Lakhimpur Kheri Violence : लखीमपुर हिंसा मामले में 2 की गिरफ्तारी, मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को कल पेश होने को कहा
Lakhimpur Kheri Violence : लखीमपुर खीरी हिंसा केस में यूपी सरकार ने एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। आयोग को 2 महीने में जांच रिपोर्ट सौंपनी है। इन सबके बीच प्रियंका गांधी ने कहा कि जांच करने के अंदाज से पता चलता है कि पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि नैतिक आधार पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को इस्तीफा देना चाहिए या सरकार उन्हें बर्खास्त करे। उनका बेटा आशीष मिश्रा सीधे तौर पर हिंसा में शामिल है।
Lakhimpur Kheri Violence: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमन्ना के नेतृत्व में तीन जजों ने तीखी टिप्पणी की। बेंच ने यूपी सरकार से सीधे सीधे पूछा कि अब तक इस मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तो सीधे तौर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा मांगा तो दूसरी तरफ यह भी कहा कि पीड़ितों को ऐसा लगता है उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाएगा। इसके साथ ही बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने वीडियो शेयर कर कहा कि आखिर इससे बड़ा सच क्या हो सकता है। आप खून करके किसानों की भलाई की बात कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज जनमत की आवाज यही है कि जो लोग इस कांड में दोषी हैं उनके खिलाफ बिना किसी लाग-लपेट कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ लखीमपुर खीरी निकलने से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर निशाने पर लिया।
लखीमपुर हिंसा मामले में 2 की गिरफ्तारी
यूपी पुलिस ने बताया कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दो आरोपी लवकुश और आशीष पांडे को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के लखीमपुर खीरी स्थित आवास के बाहर नोटिस चस्पा कर उनके बेटे आशीष मिश्रा को हिंसा के सिलसिले में आठ अक्टूबर को पेश होने को कहा है।
Uttar Pradesh Police pastes notice outside the residence of Union Minister Ajay Kumar Mishra in Lakhimpur Kheri, asking his son Ashish Mishra to appear before it on Oct 8 in connection with the violence pic.twitter.com/HR7sm1b2K7
— ANI UP (@ANINewsUP) October 7, 2021
सिद्धू को हिरासत में लिया गया
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ यमुना नगर (हरियाणा)-सहारनपुर (यूपी) सीमा पर हिरासत में लिया गया। वे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रहे थे।
Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu along with party workers & supporters were detained at Yamuna Nagar (Haryana)-Saharanpur (UP) border
— ANI (@ANI) October 7, 2021
They were going to Lakhimpur Kheri in Uttar Pradesh pic.twitter.com/o5ueAUls0f
2 लोगों से पूछताछ की गई
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हिंसा स्थल पर गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। लखनऊ आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने तीन अन्य लोगों की भूमिका की पुष्टि की है जो मर चुके हैं। ये लोग कई तरह की जानकारियां दे रहे हैं। हम मुख्य आरोपी (आशीष मिश्रा) को पूछताछ के लिए समन भेज रहे हैं।
हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर रोका गया सिद्धू का काफिला
लखीमपुर जा रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला रोका गया। हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर रोका गया कांग्रेस नेता का काफिला। सहारनपुर में की गई है बैरिकेडिंग।
#BreakingNow: हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थक, काफिले के साथ #Lakhimpur जा रहे हैं #NavjotSinghSidhu#TimesNowNavbharat @iamdeepikayadav @Adarshpara #LakhimpurKheri pic.twitter.com/DsSdGRpKsQ
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) October 7, 2021
आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया
गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को समन जारी किया गया है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लखनऊ रेंज की आईजी ने कहा कि अभी तक उनका रोल स्पष्ट नहीं है। आशीष लखीमपुर मामले में मुख्य आरोपी हैं।
लखीमपुर हिंसा केस में एक नया वीडियो जारी
विकास वर्मा नाम के एक शख्स ने नया वीडियो जारी किया है जिसमें आशीष मिश्रा को बनवीरपुर गांव में दिखाया गया है। वीडियो जारी करने वाले शख्स का कहना है कि वो आशीष मिश्रा पूरे दिन दंगल प्रतियोगिता में शामिल थे। हालांकि इस वीडियो के पुख्ता होने का दावा TIMES NOW नवभारत नहीं करता है।
