LIVE

Covid 19: पंजाब में 24 घंटे में 201 मौतें, राजस्थान में 115 तो छ्त्तीसगढ़ में 103 जानें और गईं

Corona Crisis: भारत में कोरोना के मामलों में काफी हद तक गिरावट आई है लेकिन इस बीमारी से होने वाली मौतें अभी भी परेशानी का सबब बनी हुई हैं। बीते दो हफ्ते में कोरोना संक्रमण की दर करीब 10 फीसद कम हुई है और एक्टिव केस भी घटे हैं। वहीं देश में कोरोना टीके की कमी बनी हुई है और राजधानी दिल्ली सहित कई जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद करना पड़ा है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 22, 2021, 23:54 IST
Follow on Google News
Covid 19: पंजाब में 24 घंटे में 201 मौतें, राजस्थान में 115 तो छ्त्तीसगढ़ में 103 जानें और गईं
Photo Credit: AP

Coronavirus: देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों में कमी नजर आ रही है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में लगातार बड़ी संख्या में एक्टिव केस कम हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कोविड से होने वाली मौतों के आकंड़े चिंताजनक हैं। इन सबके बीच ब्लैक फंगस के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है जिसके बाद केंद्र ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर अलर्ट जारी किया है। वहीं टेस्टिंग की बात करें तो बीते चौबीस घंटे में 20 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट्स

MAY 22, 2021 23:52 IST

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 103 मौतें

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 4328 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं। 9631 डिस्चार्ज हुए हैं और 103 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामले 70,540 हैं। कुल सकारात्मक मामले 9,45,694 हैं।

MAY 22, 2021 23:52 IST

राजस्थान में 24 घंटे में 115 मौतें हुईं

राजस्थान में आज 6103 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं। 115 मौतें हुई हैं और 15464 मरीज ठीक हुए है। कुल मामले 9,09,521 हुए। मरने वालों की संख्या 7590 हुई। 7,79,601 ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1,22,330 हैं।

MAY 22, 2021 23:51 IST

पंजाब में 24 घंटे में 201 मौतें

पंजाब में पिछले 24 घंटों में 5421 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं, 201 मौतें हुई हैं और 7363 ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले 61,203 हैं और कुल मामले 5,33,973 हुए।

MAY 22, 2021 21:49 IST

तमिलनाडु में 24 घंटे में 448 मौतें

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 35,873 नए कोविड 19 मामले, 25,776 रिकवरी और 448 मौतें हुई हैं।

कुल मामले- 18,06,861
कुल रिकवरी- 15,02,537
कुल मुत्यु- 20,046
सक्रिय मामले 2,84,278

MAY 22, 2021 20:26 IST

कर्नाटक में 24 घंटे में 451 मौतें

कर्नाटक में आज 31,183 नए कोविड 19 मामले, 61,766  रिकवरी और 451 मौतें रिपोर्ट हुई हैं।

कुल मामले-23,98,925
कुल रिकवरी- 18,91,042
कुल मुत्यु- 24,658
सक्रिय मामले- 4,83,204

MAY 22, 2021 20:26 IST

पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 154 मौतें

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 18,863 नए मामले, 19,202 रिकवरी और 154 मौतें रिपोर्ट हुई हैं।

कुल मामले- 12,48,668
कुल रिकवरी- 11,02,772
कुल मुत्यु- 14,208
सक्रिय मामले- 1,31,688

MAY 22, 2021 19:30 IST

उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 1 लाख से कम

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 24 घंटे में 226 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 6046 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 17,540 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर गए हैं और अब तक प्रदेश में 15,51,716 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत अब 93.02 प्रतिशत हो गया है। इस समय प्रदेश में 94,482 मरीज उपचाराधीन हैं जो 30 अप्रैल के सक्रिय मामलों 3,10,783 की तुलना में 69.06 प्रतिशत कम हैं।

MAY 22, 2021 18:23 IST

तीसरी लहर की तैयारी में यूपी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में बोलते हुए कहा, 'कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले हम व्यवस्था कर चिन्हित कर रहे हैं कि 10 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के अभिभावकों को वैक्सीन की डोज़ देकर उन्हें सुरक्षा प्रदान कर दी जाए।'

MAY 22, 2021 16:41 IST

7 राज्यों से आ रहे 10 हजार से ज्यादा मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, 'केवल 7 राज्य हैं जहां से 10,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और 6 राज्यों से 5000-10000 मामले सामने आ रहे हैं। 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं, ये हैं महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और दिल्ली।'
 

