Coronavirus News Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 12712 नए केस, मरने वालों की संख्या 18650 हुई
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, कुल मामले 23 लाख से ज्यादा हो चुके हैं वहीं कोरोना वायरस से देश में अब तक 46091 मौतें हो चुकी हैं।
देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की तादाद 23,29,639 लाख से ज्यादा हो चुकी है देश में अभी कोरोना के 643948 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, जबकि 1639600 मरीज इस घातक वायरस से ठीक हो गए हैं। वहीं इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 46091 हो गई है। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से ज्यादा कोरोना मामले आ रहे हैं वहीं पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के एक दिन में 50,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
मुंबई में 1132 नए केस
आज मुंबई में 1,132 नए कोविड 19 मामले और 50 मौतें दर्ज की गईं। अभी तक 1,00,070 रिकवरी/डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। 19,064 सक्रिय मामलों और 6,940 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या 1,26,371 है।
महाराष्ट्र में कोरोना के 12,712 नए केस
महाराष्ट्र में आज 12,712 नए कोविड 19 मामले दर्ज किए गए है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 5,48,313 हो गई है, जिसमें से 1,47,513 सक्रिय मामले हैं और मरने वालों की संख्या 18,650 है। 13,408 लोगों को आज छुट्टी दे दी गई। कुल 3,81,843 रोगी ठीक हो गए हैं।
कर्नाटक में 7883 नए मामले
कर्नाटक में आज 7,883 नए कोविड 19 मामले, 7,034 रिकवरी और 113 मौतें दर्ज की गई, कुल मामलों की संख्या 1,96,494 हो गई है, जिसमें 80,343 सक्रिय मामले, 1,12,633 रिकवरी और 3,510 मौतें शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश में 9597 नए मामले
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 9597 नए मामले सामने आए हैं। आज 6676 मरीज ठीक हुए हैं और 93 मौतें हुई है। यहां कुल मामलों की संख्या 2,54,146 तक पहुंच गई है, जिनमें 90,425 एक्टिव केस है। 1,61,425 ठीक हो गए हैं। राज्य में कोरोना से 2296 मौतें हुई हैं।
तमिलनाडु में 5871 नए केस
तमिलनाडु में आज 5871 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं और 119 मौतें हुई हैं। कुल मामले बढ़कर 3,14,520 हो गए हैं, जिनमें 5278 मौतें और 52,929 सक्रिय मामले शामिल हैं। राज्य में 2,56,313 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं।
केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक ने बताया है कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद जानकारी दी है।
Union Minister of State for AYUSH Shripad Y Naik announces he has tested positive for #COVID19. pic.twitter.com/ZmK2EPzKsf
— ANI (@ANI) August 12, 2020
28 अगस्त को बंगाल में लॉकडाउन नहीं
अब 28 अगस्त को राज्यव्यापी टोटल लॉकडाउन नहीं होगा। सिर्फ 20 अगस्त, 21 अगस्त, 27 अगस्त और 31 अगस्त को लॉकडाउन रहेगा : पश्चिम बंगाल सरकार
UP में कोरोना के 4583 नए मामले
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4583 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 54 और मौतों के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 2230 हो गई है। प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 49,347 है। कुल 84, 661 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को चले गए हैं। प्रदेश में 1,36,238 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हैं।
दिल्ली में 1113 नए केस
दिल्ली में कोरोना के 1113 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 1021 मरीज ठीक हुए हैं और 14 की मौत हुई है। कुल मामले अब 1,48,504 हो गए हैं, जिनमें 1,33,405 ठीक हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना से 4153 मौतें हुई हैं। अभी कुल 10946 सक्रिय मामले हैं।
ओडिशा में संक्रमण के 1,876 नए केस
ओडिशा में एक दिन में रिकॉर्ड 1,879 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार चली गई। वहीं, इस खतरनाक वायरस की वजह से नौ और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 305 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 50,672 है। इस खतरनाक वायरस की वजह से नौ और लोगों की मौत हुई। इनमें चार की मौत गंजाम, दो की मौत रायगढ़ा और अंगुल जबकि बालासोर और खुर्दा जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
तेलंगाना में अब तक 84544 केस सामने आए
ओडिशा में आज कोरोना के 1876 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। 1785 लोग ठीक भी हुए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 50672 केस सामने आए हैं। राज्य में अभी 15509 ऐक्टिव केस हैं वहीं तेलंगाना में आज कोरोना के 1897 नए केस रिपोर्ट हुए हैं और 9 लोगों की मौत रिपोर्ट हुई है। यहां अब तक 654 मौतें हो चुकी हैं। 84544 केस आए हैं जिनमें से 61294 लोग ठीक हो गए।
पंतनगर कोविड केयर सेंटर में रखे गए मरीजों का प्रदर्शन
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में पंतनगर कोविड केयर सेंटर में रखे गए मरीजों ने किया धरना प्रदर्शन उनका कहना है कि यहां ठीक से खाना नहीं दिया जाता है।
देश में कोरोना के कुल मामलों की तादाद 23,29,639 पहुंची
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के कुल मामले 23,29,639 हो गए हैं जिसमें से 643948 सक्रिय मामले, 1639600 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट शामिल हैं वहीं इस घातक बीमारी के चलते देश में 46091 मौतें भी अभी तक हो चुकी हैं वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 60,963 नए मामले सामने आए और इस दौरान 834 लोगों की मौत भी हुई।
मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को जेल के 14 कैदियों और एक पुलिसकर्मी समेत 43 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 236 हो गई है।जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को 157 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 43 लोग संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि आज सात लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद, ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 832 हो गई।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 1217 नये मामले, 11 और मौत
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 11 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 811 हो गई है।इसके साथ ही रिकार्ड 1217 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 54887 हो गयी है। इनमें से 13677 मरीजों का उपचार चल रहा है।मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई। इनमें कोटा में चार, बांरा-डूंगरपुर में दो दो, जयपुर-राजसमंद-सवाईमाधोपुर में एक एक और संक्रमित की मौत हो गई।जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 220 हो गयी है।