लखीमपुर खीरी हिंसा केस में अब तक कितने गिरफ्तार: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा कि एफआईआर की स्टेटस क्या है। जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है उनमें से कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस संबंध में अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए शुक्रवार का समय दिया है। यूपी सरकार ने कहा कि इस संबंध में केस के सभी पहलुओं को देखते हुए जांच चल रही है और बहुत जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
लखीमपुर खीरी हिंसा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
लखीमपुर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। बेंच ने पूछा कि जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है क्या उनकी गिरफ्तारी हुई है। अदालत ने केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। जो लोग आरोपी हैं उनके खिलाफ जानकारी दी जाए। एक मृतक की मां की हालत चिंताजनक है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि एक एसआईटी का गठन किया गया है और एक एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है, ताकि स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल की जा सके।
लखीमपुर खीरी केस पर आईजी, लखनऊ रेंज का खास बयान
आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए जिला स्तरीय कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा गठित न्यायमूर्ति एचसी इलाहाबाद (सेवानिवृत्त) के तहत एक न्यायिक जांच आयोग। हमने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है और जनता से इस पर सबूत भेजने की अपील की है।जिला स्तरीय समिति मामले की जांच करेगी और चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगी जबकि न्यायिक जांच आयोग पूरे मामले की जांच करेगा. सबूतों के आधार पर हम जल्द ही इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।
यूपी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव
लखीमपुर खीरी रवाना होने से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जब सच पूरे प्रदेश के सामने है उसके बाद भी आरोपियों को बचाने के तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस केस में निष्पक्ष जांच के लिए जरूरी है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
लखीमपुर हिंसा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
लखीमपुर केस में CJI रमना का कहना है कि दो अधिवक्ताओं ने मंगलवार को अदालत को एक पत्र लिखा, हमने अपनी रजिस्ट्री को पत्र को जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का निर्देश दिया, लेकिन गलत संचार के कारण, उन्होंने इसे एक स्वत: संज्ञान मामले के रूप में दर्ज किया।मामले पर आज बाद में सुनवाई होगी। इन सबके बीच यूपी सरकार ने मामले की जांच के सिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है।
राहुल गांधी को पता नहीं क्या बोल रहे हैं- कौशल किशोर
लखीमपुर खीरी घटना पर केंद्रीय मंंत्री कौशल किशोर ने कहा कि राहुल गांधी को मालूम नहीं कि क्या बोल रहे हैं क्या नहीं। जब वे लोग इससे सहमत हैं तो उनको ऐसी बात करने का क्या औचित्य है कि वे कह रहे हैं कि न्याय चाहिए। उन लोगों न्याय मिलेगा, सरकार जांच कर रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकार की तरफ से जो आर्थिक मदद को पीड़ित परिवारों ने स्वीकार किया है। उनकी मांग के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
नैतिक आधार पर इस्तीफा दें गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा- प्रियंका गांधी
कांग्रेस की महासचिव एक बार फिर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर हमलावर हुईं। उन्होंने कहा कि नैतिक आधार पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। ताज्जुब की बात है कि उनका गुनहगार बेटा आज भी खुले में घूम रहा है। हिंसा से जुड़े जो वीडियो सामने आ रहे हैं वो घटना की भयावहता को खुद ब खुद बयां कर रहे हैं। आखिर क्यों एफआईआर में शामिल उनके बेटे को बचाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर हिंसा में आशीष मिश्रा शामिल हैं, उन्हें चश्मदीदों ने पहचाना है। जिस तरह से इस मामले में जांच चल रही है उससे पीड़ितों को इंसाफ की उम्मीद नहीं है। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
लखीमपुरी खीरी हिंसा जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखीमपुरी खीरी हिंसा की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। यह आयोग 2 महीने में जांच रिपोर्ट देगी और इसका मुख्यालय लखीमपुर होगा। बता दें कि किसानों के साथ हुए समझौते में यह एक महत्वपूर्ण मांग थी।
किसानों को न्याय मिलना ही चाहिए- वरुण गांधी
लखीमपुर हिंसा केस में 11 बजे सुनवाई
लखीमपुर हिंसा केस में सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए सुनवाई करने का फैसला किया है। गुरुवार 11 बजे इस विषय को सूचीबद्ध किया गया है। विपक्षी दलों का कहना है कि एफआईआर के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा है।
