Coronavirus News Update: मंगलवार को राजस्थान में 1,370 तो पश्चिम बंगाल में 2,964 नए Covid-19 मामले आए सामने
देश एक सितंबर से अनलॉक-4 की तरफ बढ़ेगा लेकिन इसके पहले ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमण की संख्या 31 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इस महामारी से अब तक देश भर में 58,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना के संकट के बीच राजधानी दिल्ली मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनलॉक 4 में भी कॉलेज, स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Coronavirus News Update: समझा जाता है कि सरकार इस सप्ताह के बाद अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर सकती है। इस बीच देश में कोविड-19 संक्रमण की संख्या प्रतिदिन औसतन 70 हजार के करीब आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 15 अगस्त को लाल किले की प्रचीर से बताया कि देश में कोरोना के तीन टीकों पर काम चल रहा है और इनके वितरण की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली गई है। इस बीच, छात्रों ने JEE (Main) और (NEET-UG) की प्रस्तावित परीक्षाओं का विरोध किया है। कोरोना संकट को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर करीब 4000 छात्र भूख हड़ताल पर हैं। देश में लॉकडाउन-3 की अवधि 31 जुलाई को पूरी हो रही है।
पश्चिम बंगाल में कुल मामलों की संख्या 1,44,801 हुई
राजस्थान में मंगलवार की रात 8.30 बजे तक 1,370 नए Covid-19 पॉजिटिव केस सामने आए और 13 मौतें हुईं, 14,319 सक्रिय मामलों, 58,126 डिस्चार्ज और 980 मौतों सहित अब कुल मामले 73,325 हो गए हैं।वहीं पश्चिम बंगाल में आज 2,964 नए Covid-19 मामले और 58 मौतें दर्ज की गईं, कुल मामलों की संख्या 1,44,801 है, जिनमें 27,349 सक्रिय मामले, 1,14,543 रिकवरी और 2,909 मौतें शामिल हैं।
जम्मू कश्मीर में कुल मामलों की संख्या 33,776 हुई
तमिलनाडु राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 5,951 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं वहीं 6,998 रिकवरी और 107 मौतें भी हुईं राज्य में अब 52,128 कुल मामले हैं वहीं आज जम्मू और कश्मीर में 701 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए; जम्मू संभाग से 139 और कश्मीर संभाग से 562 है। 7,544 सक्रिय मामलों, 25,594 रिकवरी और 638 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 33,776 हो गई है।
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार कोरोना पॉजिटिव
कोविड अस्पताल के भोजन में कीड़ा
अरुणाचल प्रदेश में सामने आए 49 नए मामले
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के कम से कम 49 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,312 हो गई है। नए मरीजों में 19 सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं। राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. एल. जम्पा ने कहा, ‘नए मरीजों में अर्धसैनिक बल के 19 जवान भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से छह पश्चिमी सियांग, तीन लोअर सियांग, पूर्वी सियांग तथा तिराप से दो-दो और लोहित तथा लेपारादा में एक-एक कर्मी संक्रमित पाये गये।’ उन्होंने बताया कि राज्य में अभी कुल 880 मरीजों का कोविड-19 का इलाज जारी है। वहीं, 2,427 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और इस घातक वायरस से पांच लोगों की राज्य में मौत भी हुई है। जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 73.27 प्रतिशत है। इस महीने में अभी तक 1,645 लोग ठीक हो चुके हैं।
हरियाणा के परिवहन मंत्री संक्रमित
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चंद्र शर्मा मंगलवार को कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए। राज्य में बुधवार से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी वायरस से संक्रमित हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। विधानसभा अध्यक्ष ने 26 अगस्त से शुरू हो रहे सत्र से पहले सभी विधायकों, विधानसभा कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कोरोना वायरस की जांच कराना अनिवार्य किया है। अधिकारियों ने बताया कि भाजपा विधायकों- लक्ष्मण नापा, राम कुमार कश्यप और असीम गोयल भी विधानसभा के छह कर्मचारियों की तरह संक्रमित पाए गए हैं।
बिहार में बस सेवा शुरू होने से यात्री खुश
ओडिशा में मिले 2751 नए केस
देश में 24 घंटे में कोरोना के 60,975 नए मामले
जमात के विदेशी सदस्यों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली में मरकज निजामुद्दीन के धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होने के बाद सुर्खियों में आए तब्लीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होने जा रही है। दिल्ली पुलिस ने 14 देशों के 36 विदेशियों के खिलाफ आरोप तय कर लिए हैं। जमात के इन विदेशी सदस्यों पर आरोप है कि इन्होंने कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।
देश में अब तक 3.5 करोड़ से ज्यादा जांच
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में अब तक 3.5 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है। मंत्रालय का कहना है कि वह अपनी 'टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट' रणनीति का गंभीरता से पालन कर रहा है।

