनिल देशमुख को कल महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी। चूंकि नवाब मलिक और अनिल देशमुख प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए दोनों एजेंसियों को उन्हें फ्लोर टेस्ट में भाग लेने और उन्हें न्यायिक हिरासत में वापस लाने के लिए विधानसभा में ले जाने का निर्देश दिया गया है।
महाराष्ट्र: कल हो फ्लोर टेस्ट, SC ने नहीं लगाई रोक
उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र विधानसभा में महा विकास आघाड़ी सरकार के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले शक्ति परीक्षण पर रोक लगाने से इनकार किया।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी
तुषार मेहता ने रखा राज्यपाल का पक्ष
राज्यपाल की तरफ से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा के फ्लोर टेस्ट का आदेश कानून के मुताबिक है। वोट देना स्पीकर तय नहीं कर सकते। कौन खिलाफ वोट देगा, ये तय नहीं कर सकते।
इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उद्धव की नजर- सूत्र
#BreakingNow: इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उद्धव की नजर- सूत्र#धाकड़EXCLUSIVE @Anant_Tyagii @SwetaSri27 #Maharashtra #Shivsena pic.twitter.com/cKUNLy4GyD
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 29, 2022
55 में से 39 विधायक शिंदे गुट के साथ
सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर एडवाइजर नीरज किशन कौल से पूछा- असंतुष्ट गुट में कितने विधायक हैं? कौल ने कहा कि 55 में से 39 विधायक, इसलिए फ्लोर टेस्ट का सामना करने को लेकर बड़ी घबराहट है। बागी विधायक शिवसेना नहीं छोड़ रहे हैं। हम शिवसेना हैं, हमारे पास है प्रचंड बहुमत है। एकनाथ शिंदे की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने कहा कि 9 निर्दलीय विधायक हैं जिन्होंने हमें समर्थन भी दिया है। 14 संख्या वाले हमारा विरोध कर रहे हैं।
खरीद-फरोख्त को रोकने का सबसे अच्छा तरीका फ्लोर टेस्ट है: शिंदे वकील
एकनाथ शिंदे के वकील ने कहा कि खरीद-फरोख्त को रोकने का सबसे अच्छा तरीका फ्लोर टेस्ट है, किसी भी देरी से लोकतांत्रिक राजनीति को और नुकसान होगा।
उद्धव ठाकरे पार्टी के अंदर ही अल्पमत में: शिंदे गुट
एकनाथ शिंदे गुट की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एन. के. कौल ने कहा कि स्पीकर के समक्ष अयोग्यता कार्यवाही लंबित रहना शक्ति परीक्षण में विलंब करने का कोई आधार नहीं। लोकतंत्र की प्रक्रिया सदन के पटल पर होती है और यही करने की कोशिश की जा रही है। सदन तो रहने दीजिए, वे (उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना) पार्टी के अंदर ही अल्पमत में हैं।
शिंदे पक्ष ने इस तरह किया फ्लोर टेस्ट का बचाव
एकनाथ शिदे की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि अयोग्यता की कार्यवाही का फ्लोर टेस्ट पर कोई असर नहीं पड़ता है। जिस क्षण कोई सीएम अनिच्छा दिखाता है, यह प्रथम दृष्टया यह विचार देता है कि वह सदन का विश्वास खो चुका है। यह (फ्लोर टेस्ट) राज्यपाल के विवेक के लिए तैयार किया गया क्षेत्र है। जब तक राज्यपाल के निर्णय को घोर तर्कहीन या दुर्भावनापूर्ण नहीं माना जाता, तब तक कोई हस्तक्षेप नहीं हो सकता।
सिंघवी ने कहा कब तक न हो फ्लोर टेस्ट
सिंघवी ने कहा कि आज ही स्पीकर को फैसला करने दें और कल या परसों फ्लोर टेस्ट कराएं। आज स्पीकर के हाथ बंधे हैं। इस जल्दबाजी में फ्लोर टेस्ट के साथ एक और समस्या है, कुछ विधायक COVID से पीड़ित हैं और कुछ विदेश में हैं। सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से फ्लोर टेस्ट को तब तक के लिए टालने का अनुरोध किया जब तक कि स्पीकर विधायकों की अयोग्यता का फैसला नहीं कर लेते
बहुमत का फैसला सिर्फ सदन में ही होगा: जस्टिस
जस्टिस कांत ने कहा है कि सदन में ही सारे गतिरोध दूर हो सकते हैं। बहुमत का फैसला सिर्फ सदन में ही होगा।
कल फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ तो क्या आसमान गिर जाएगा?: सिंघवी
अधिवक्ता सिंघवी ने कहा कि जो लोग पक्ष बदल चुके हैं और दलबदल कर चुके हैं, वे लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते। क्या राज्यपाल कल फ्लोर टेस्ट नहीं बुलाने के लिए कोर्ट पर भरोसा नहीं कर सकते? कल फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ तो क्या आसमान गिर जाएगा?