अखिलेश यादव जाएंगे लखीमपुर खीरी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आज लखीमपुर खीरी जाने वाले हैं। बता दें कि तीन दिन पहले जब वो लखीमपुर जाने की तैयारी कर रहे थे तो उन्हें लखनऊ में ही रोक दिया गया और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। बुधवार को जब कांग्रेस के नेताओं को घटना स्थल पर जाने की इजाजत दी गई तो प्रियंका गांधी की तरफ से तंज भी कसा गया और उसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा था कि वो तो कमरे में बंद थीं उन्हें क्या पता कि समाजवादियों किस तरह आंदोलन कर रहे हैं।
झारखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
बुधवार की देर रात लखीमपुर खीरी के हिंसा प्रभावित इलाके में जा रहे झारखंड कांग्रेस नेताओं को यूपी पुलिस ने विन्धमगंज के पास रोका। पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में कहासुनी भी हुई। पुलिस ने साफ कर दिया था कि जत्थे में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लखीमपुर में एक मृत किसान के परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। चाहते हैं कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो। हर कोई जानता है कि वो कौन है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है क्योंकि उनके पिता गृह राज्य मंत्री हैं। हम यहां दबाव बनाने और इन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आए हैं। परिजनों की चिंता यह है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या लिखा है। वे इसमें शामिल व्यक्ति के खिलाफ न्याय और कार्रवाई की मांग करते हैं। सभी जानते हैं कि किसने किया।
जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक ये सत्याग्रह चलता रहेगा: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि शहीद लवप्रीत के परिवार से मिलकर दुख बाँटा लेकिन जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक ये सत्याग्रह चलता रहेगा। तुम्हारा बलिदान भूलेंगे नहीं, लवप्रीत।
शहीद लवप्रीत के परिवार से मिलकर दुख बाँटा लेकिन जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक ये सत्याग्रह चलता रहेगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2021
तुम्हारा बलिदान भूलेंगे नहीं, लवप्रीत।#लखीमपुर_खीरी pic.twitter.com/TklEi7e5Ok
पीड़ित परिवारों से मिले राहुल-प्रियंका
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि आज लखीमपुर खीरी में श्री राहुल गाँधी व श्रीमती प्रियंका गाँधी स्वर्गीय लवप्रीत के माँ-पिता व दोनों बहनों से मिले और दुःख साँझा किया। पहाड़ सी पीड़ा में सांत्वना के दो बोल भी मरहम का काम करते हैं। उन्होंने न्याय के संघर्ष में परिवार का साथ निभाने का संकल्प भी किया।
आज लखीमपुर खीरी में श्री राहुल गाँधी व श्रीमती प्रियंका गाँधी स्वर्गीय लवप्रीत के माँ-पिता व दोनों बहनों से मिले और दुःख साँझा किया
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 6, 2021
पहाड़ सी पीड़ा में सांत्वना के दो बोल भी मरहम का काम करते हैं
उन्होंने न्याय के संघर्ष में परिवार का साथ निभाने का संकल्प भी किया#लखीमपुर_खीरी pic.twitter.com/kazIDWDvqe
पीड़ित परिवार से मिले राहुल-प्रियंका
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसान के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने टाइम्स नाउ नवभारत से कहा कि मैं खुश हूं कि लखीमपुर खीरी आ सकी। ज्यादा से ज्यादा पीड़ित परिवारों से मिलूंगी। पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए।
लखीमपुर खीरी हिंसा पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एनवी रमना और जस्टिस सूर्यकांत और हेमा कोहली की खंडपीठ द्वारा कल मामले की सुनवाई की जाएगी।
लखीमपुर खीरी पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंच गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ हैं।
टिकैत ने की मंत्री और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग
किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा कि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री 'टेनी' व उसके बेटे की तय समय में गिरफ्तारी, रिटायर्ड जज की कमेटी से निष्पक्ष जांच सहित सभी मांगें सरकार किसान शहीदों के भोग से पहले पूरा करें। अन्यथा संयुक्त मोर्चा बेहद कड़ा फैसला लेगा।
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री 'टेनी' व उसके बेटे की तय समय में गिरफ्तारी, रिटायर्ड जज की कमेटी से निष्पक्ष जांच सहित सभी मांगें सरकार किसान शहीदों के भोग से पहले पूरा करें। अन्यथा संयुक्त मोर्चा बेहद कड़ा फैसला लेगा।@Kisanektamorcha @OfficialBKU
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) October 6, 2021
लखीमपुर खीरी पहुंचे AAP के नेता
आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी पहुंचा। सांसद संजय सिंह, हरपाल सिंह चीमा, राघव चड्ढा और अन्य ने मृतक किसान नछत्तर सिंह के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
#JusticeForLakhimpur
— AAP (@AamAadmiParty) October 6, 2021
CM @ArvindKejriwal spoke to the family members of the victims of #LakhimpurKheriViolence over phone.
