Madhya Pradesh, Haryana By-Election Result 2021: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को सबसे तगड़ा झटका, कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा मुख्यमंत्री ठाकुर का इस्तीफा
Madhya Pradesh, Haryana By-Election Result 2021: मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई दिखी, जबकि हरियाणा में इनेलो के कारण मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर अभय चौटाला एक बार फिर मैदान में थे।
Madhya Pradesh, Haryana By-Election Result 2021: मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। इनमें मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश में जहां लोकसभा की एक-एक सीट के लिए भी मतदान हुआ था वहीं तीनों राज्यों में विधानसभा की कुल सात सीटों के लिए मतदान हुआ था। इनमें हिमाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश में विधानसभा की तीन-तीन सीटें हैं तो हरियाणा में एक।
Bihar, Rajasthan By-Election Result 2021 Live
उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन उपचुनाव के नतीजों को काफी अहम समझा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तीनों ऐसे राज्य हैं, जहां अभी बीजेपी का शासन है। ऐसे में चुनाव के नतीजे काफी हद तक भविष्य की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। आइये नजर डालते हैं, तीन राज्यों में किस तरह बिछी है सियासी बिसात और कांग्रेस-बीजेपी कैसे दे रहीं एक-दूसरे को टक्कर?
कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल की
हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने तो भाजपा की हार के बाद नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफा मांग लिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 'सेमीफाइनल' जीत लिया है और अगले साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी। हिमाचल में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रदर्शन की समीक्षा कर सकता है,ठाकुर ने प्रदेश में बीजेपी की हार के पीछे महंगाई को कारण बताया है।
मध्य प्रदेश में 3 विधानसभा सीटें बीजेपी के हिस्से तो 1 पर जीती कांग्रेस
मध्य प्रदेश में चार सीटों पर उपचुनाव पर हुए हैं यहां पर तीन अन्य विधानसभा सीटें, जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर हैं यहां बीजेपी ने खंडवा समेत जोबट और पृथ्वीपुर में जीत हासिल की, रैगांव में कांग्रेस उम्मीदवार बाजी मारने में सफल रहा। इस सीट पर कांग्रेसे की कल्पना वर्मा ने जीत दर्ज की वहीं खंडवा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने करीब 82 हजार वोटों से जीत हासिल की है यहां पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी हुए हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हार का ठीकरा केंद्र सरकार पर ही फोड़ा!
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का जश्न
कांगड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया क्योंकि पार्टी उम्मीदवारों ने 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में सभी तीन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।
Himachal Pradesh | Congress workers celebrate in Kangra as party candidates wins all three Assembly seats that went to by-polls on October 30 pic.twitter.com/YwkoJwXx3a
— ANI (@ANI) November 2, 2021
अप्रत्याशित हैं उपचुनाव के नतीजे-सीएम चौहान
हिमाचल प्रदेश : विस की तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई सीट पर कांग्रेस विजयी
रैगांव : 15वें राउंड में कांग्रेस को बढ़त
रैगांव विधानसभा के 15वें राउंड में कांग्रेस को कुल 6984 वोट की बढ़त मिली है।
पृथ्वीपुर सीट पर BJP आगे
पृथ्वीपुर के 13वे राउंड में भाजपा उम्मीदवार को 3962 वोट, कांग्रेस को 2547 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार को अब तक भाजपा 48329 और कांग्रेस प्रत्याशी को 42427 मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 5902 मतों से आगे है।
जोबट और खंडवा में बीजेपी को बढ़त
जोबट और खंडवा में बीजेपी जीत की ओर बढ़ रही है। जोबट में 14वें राउंड में भाजपा की सुलोचना रावत 11 हजार 227 वोटों से कांग्रेस के महेश पटेल से आगे चल रही है।
हिमाचल प्रदेश में विस की 2 सीटों पर कांग्रेस आगे
