Bharat Bandh : भारत बंद का पहला दिन, बस सेवा बाधित होने से चेन्नई मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़
Bharat Bandh Today 28 March 2022, Bharat Band News : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने दो दिनों 28 एवं 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। यह राष्ट्रव्यापी बंद कर्मचारियों, किसानों एवं आम लोगों को प्रभावित करने वालीं केंद्र सकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया गया है। ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संघ ने दो दिनों के इस बंद का समर्थन किया है। इससे बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।
Bharat Bandh Today 28 March 2022, Bharat Band News : ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने कहा, ‘हमने हड़ताल के इस आह्वान का समर्थन करने का फैसला किया है। हम इस हड़ताल में बैंकिंग क्षेत्रों की मांगों पर ध्यान दिलाने के लिए शामिल हो रहे हैं।’ एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि बैंक यूनियन की मांग है कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण बंद करे और उन्हें मजबूत करे। इसके अलावा हमारी मांग है कि डूबे कर्ज की वसूली को तेज किया जाए, बैंक जमा पर ब्याज बढ़ावा जाए, सेवा शुल्कों में कमी की जाए और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि हड़ताल की वजह से उसकी सेवाओं पर कुछ हद तक सीमित असर पड़ सकता है।
Bharat Bandh Today 28 March 2022 News
RINLके कर्मचारी हड़ताल में शामिल, उत्पादन हुआ प्रभावित
सार्वजनिक क्षेत्र के राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के करीब 8,000 कर्मचारियों के सोमवार को श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल में शामिल हो जाने से विशाखापटनम स्थित स्टील संयंत्र में उत्पादन प्रभावित हुआ, बताते हैं कि निर्माण संयंत्र के करीब 75 प्रतिशत कर्मचारी काम के लिए नहीं आए जिससे संयंत्र में उत्पादन पर असर पड़ा है।
बस सेवा बाधित होने से चेन्नई मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़
चेन्नई में मेट्रो रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई अखिल भारतीय हड़ताल के कारण राज्य द्वारा संचालित मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एमटीसी) की बसें सड़क से नदारद रहीं। कोयमाबेडु स्टेशन विशेष रूप से टिकटों के लिए लंबी कतारों से भरा हुआ था। संपर्क करने पर दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि चेन्नई के सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। कोयम्बेडु, ट्रिप्लिकेन, नुंगमबक्कम और सभी प्रमुख स्टेशनों पर भीड़भाड़ है क्योंकि बसें नहीं चल रही हैं। इन सभी इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम रहता है।
हरियाणा में बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित
हरियाणा में सोमवार को रोडवेज कर्मी देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हुईं। केंद्र की कथित गलत नीतियों के विरुद्ध केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने हड़ताल का आह्वान किया है। हरियाणा रोडवेज के कई डिपो पर बस सेवाएं निलंबित रहीं जिसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने राज्य के कई डिपो पर हड़ताल में हिस्सा लिया। रोडवेज कर्मचारियों की 10 यूनियनों के संयुक्त मोर्चे के एक नेता सरबत सिंह पुनिया ने कहा, “सभी बस डिपो पर बस सेवाएं निलंबित हैं।” उन्होंने कहा, “केवल वही बसें सुबह चल रही हैं जो निजी परिचालकों द्वारा नारनौल, झज्जर और चंडीगढ़ डिपो में किलोमीटर योजना के तहत चलाई जाती हैं। हमारे रोडवेज कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर हैं।” पंजाब बैंक कर्मचारी संघ के उप महासचिव नरेश गौर ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं जिससे राज्य में बैंक सेवाओं पर असर पड़ा है।
विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन
हड़ताल का कई राज्यों में असर-एटक महासचिव
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की महासचिव अमरजीत कौर ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे की तरफ से बुलाई गई दो दिनों की राष्ट्रीय हड़ताल शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल को झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कोयला खनन क्षेत्रों के अलावा असम, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, पंजाब, राजस्थान, गोवा और ओडिशा के औद्योगिक क्षेत्रों से अच्छी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।
एआईबीईए ने दिया है बयान
ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने कहा, ‘हमने हड़ताल के इस आह्वान का समर्थन करने का फैसला किया है। हम इस हड़ताल में बैंकिंग क्षेत्रों की मांगों पर ध्यान दिलाने के लिए शामिल हो रहे हैं।’ एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि बैंक यूनियन की मांग है कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण बंद करे और उन्हें मजबूत करे। इसके अलावा हमारी मांग है कि डूबे कर्ज की वसूली को तेज किया जाए, बैंक जमा पर ब्याज बढ़ावा जाए, सेवा शुल्कों में कमी की जाए और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
भारत बंद पर राज्यसभा में चर्चा चाहते हैं माकपा सांसद
माकपा सांसद विकासरंजन भट्टाचार्य ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। माकपा सांसद चाहते हैं कि उच्च सदन में दो दिनों के देशव्यापी हड़ताल पर चर्चा की जाए।
जादवपुर में सड़क पर उतरे ट्रेड यूनियन
दो दिनों के भारत बंद की तस्वीरें आने लगी हैं। केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए कोलकाता के जादवपुर में अलग-अलग ट्रेड यूनियन के सदस्य सड़कों पर उतरे हैं। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त फोरम ने दो दिनों का बंद बुलाया है।
केरल में बंद का असर दिखना शुरू
दो दिनों के बंद असर केरल में भी दिखना शुरू हो गया है। तिरूवनंतपुरम में सड़कों पर आवाजाही नहीं है। यहां की ज्यादातर दुकानें बंद हैं। शहर में केवल आपात सेवाओं को चलने की इजाजत दी गई है।
जादवपुर में रेल ट्रैक बाधित
जादवपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लेफ्ट फ्रंट के सदस्य जुटे हैं। सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रैक को बाधित किया है। ऑल इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव अमरजीत कौर का कहना है कि देश भर में करीब 20 करोड़ लोग इस दि दिनों के बंद में शरीक होंगे।
West Bengal | Members from the Left Front gather in huge numbers & block railway tracks at Jadavpur Railway Station in Kolkata, in view of the 2-day nationwide strike called by different trade unions. pic.twitter.com/WnWUTJHKNo
— ANI (@ANI) March 28, 2022