Hon'ble CM offered his deepest condolences & assured all possible help to the bereaved family. pic.twitter.com/sEiqx8hrNR
सीतापुर पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी सीतापुर पहुंच गए हैं। यहां प्रियंका गांधी गेस्ट हाउस में हिरासत में हैं। इसके बाद वो लखीमपुर खीरी जाएंगे।
पायलट भी जा रहे सीतापुर
राहुल गांधी लखनऊ से लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं। लखीमपुर से पहले वो सीतापुर जाएंगे जहां प्रियंका से मिलेंगे फिर राहुल और प्रियंका लखीमपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की दो-दो टीम राहुल के काफिले के साथ मौजूद है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी सीतापुर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आधे मन से लखीमपुर जाने की इजाजत दी है।
अपनी गाड़ी से लखीमपुर नहीं जाने दे रही पुलिस : राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तीन लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी, जिसके बाद प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि अब सभी दलों के नेता पांच-पांच के समूहों में लखीमपुर खीरी जा सकेंगे, क्योंकि पुरानी पाबंदी को हटा लिया गया है। लखीमपुर के लिए दिल्ली से राहुल गांधी प्लेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां से उनकी योजना लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने की थी, लेकिन अब अब तक लखनऊ एयरपोर्ट पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पुलिस उन्हें अपने निजी वाहन से जाने की अनुमति नहीं दे रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, 'हम अपनी कार से लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं, लेकिन वे (पुलिस) हमें अपने वाहन से ले जाना चाहती है। मैंने उनसे कहा कि मुझे अपने निजी वाहन से जानें दें। वे कुछ योजना बना रहे हैं। मैं यहां बैठा हूं।'
We want to go in our car (to Lakhimpur Kheri) but they (police) want to take us in their vehicle. I asked them to let me go in my personnel vehicle. They're planning something. I'm sitting here: Congress leaders Rahul Gandhi at Lucknow airport pic.twitter.com/D921aBAxIz
— ANI UP (@ANINewsUP) October 6, 2021
कपिल सिब्बल की यूपी सरकार को चेतावनी
कांग्रेस राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और विवेक तनखा ने यूपी CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रियंका गांधी के गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेने के मसले पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पत्र में पूछा गया है कि 3-4 अक्टूबर को किस आधार पर प्रियंका गांधी और दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हिरासत में लिया गया। क्या प्रियंका गांधी ने अभी तक धारा 144 का कोई उल्लंघन किया है, फिर किस आधार पर 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया? इस पत्र को योगी के साथ प्रधानमंत्री को भी भेजा गया है। दोनों वकील ने कहा कि अगर समय पर जवाब नहीं दिया गया तो कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा।
राजनीतिक दलों को मिली लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति
उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को शर्तों के साथ लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए जाने की अनुमति दे दी है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को कहा, 'लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया था, मगर अब वहां पर लोगों को पांच-पांच के समूह में जाने की अनुमति दे दी गई है। जो भी व्यक्ति जाना चाहें वहां जा सकते हैं।'
'खौफ' अच्छा है!' कांग्रेस नेता का ट्वीट
उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद से कांग्रेस खेमे में इसे जीत के तौर पर देखा जा रहा है। यूथ कांग्रेस के नेता श्रीनिवास बीवी ने एक ट्वीट कर कहा, 'राहुल गांधी की फ्लाइट लैंड होने के पहले ही झुकी योगी सरकार, आनन-फानन में दी जाने की अनुमति। ये 'खौफ' अच्छा है!'