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल तीन सीटों में से कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
उपचुनाव पर बोले सीएम चौहान
ऐलनाबाद सीट पर इनेलो नेता चौटाला आगे
हरियाणा में सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गोविंद कांडा से 2,270 मतों की बढ़त बनाई हुई है।
हिमाचल में विस की 2 सीटों पर कांग्रेस आगे
मंडी लोस सीट पर कांग्रेस आगे
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है। भाजपा नेताओं का मानना है कि इस सीट पर पार्टी को सत्ता विरोधी लहर की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
जोबट सीट पर BJP की सुलोचना आगे
सातवीं दौर की मतगणना के बाद जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुलोचना रावत कांग्रेस उम्मीदवार से 5,583 वोटों से आगे चल रही हैं।
खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे
खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 25000 वोटों से आगे चल रहा है। जबकि रैगांव विस सीट पर कांग्रेस, जोबट एवं पृ्थ्वीपुर विस सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
MP की 3 सीटों पर भाजपा आगे
मध्य प्रदेश में शिवराज को राहत, भाजपा ने 4 सीटों पर बनाई बढ़त
मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए अच्छी खबर है। भाजपा ने खंडवा लोक सभा सीट सहित तीनों विधान सभा सीट पर बढ़त बना ली है। खंडवा पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल, कांग्रेस के राजनारायणसिंह पुरनी से 14365 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि पृथ्वीपुर से भाजपा के डॉक्टर शिशुपाल यादव, कांग्रेस के नितेन्द्र सिंह राठौर से 430 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं रैगाँव से भाजपा की प्रतिमा बागरी, कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा से 220 मतों से आगे चल रही हैं। जबकि जोबट से भाजपा की सुलोचना रावत , कांग्रेस के महेश रावत ''पटेल'' से 1956 मतों से आगे हैं।
हिमाचल में एक-एक विधान सभा सीट पर कांग्रेस-भाजपा तो एक पर निर्दलीय आगे
हिमाचल विधान सभा सीटों के रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। फतेहपुर सीट से भाजपा के बलदेव ठाकुर, कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया से 456 मतों से आगे हैं। जबकि अर्की सीट से कांग्रेस के संजय, भाजपा के रतन सिंह पाल से 2239 मतों से आगे हैं। वहीं जुब्बल-कोटखाई से निर्दलीय उम्मीदवार चेतन सिंह बरागटा, कांग्रेस के रोहित ठाकुर से 1981 मतों से आगे हैं।
मंडी में पलटी बाजी, अब कांग्रेस हुई आगे
हिमाचल उप चुनाव में मंडी लोकसभा में बाजी पलट गई है। अब भाजपा के ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर कांग्रस की प्रतिभा सिंह से पीछे हो गए हैं। प्रतिभा सिंह इस समय 1906 मतों से आगे चल रही हैं।
मध्य प्रदेश में भाजपा को शुरूआत में भारी बढ़त, खंडवा सीट पर 7938 वोटों से आगे
मध्य प्रदेश में खंडवा लोक सभा सीट पर भाजपा ने शुरूआत में ही बड़ी बढ़त बना ली है। पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल, कांग्रेस के राजनारायणसिंह पुरनी से 7938 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा का पहला रूझान, इनेलो के अभय चौटाला आगे
हरियाणा की ऐलानाबाद सीट का रूझान आना शुरू हो गया है। शुरूआती मतणगना में इंडियन नेशनल लोक दल के अभय चौटाला आगे चल रहे हैं। वह भाजपा के गोबिंद कांडा से 478 मतों से आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में मतगणना शुरू, कांग्रेस के सामने साख की चुनौती
मध्यप्रदेश की खंडवा संसदीय सीट भाजपा सदस्य नंद कुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई थी। जबकि जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव सीट कांग्रेस के पास थी। ऐसे में अगर इन सीटों को कांग्रेस खोती है, तो शिवराज सिहं चौहान सरकार को मजबूती मिलेगी। वहीं अगर वह उन्हें जीत लेती हैं, तो बाहर से ज्यादा पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
मध्य प्रदेश में इनके बीच मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस की सीधा टक्कर
निर्वाचन क्षेत्र भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार
खंडवा लोक सभा क्षेत्र ज्ञानेश्वर पाटील राजनारायण सिंह पुरनी
