LIVE

Maharashtra Govt Floor Test: फ्लोर टेस्ट में पास हुए एकनाथ शिंदे, समर्थन में मिले 164 वोट

Maharashtra Govt Floor Test Result: महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन बेहद खास है। एकनाथ शिंदे ने सदन में अपना बहुमत साबित कर दिया है। उनके समर्थन में 164 विधायकों ने वोट किया है। वहीं आदित्य ठाकरे ने व्हिप के खिलाफ जारी होकर वोट दिया है। व्हिप का उल्लंघन होने पर उन पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। 99 विधायकों ने महाविकास अघाड़ी का समर्थन किया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 4, 2022, 14:52 IST
Follow on Google News
Maharashtra Govt Floor Test: फ्लोर टेस्ट में पास हुए एकनाथ शिंदे, समर्थन में मिले 164 वोट

Maharashtra Govt Floor Test: सूत्रों का कहना है कि नेता विपक्ष के रूप में अजित पवार की नियुक्ति तय मानी जा रही है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि शिंदे सरकार ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है, वह छह महीने में गिर जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार को सिर्फ 107 वोट मिले। समाजवादी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम मतदान से दूर रही। वर्तमान में विपक्ष के पास 117 विधायकों का समर्थन है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि बीजेपी के विधानसभा अध्यक्ष के उम्मीदवार ने 164 वोटों से चुनाव जीता। साथ ही कहा कि 2 विधायक स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि सोमवार को फ्लोर टेस्ट में सरकार 166 मतों के साथ बहुमत साबित करेगी। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। राउत ने कहा है कि ढाई-ढाई साल सीएम रहने का वादा भाजपा ने नहीं निभाया। वहीं, अजित पवार को नेता विपक्ष बनना तय माना जा रहा है। महाराष्ट्र में उभरते इस नए राजनीतिक समीकरण के पीछे भाजपा रही है। भाजपा के मास्टरस्ट्रोक के आगे कांग्रेस, राकांपा और उद्धव गुट हैरान हो गए। भाजपा ने शिंदे को सीएम बनाकर सभी को हैरान कर दिया। चर्चा यह थी कि शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा और फड़णवीस सीएम बनेंगे लेकिन भगवा पार्टी ने अपने इस फैसले से महाअघाड़ी को एक बड़ा झटका दिया।     

JUL 04, 2022 13:37 IST

2 शहरों के नाम बदलने का फैसला बरकरार रहेगा-फड़णवीस

फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि  पिछली कैबिनेट ने (2 शहरों के) नाम बदलने का फैसला लिया था, हम उसको बरकरार रखेंगे क्योंकि हम इस पर समान विचार रखते हैं। हमें उन फैसलों की फिर से पुष्टि करनी होगी क्योंकि उस समय कैबिनेट नियमों के अनुसार नहीं थी, राज्यपाल ने पहले ही फ्लोर टेस्ट के लिए कहा था। राजनीति में विरोधियों की आवाज सुनने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। हमने देखा कि सोशल मीडिया पर बयान देने और पोस्ट करने के लिए लोगों को जेल में डाल दिया गया। हमें उचित तरीके सेआलोचना का जवाब देना चाहिए।  

JUL 04, 2022 11:56 IST

शिंदे कट्टर शिवसैनिक-फड़णवीस

सदन को संबोधित करते हुए देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे एक कट्टर शिवसैनिक है। फ्लोर टेस्ट में दूसरी पार्टियों के विधायकों ने शिंदे सरकार को समर्थन दिया है। इसके लिए वह उन विधायकों को धन्यवाद देते हैं। सदन में उद्धव गुट के पांच विधायक नहीं पहुंचे जबकि एआईएमआईएम एवं सपा विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। 

JUL 04, 2022 11:48 IST

MVA के समर्थन में आए 99 विधायक

विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने आधिकारिक रूप से बताया है कि शिंदे गुट के समर्थन में 164  वोट पड़े हैं जबकि महाविकास अघाड़ी के समर्थन में 99 विधायकों ने वोट दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वोटिंग से तीन विधायक दूर रहे। बहुमत हासिल करने के बाद डिप्टी स्पीकर देवेंद्र फड़णवीस सदन को संबोधित कर रहे हैं। 

JUL 04, 2022 11:37 IST

शिंदे-फड़णवीस गुट ने सदन में बहुमत जीता 

शिंदे-फड़णवीस गुट ने सदन में अपना बहुमत साबित कर दिया है। शिंदे गुट को 164 वोट मिले आदित्य ठाकरे ने व्हिप के खिलाफ जाकर वोट किया है। उन पर निलंबन की कार्यवाही हो सकती है।  

JUL 04, 2022 11:23 IST

एक और विधायक शिंदे गुट में शामिल

उद्धव गुट को एक और झटका लगा है। फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले उनका एक और विधायक श्यामसुंदर शिंदे ने पाला बदल लिया  है। कल से अब तक उद्धव के दो विधायक शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। आदित्य ठाकरे विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। सदन में उपस्थित सभी विधायकों का हेड काउंट किया जा रहा है। 

JUL 04, 2022 11:17 IST

शिंदे-उद्धव गुट के विधायकों की गिनती

महाराष्ट्र की विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा के अधिकारी शिंदे गुट एवं उद्धव गुट के विधायकों की गिनती कर रहे हैं। सदन में दोनों पक्षों के सभी विधायक मौजूद हैं। विधायकों कि गिनती के बाद सदन में वोटिंग होगी। वोटिंग के बाद आंकड़ों के आधार पर जीत की घोषणा होगी। 

JUL 04, 2022 10:56 IST

सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इंकार

शिवसेना के चीफ व्हिप ने उद्धव ठाकरे गुट के 16 विधायकों को भी व्हिप जारी किया है। इस व्हिप में उनसे फ्लोर टेस्ट में एकनाथ शिंदे सरकार का समर्थन करने के लिए कहा गया है। व्हिप का पालन न करने पर उन्हें निलंबित करने की बात कही गई है। वहीं, इसके खिलाफ शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंची और कोर्ट से चीफ व्हिप के फैसले पर रोक लगाने की मांग की। अदालत ने कहा कि वह तत्काल इस अर्जी पर सुनवाई नहीं कर सकता। 

JUL 04, 2022 10:53 IST

विधानसभा पहुंचे शिंदे और फड़णवीस

फ्लोर टेस्ट के लिए सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस विधानसभा पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में फ्लोर टेस्ट शुरू होगा। 

JUL 04, 2022 10:53 IST

शिंदे का समर्थन करने के लिए उद्धव गुट के 16 विधायकों को व्हिप 

आज के शक्ति परीक्षण को देखते हुए एकनाथ शिंदे गुट के चीफ व्हिप भरत गोगावले ने शिंदे का समर्थन करने के लिए उद्धव गुट के 16 विधायकों को व्हिप जारी किया है। यही नहीं, गोगावले ने व्हिप का उल्लंघन करने पर 16 विधायकों को निलंबित करने के लिए विधानसभा स्पीकर को नोटिस दिया है। स्पीकर के कार्यालय का कहना है कि इन 16 विधायकों को निलंबन का नोटिस जारी होगा।  

JUL 04, 2022 10:53 IST

जय चौधरी की नियुक्ति खारिज 

महाराष्ट्र के डिप्टी सेक्रेटरी ने अपने पत्र के जरिए विधानसभा सचिवालय को बताया है कि एकनाथ शिंदे शिवसेना विधायक दल के नेता और भगरत गोगावले चीफ व्हिफ होंगे। स्पीकर ने विधायक दल के नेता के रूप में अजय चौधरी की नियुक्ति खारिज कर दी है।