अयोग्यता का मुद्दा फ्लोर टेस्ट के मुद्दे से सीधे जुड़ा हुआ है: वकील
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- अयोग्यता का मुद्दा हमारे पास लंबित है, लेकिन इसका फ्लोर टेस्ट से क्या संबंध है, कृपया स्पष्ट करें। वकील ने कहा कि एक तरफ कोर्ट ने अयोग्यता की कार्यवाही पर रोक लगाई है, दूसरी तरफ विधायक कल मतदान करने जा रहे हैं, यह सीधा विरोधाभास है। अयोग्यता का मुद्दा फ्लोर टेस्ट के मुद्दे से सीधे जुड़ा हुआ है।
हम विद्रोही नहीं हैं: शिंदे
गुवाहाटी हवाई अड्डे पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम विद्रोही नहीं हैं। हम शिवसेना हैं। हम बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के एजेंडे और विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। हम हिंदुत्व की विचारधारा और राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।
राज्यपाल को CM से बात करनी चाहिए: सिंघवी
सिंघवी ने कहा कि राज्यपाल को मुख्यमंत्री से बात करना चाहिए। गवर्नर ने नेता प्रतिपक्ष से बात कर फैसला लिया। राज्यपाल ने सीएम से सलाह नहीं ली। फैसले में जल्दबाजी की गई।
विधायकों की योग्यता पर फैसले से पहले न हो फ्लोर टेस्ट: शिवसेना
सिंघवी ने कहा कि फ्लोर टेस्ट स्पीकर के निर्णय से पहले नहीं होना चाहिए। उनके फैसले के बाद सदन के सदस्यों की संख्या में बदलाव होगा। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने उनसे पूछा- अयोग्यता का मामला हमारे सामने लंबित है, हम तय करेंगे कि नोटिस वैध है या नहीं? लेकिन यह फ्लोर टेस्ट को कैसे प्रभावित कर रहा है?