राहुल गांधी की फ्लाइट लैंड होने के पहले ही झुकी योगी सरकार, आनन-फानन में दी जाने की अनुमति
— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 6, 2021
ये 'खौफ' अच्छा है !!!
राहुल गांधी को मिली सीतापुर, लखीमपुर खीरी जाने की मिली अनुमति
उत्तर प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी को सीतापुर, लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। उनके साथ प्रियंका गांधी और तीन अन्य लोगों को भी जाने की अनुमति दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखनऊ और फिर वहां से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मिलने की बात कही है। लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू होने पर कांग्रेस नेता ने कहा था कि यह 5 लोगों को रोकती है, वे केवल तीन लोग जा रहे हैं।
#BreakingNow | राहुल गांधी को मिली 3 लोगों के साथ सीतापुर और लखीमपुर जाने की इजाजत #TimesNowNavbharat यहां देखें:- Tata Sky-528 | Airtel-327 | Hathway-321 | DEN-899#LakhimpurKheri #Lakhimpur #RahulGandhi #Congress@amitk_journo @Anant_Tyagii pic.twitter.com/0TY3sOywEa
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) October 6, 2021
अमित शाह से मिले अजय मिश्रा
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा के खिलाफ लामबंदी तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार से उनके इस्तीफे की मांग की है। अजय मिश्रा के वाहन से ही भीड़ को कुचलने की जानकारी सामने आ रही है, जिसमें उनके बेटे के होने की बात कही जा रही है। हालांकि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का कहना है कि गाड़ी उनकी ही है, लेकिन उनका बेटा उसमें मौजूद नहीं था और कार पथराव के बाद असंतुलित हुई थी, जिसमें ड्राइवर भी जख्मी हुआ था। इन सबके बीच उन्होंने बुधवार दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है, जिसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
#WATCH MoS Ajay Mishra Teni at Ministry of Home Affairs, North Block in Delhi pic.twitter.com/ONNQILY80P
— ANI (@ANI) October 6, 2021
'आरोपी की हो गिरफ्तारी'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज एक तरफ सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है और दूसरी तरफ विपक्ष के नेता जब मृतक के परिवारों से मिलने जा रहे हैं तो उन्हें जेल में डाला जा रहा है। ये कौन-सी आजादी का जश्न है। प्रधानमंत्री जी सभी चाहते हैं कि जो हत्यारे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
On one side, govt is celebrating 75 yrs of Independence, &on the other side, political leaders are being stopped from visiting Lakhimpur Kheri. What's the reason behind it? PM ji, the country wants the accused to be arrested& the Union minister be removed from the post: Delhi CM pic.twitter.com/KCWXt9VxOx
— ANI (@ANI) October 6, 2021
लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर दिल्ली के CM का यूपी सरकार पर तंज
लखीमपुर खीरी घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी सरकार को सवालों के घेरे में लिया है। उन्होंने कहा, 'अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया है? आखिर क्या मजबूरी है? उन्हें क्यों बचाया जा रहा है? इतनी भीड़ के सामने कोई इतने लोगों को कुचलते हुए निकल जाए और पूरा सिस्टम उस हत्यारे को बचाने में लग जाए। ऐसा तो फिल्मों में हम देखा करते थे।'
अभी तक हत्यारों को गिरफ़्तार क्यों नहीं किया है? आखिर क्या मज़बूरी है? उन्हें क्यों बचाया जा रहा है? इतनी भीड़ के सामने कोई इतने लोगों को कुचलते हुए निकल जाए और पूरा सिस्टम उस हत्यारे को बचाने में लग जाए..ऐसा तो फिल्मों में हम देखा करते थे: लखीमपुर खीरी घटना पर दिल्ली के सीएम pic.twitter.com/FOp60CSad0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2021
यूपी सरकार के मंत्री ने राहुल गांधी पर किया तंज
यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि लखीमपुर मामले में चाहे राजा हो या रंक, जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी। उन्होंने कांग्रेस पर इस मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी के लखीमपुर दौरे को लेकर उन पर तंज किया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के नंबर वन परिवार के युवराज को आज याद आया कि मैं भी हूं ना... मैं भी पर्यटन पर निकलूं।'
यूपी सरकार के मंत्री @SidharthNSingh ने #RahulGandhi पर साधा निशाना, बोले- 'कांग्रेस के नंबर वन परिवार के युवराज को आज याद आया कि मैं भी हूं ना... मैं भी पर्यटन पर निकलूं'#TimesNowNavbharat यहां देखें : https://t.co/GIgCUlgQ93 #LakhimpurKheri #LakhimpurKheriViolence pic.twitter.com/j2JIRYsgMI
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) October 6, 2021
हम 3 लोग जा रहे लखीमपुर खीरी : राहुल गांधी
सरकार ने लखीमपुर खीरी जिले में धारा 144 लागू की है। इन सबके बीच राहुल गांधी ने लखनऊ और फिर वहां से लखीमपुर खीरी जाने की घोषणा की है। इस बारे में कांग्रेस नेता ने कहा, 'लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है। यह केवल 5 लोगों को रोकती है। हम 3 लोग जा रहे हैं। हमने उनको चिट्ठी लिख दिया है। विपक्ष का काम दबाव बनाने का है, ताकि कार्रवाई हो।'
लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है यह केवल 5 लोगों को रोकती है, हम 3 लोग जा रहे हैं। हमने उनको चिट्ठी लिख दिया है। विपक्ष का काम दबाव बनाने का है ताकि कार्रवाई हो: कांग्रेस नेता राहुल गांधी pic.twitter.com/FU63Zgvkxg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2021
किसानों पर हो रहा हमला : राहुल गांधी
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों पर हमले हो रहे हैं, उनके अधिकार छीने जा रहे हैं और यह सब सभी के सामने हो रहा है। कांग्रेस नेता ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'कुछ समय से हिन्दुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है, उनका मर्डर किया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बेटे का नाम सामने आ रहा है, पर उस पर एक्शन नहीं हो रहा है, जबकि दूसरी तरफ व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सुनियोजित तरीके से जेल में बंद किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों पर नए कृषि कानूनों के जरिये हमला हुआ है। किसानों से उनके हक छीने जा रहे हैं और सरकार यह सब खुलेआम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार के लखनऊ दौरे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कल लखनऊ में थे, लेकिन वह लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि हिंसा में जान गंवाने वालों का पोस्टमार्टम ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज वह कांग्रेस शासित दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लखनऊ जाएंगे और वहां से लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ितों से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे।
सीतापुर में इंटरनेट सेवा सस्पेंड, कांग्रेस बोली- डरी हुई है सरकार
लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पीड़ितों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद से उन्हें सीतापुर में रखा गया है। कांग्रेस ने एक ट्वीट में बुधवार को कहा कि यहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पार्टी के मुताबिक, प्रियंका गांधी को पुलिस ने अवैध तरीके से 48 घंटों से अधिक समय से हिरासत में रखा है और अब यूपी की 'डरी' हुई सरकार ने यहां इंटरनेट बंद कर दिया है।
The terrified UP govt has switched off the internet in Sitapur, where Smt. @priyankagandhi has been illegally held for over 48 hours.
— Congress (@INCIndia) October 6, 2021
The dictatorial BJP rule in the Centre & state is trying to crush the voice of the Opposition.
They will not succeed. We will not deter.