पृथ्वीपुर विधानसभा शिशुपाल सिंह यादव नितेन्द्र सिंह राठौर
जोबट विधानसभा सुलोचना रावत महेश पटेल
रैगांव विधानसभा प्रतिमा बागरी कल्पना वर्मा
हरियाणा में त्रिकोणीय मुकाबला, अभय चोटाला पर नजर
उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला एक बार फिर इस सीट पर जीत हासिल करने का दावा कर रहे हैं। गोबिंद कांडा इस सीट पर बीजेपी-जजपा गठबंधन के उम्मीदवार हैं। पिछले चुनाव में अभय चौटाला से हार का सामना करने वाले पवन बैनीवाल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वह हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट और 3 विधान सभा सीटों के नतीजे आज
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनावों के नतीजे आज आएंगे। राज्य की मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटाखाई पर 30 अक्टूबर को मतदान हुए थे ।इन सभी सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी की सीधी है।
मध्य प्रदेश में एक लोक सभा और 3 विधान सभा के नतीजे
मध्य प्रदेश के नतीजों से शिवराज सिंह सरकार पर कोई असर नहीं होने वाला है। खंडवा संसदीय क्षेत्र के अलावा पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के नतीजे आएंगे। यहां मुख्य ंमुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। लेकिन जिस तरह शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार किया है। उससे उन्होने उप चुनावों को प्रतिष्ठा का विषय बना दिया है।
किसान आंदोलन के बीच खट्टर का टेस्ट, ऐलानाबाद की सीट तय करेगी राजनीति
हरियाणा में किसान आंदोलन के दौर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का टेस्ट है। ऐलानाबाद सीट पर 30 अक्टूबर को मत डाले गए थे। इस सीट पर सीट पर इंडियन लोक दल के नेता अभय चौटाला चुनाव ने जीता था। लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। ऐसे में इनेलो अगर दोबारा जीत हासिल करती है, तो भाजपा के लिए यह झटका होगा। वहीं भाजपा की जीत, उसे किसान आंदोलन के बीच बड़ा बूस्ट देगी।
हरियाणा में क्या अभय चौटाला फिर हासिल कर पाएंगे जीत?
हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। यहां भी 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। उपचुनाव में करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके साथ ही 19 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई थी। आज इस बारे में पता चलेगा कि इन 19 में जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है। इस उपचुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चौटाला ने इसी साल जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है। इस उपचुनाव में वह एक बार फिर से मैदान में हैं तो कांग्रेस ने पवन बेनीवाल और बीजेपी ने गोबिंद कांडा को टिकट दिया है।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल!
हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा सीटों- फतेपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के लिए भी 30 अक्टूबर को वोट डाले गए थे, जिसके नतीजों की घोषणा आज होगी। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है। मंडी सीट मार्च में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के कारण रिक्त हुई थी। कांग्रेस ने यहां से प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार बनाया है तो बीजेपी ने कारगिल युद्ध के हीरो कुशाल सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच आर-पार की लड़ाई
मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा सीटों- अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी), सतना जिले की रैगांव (एससी) और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर के लिए उपचुनाव के तहत 30 अक्टूबर को वोट पड़े थे। खंडवा सीट बीजेपी सांसद नंद कुमार चौहान के निधन के कारण रिक्त हुई थी, जिसके बाद यहां चुनाव कराना जरूरी हो गया। खंडवा लोकसभा सीट पर 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि रैगांव, पृथ्वीपुर एवं जोबट विधानसभा क्षेत्रों में औसत मतदान 65.33 प्रतिशत रहा था। बीते चुनाव में खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ रैगांव विधानसभा सीट पर भी बीजेपी का कब्जा था, जबकि जोबट एवं पृथ्वीपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच आर-पार की लड़ाई नजर आ रही है।