फ्लोर टेस्ट के लिए सुपर सोनिक स्पीड है: सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राज्यपाल के फैसले में हड़बड़ी है। फ्लोर टेस्ट के लिए सुपर सोनिक स्पीड है। फ्लोर टेस्ट यह निर्धारित करता है कि कौन सी सरकार लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व करती है। वास्तविक बहुमत का पता लगाने के लिए फ्लोर टेस्ट होता है। सच्चे बहुमत में शामिल होने के योग्य लोग शामिल होंगे। दरअसल, एनसीपी के 2 विधायक कोविड से ग्रसित हैं, कांग्रेस का एक विधायक विदेश में है।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट के खिलाफ उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।
महाराष्ट्र के बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल से रवाना हुए
#WATCH | Assam: Rebel Maharashtra MLAs leave from Radisson Blu hotel in Guwahati. pic.twitter.com/KbxYgW4sax
— ANI (@ANI) June 29, 2022
महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई
शाम सात बजे बीजेपी की अहम बैठक
शाम सात बजे बीजेपी की अहम बैठक होगी। फडणवीस अपने सभी 106 विधायकों और बीजेपी को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों से मिलेंगे। प्रेसिडेंट्स होटल में बैठक होगी। फ्लोर टेस्ट के लिए रणनीति बनेगी।
राज ठाकरे ने BJP और शिंदे गुट का किया समर्थन
#BreakingNews: राज ठाकरे ने BJP और शिंदे गुट का किया समर्थन.. ज्यादा जानकारी दे रही हैं संवाददाता @ranjeetadadwal
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 29, 2022
@SwetaSri27 #MaharashtraPolitics #EknathShinde #UddhavThackarey #DevendraFadnavis #RajThackeray pic.twitter.com/SngZygqc8J
ठाकरे ने कैबिनेट बैठक बुलाई
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे आज शाम 5 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे
कांग्रेस के मंत्री कर रहे बैठक
फ्लोर टेस्ट की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस ने बैठक बुलाई है। विधान भवन में कांग्रेस के मंत्रियों की बैठक चल रही है। अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराठ, सुनील केदार, नितिन राउत, नाना पटोले और चरणसिंग सप्रा बैठक में मौजूद है।
फ्लोर टेस्ट पर एकनाथ शिंदे का बयान
"We will reach Mumbai tomorrow. 50 MLAs are with us. We've 2/3 majority. We are not worried about any floor test. We will pass all things and no one can stop us. In democracy majority matters and we're having that" says Rebel Shiv Sena MLA Eknath Shinde in Guwahati pic.twitter.com/cEmwwdICgZ
— ANI (@ANI) June 29, 2022
नवाब मलिक एवं देशमुख की अर्जी पर भी SC करेगा सुनवाई
नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वे अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग करना चाहते हैं। कोर्ट ने कहा है कि वह उनकी अर्जी पर भी शाम पांच बजे सुनवाई करेगा। इस बीच एकनाथ शिंदे ने कहा है कि सभी विधायक कल मुंबई पहुंचेंगे। हमारे पास 50 विधायक हैं। हमारे पास दो तिहाई से ज्यादा बहुमत है। हमें फ्लोर टेस्ट की चिंता नहीं हैं, हम पूरी तरह पास हो जाएंगे।
कोर टीम के साथ बैठक कर रहे सीएम उद्धव
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक संकट पर अपनी कोर टीम के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में संजय राउत, सुभाष देसाई, मिलिंद नारवेकर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ उद्धव सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। सुप्रीम कोर्ट उद्धव सरकार की अर्जी पर आज शाम पांच बजे सुनवाई करने वाला है। पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने भी पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है।
BJP यदि सरकार बनाती है तो कोई परेशानी नहीं-राउत
महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक राजेंद्र राउत ने बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा है कि वह शुरुआत से ही भाजपा के साथ रहे हैं। देवेंद्र फड़णवीस ने उनके लिए विधानसभा में स्टैंड लिया था। निर्वाचन क्षेत्रों में अगर काम नहीं होगा तो विधायक परेशान होंगे। महाराष्ट्र में यदि भाजपा सरकार बनाती है तो इसमें कोई समस्या नहीं है।
हम फ्लोर टेस्ट जीतेंगे, संख्या हमारे साथ-पाटिल
शिवसेना के बागी विधायक गुलाब राव पाटिल ने कहा है कि कल होने वाले फ्लोर टेस्ट को हम जीत जाएंगे क्योंकि लोग हमारे साथ हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार शाम को महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव सरकार को बहुमत साबित करने के लिए कहा है। वहीं, उद्धव सरकार राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई है। एससी में उद्धव सरकार की अर्जी पर आज शाम पांच बजे सुनवाई होगी।