मंत्री का बेटे को लेकर आरोपों से इनकार
केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे पर पुलिस ने भीड़ को वाहन से कुचलने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने बेटे पर लगे इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कार उनकी ही है, लेकिन कार में उनका बेटा नहीं था। उन्होंने दावा किया कि कार पर पथराव हुआ, जिसमें ड्राइवर घायल हुआ और इसी क्रम में यह असंतुलित हो गई, जिससे मौके पर मौजूद कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने इस मामले की 'निष्पक्ष' जांच की मांग की।
राहुल गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति नहीं
उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाले पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को हिंसाग्रस्त लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति नहीं दी है। सरकार ने यहां धारा 144 लगा दी है, जिसके तहत एक साथ चार से अधिक लोगों के जमावड़े पर पाबंदी लगाई गई है।
हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को अवैध रूप से गिरफ्तार किया जा रहा है-सिद्धू
लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए दो किसानों का अंतिम संस्कार अबतक नहीं हुआ
लखीमपुर खीरी तिकुनिया कांड में मारे गए दो किसानों का अंतिम संस्कार अबतक नहीं हुआ है, बताते हैं कि इन किसानों के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है, मारे गए चार किसानों में से दो के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। परिजनपोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही अंतिम संस्कार करने को कह रहे हैं उनका कहना है कि उनको शक है कि किसानों की मौत गोली मारे जाने से हुई, खबर मिलते ही लखनऊ रेंज की आईजी गांव पहुंचीं और परिजनों को राजी करने की कोशिश कर रही हैं।
लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिए गए बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि मैं सीतापुर में प्रियंका गांधी जी से मिलने के लिए लखनऊ आया था। लेकिन मुझे एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2021
मंत्री ने फिर किया अपना और अपने बेटे का बचाव
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि घटना कैसे हुई इसकी हमें जानकारी नहीं है। जानकारी और वीडियो के आधार पर यह दिखाई दे रहा है कि कार से खींचकर ड्राइवर की हत्या की गई है। अगर यह मेरा बेटा होता, तो वह मर चुका होता। हजारों की भीड़ के बीच जहां कार लोगों के ऊपर चढ़ गई, वहां से निकलना नामुमकिन है। हमारे पास यह साबित करने के लिए सबूत हैं कि न तो मैं और न ही मेरा बेटा मौके पर मौजूद थे। हम किसी भी जांच एजेंसी का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस घटना की योजना बनाने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
चिदंबरम ने प्रियंका गांधी की हिरासत पर सवाल उठाए
प्रियंका गांधी वाड्रा की नजरबंदी पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि यह पूरी तरह से अवैध और पूरी तरह से शर्मनाक है। उन्हें एक पुरुष पुलिस अधिकारी ने सूर्योदय से पहले सुबह साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अभी तक न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास नहीं ले जाया गया है। कानून के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का एक अलग अर्थ है। कानून का मतलब है, आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था। यह उनके संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है।
प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR
सीतापुर जिला के हरगांव थाना के एसएचओ ने कहा कि शांति भंग करने के आरोप में प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपेंद्र हुड्डा और अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
योगी सरकार पर प्रियंका गांधी हमलावर
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आवाज उठाने वाले लोगों के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिक्रिया हिंसात्मक और दमनकारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने लखीमपुर खीरी क्यों नहीं जा रहे हैं?
आशीष मिश्रा ने इस तरह किया अपना बचाव
लखीमपुर हिंसा मामले में खुद पर लगे आरोपों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने कहा कि घटना के दिन मैं अपने गांव में था, तिकुनिया गया ही नहीं। मैं वहां होता तो जिंदा नहीं होता। किसानों के हाथों में गड़ासे और लाठियां थीं। ये घटना है, मैं राजनीति नहीं करना चाहता। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं।
#EXCLUSIVE : लखीमपुर हिंसा मामले में खुद पर लगे आरोपों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री #AjayMishra के बेटे #AshishMishra ने कहा- 'घटना के दिन मैं अपने गांव में था, तिकुनिया गया ही नहीं'#TimesNowNavbharat यहां देखें : https://t.co/GIgCUlgQ93 @Amir_Haque #LakhimpurKheriViolence pic.twitter.com/bvk78qWcEH
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) October 5, 2021
किसानों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई
लखीमपुर हिंसा में मरने वाले किसानों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, किसानों की मौत गोली लगने से नहीं हुई है। चारों किसानों की मौत चोट लगने और घसीटने से हुई है। आज मृतक किसानों के शवों का अंतिम संस्कार होगा।
लखीमपुर हिंसा में 9 की मौत, कई घायल
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। कई लोग घायल हुए हैं। मृतक ड्राइवर हरिओम के परिजनों ने तजिंदर सिंह विर्क और उनके समर्थकों पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया। लखीमपुर हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार। लखीमपुर में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों ने कराई अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज।
प्रियंका गांधी भी हिरासत में
सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जहां पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया गया है। उन्हें कल हिरासत में लिया गया था जब वह लखीमपुर खीरी जा रही थीं।
हिरासत में हैं हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर कहा कि आज 24 घंटे बीत जाने के बाद दूसरे दिन भी हम अपराधियों की तरह हिरासत में हैं, और किसानों को कुचलने वाले आज़ाद। लखीमपुर की धरा किसानों के रक्त से लाल कर दी गयी, पर इस रक्त की एक एक बूँद आने वाली क्रांति की कहानी लिखेगी। पुलिस लाइन सीतापुर, पुलिस हिरासत से