MAY 22, 2021 15:38 IST

दिल्ली में 24 घंटे में 182 मौतें

दिल्ली में कोविड-19 के 2260 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 182 मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण दर 3.58 प्रतिशत के स्तर पर आई।
 

MAY 22, 2021 14:51 IST

सरकार के कुशासन के कारण है ब्लैक फंगस बीमारी: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में ब्लैक फंगस के बढ़ रहे मामलों को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘मोदी सिस्टम के कुशासन’ के कारण कोरोना महामारी के साथ यह बीमारी आई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ़ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी है। टीके की कमी तो है ही, इस नयी महामारी की दवा की भी भारी कमी है।’’ कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘इससे जूझने के लिए प्रधानमंत्री ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे।’’

MAY 22, 2021 13:22 IST

दिल्ली में वैक्सीन की भारी किल्लत- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में आज से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद हो गया है। केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए जितनी वैक्सीन भेजी थीं वो खत्म हो गई हैं। कुछ वैक्सीन की डोज़ बची हैं वो कुछ सेंटर में दी जा रही हैं, वो भी शाम तक खत्म हो जाएंगी। कल से युवाओं के वैक्सीनेशन के सभी सेंटर बंद हो जाएंगे। दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार काफी कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर घटकर 3.5% रह गई है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि कोरोना का खतरा टल गया है।'

MAY 22, 2021 13:03 IST

कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की स्थिति को लेकर मायावती ने चिंता जताई

 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने देश में जारी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम पर शनिवार को चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में जो स्थिति है वह काफी भयावह है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, '' कोरोना वायरस के घातक प्रकोप से देश की जनता को बचाने के लिए दुनिया के मुकाबले में भारत में टीकाकरण की जो स्थिति है वह काफी भयावह है। इसपर भी टीके की दूसरी खुराक तो और भी कम लोगों को लग पाई है जो बेहद गंभीर एवं चिन्ताजनक स्थिति को दिखाती है।”

MAY 22, 2021 11:40 IST

1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक करना है- शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अब हम कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने की स्थिति में आ गए हैं। हमारा पॉजिटिविटी रेट 5% के नीचे आ गया है, रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और 90% के ऊपर पहुंच गया है। हम पहले से काफी बेहतर स्थिति में हैं। हम अनंतकाल तक बंद नहीं रख सकते हैं। हमें 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक करना है।'

MAY 22, 2021 10:59 IST

डॉक्टरों के लिए जानलेवा बनी दूसरी लहर

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)के मुताबिक, कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कोरोना से 420 डॉक्टरों की जान गई है इसमें दिल्ली के 100 डॉक्टर भी शामिल हैं। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान अभी तक देश में कुल 2,95,525 लोगों की जान जा चुकी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 87.76 प्रतिशत है।
MAY 22, 2021 10:54 IST

कानपुर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के आरोपी पर रासुका लगाया गया

रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में एक माह पहले गिरफ्तार सचिन कुमार पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है। कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि एक माह पहले रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के लिए गिरफ्तार किए गए हरियाणा के सचिन कुमार पर रासुका लगाया गया है। सचिन के पास से बरामद इंजेक्शन जांच के बाद नकली पाये गये थे।

MAY 22, 2021 10:00 IST

वायरस की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर नोएडा प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

 कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इसे लेकर बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। कोरोना वायरस की मौजूदा लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद अब यहां के अस्पतालों में बिस्तरों और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ गई है। कई अस्पतालों में आईसीयू तथा वेंटीलेटर बेड अब खाली हैं।

MAY 22, 2021 09:32 IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 887 नए मामले, 61 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 887 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,07,316 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वहीं शुक्रवार को संक्रमण की वजह से 61 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 8,768 हो गई। उन्होंने बताया कि ठाणे में अब कोविड-19 से मृत्यु दर 1.72 फीसदी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में अब तक संक्रमण के 1,06,038 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,974 हो गई है।

MAY 22, 2021 09:31 IST

टेस्टिंग पर जोर

देश में कोरोना टेस्टिंग तेजी से हो रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,66,285 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 32,64,84,155 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। लगातार हो रही टेस्टिंग से नए मामलों की पहचान में मदद मिल रही है और राज्य सरकारें तथा केंद्र सरकार एक्टिव मामलों को कम करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

MAY 22, 2021 09:29 IST

चौबीस घंटे में 4100 से अधिक लोगों की मौत

भारत में COVID19 के 2,57,299 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,62,89,290 हुई। 4,194 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,95,525 हो गई है।  3,57,630 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,30,70,365 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,23,400 है।वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,58,895 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,33,72,819 हुआ।