उद्धव की याचिका पर शाम 5 बजे सुनवाई करेगा SC
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ उद्धव सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। शीर्ष अदालत में उसकी अर्जी पर शाम 5 बजे सुनवाई होगी। गर्वनर की तरफ से महाधिवक्ता तुषार मेहता पेश हुए।
पवार के घर हो रही अहम बैठक, सीएम उद्धव भी मौजूद
महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराए जाने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निर्देश के बाद राजनीतिक चहलकदमी काफी बढ़ गई है। राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के आवास पर अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाअघाड़ी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
फ्लोर टेस्ट के फैसले को SC में देंगे चुनौती-राउत
फ्लोर टेस्ट को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने बयान दिया है। राउत ने कहा है कि फ्लोर टेस्ट कराए जाने के राज्यपाल के फैसले को वे लोग सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। शिवसेना के 16 बागी विधायकों की अयोग्यता का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में यह अंसवैधानिक कार्यवाही है। राज्यपाल बस इसी का इंतजार कर रहे थे।
गोवा के होटल में 71 कमरे बुक
शिवसेना के बागी गुट के विधायक अपने नेता एकनाथ शिंद के साथ आज शाम साढ़े चार बजे गोवा पहुंचेंगे। सूत्रों का कहना है कि भागी विधायकों के लिए गोवा के ताज कन्वेंशन होटल में 71 कमरे बुक कराए गए हैं। गुवाहाटी से सभी विधायक चार्टर्ड प्लेन से शाम साढ़े तीन बजे गोवा के लिए रवाना होंगे।
फ्लोर टेस्ट के खिलाफ SC जाएगी उद्धव सरकार
उद्धव सरकार फ्लोर टेस्ट कराए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली है। वह फ्लोर टेस्ट कराए जाने के राज्यपाल के आदेश को चुनौती देने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि शिंदे गुट के विधायक फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए गुवाहाटी से पहले गोवा जाएंगे और फिर मुंबई के लिए रवाना होंगे।
शविसैनिक के रूप में हम कल मुंबई पहुंच जाएंगे-शिंदे
गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए बागी विधायकों के साथ मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा, 'हमलोग शिवसेना के विधायक हैं और वहां शिवसेना के विधायक के रूप में पहुंच जाएंगे। कल फ्लोर टेस्ट में हम शामिल होने जा रहे हैं। फ्लोर टेस्ट के बाद हमारे विधायक दल की बैठक होगी और उस बैठक में तय होगा कि आगे क्या करना है।
कल फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश
राजभवन की तरफ से महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव राजेंद्र भगत को चिट्ठी लिखी गई है। राज्यपाल की ओर से लिखे इस पत्र में महा अघाड़ी सरकार से सदन में गुरुवार को फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए कहा गया है। राजभवन की ओर से जारी इस चिट्ठी के मुताबिक गुरुवार सुबह 11 बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा और शाम पांच बजे उद्धव सरकार को सदन का विश्वास हासिल करना होगा। फ्लोर टेस्ट का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।
कल मुंबई जाएंगे एकनाथ शिंदे
कामाख्या मंदिर में पूजा करने के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह फ्लोर टेस्ट के लिए गुरुवार को मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर में उन्होंने महाराष्ट्र के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
शिंदे ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
फड़णवीस से मिले भाजपा नेता
महाराष्ट्र सरकार पर छाए संकट के बीच अब भारतीय जनता पार्टी सक्रिय हो गई है। भाजपा प्रदेस अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पार्टी नेता प्रवीण दारेकर और अन्य नेताओं ने मंगलवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से उनके आवास पर मुलाकात की और राज्य के मौजूदा हालात पर उनसे चर्चा की।
ममता ने भाजपा पर लगाया उद्धव सरकार को गिराने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को गिराने के लिए भाजपा करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि वह देश के संघीय ढांचे पर प्रहार कर रही है। ममता ने पूछा कि सरकार गिराने के लिए भाजपा को इतने पैसे कहां से मिल रहे हैं? हमारा लोकतंत्र किस ओर जा रहा है? ममता ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को डराने के लिए भाजपा जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

