LIVE

Coronavirus News Updates: कोरोना के ग्रोथ रेट में आ रही है कमी, शोध कार्य में भी आई तेजी

Coronavirus News: देश में कोरोना के मामले 9 लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं, इस वायरस से अब तक 23,727 मौतें हो चुकी हैं वहीं 5,71,460 ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 15, 2020, 00:00 IST
Follow on Google News
  Coronavirus News Updates: कोरोना के ग्रोथ रेट में आ रही है कमी, शोध कार्य में भी आई तेजी

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं भारत में पिछले 24 घंटों में 28,498 नए मामलों के साथ 9 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है,वहीं इस घातक बीमारी से इस दौरान 553 मौतें भी हुई हैं, कुल मामले बढ़कर 9,06,752 हो गए हैं। इसमें 3,11,565 सक्रिय मामले हैं। हालांकि अच्छी बात है कि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक  5,71,460 रोगी इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। अभी तक इससे  23,727 की मौत हो चुकी है। सरकार ने बताया कि कोरोना मरीजों के बीच रिकवरी रेट बढ़कर 63.02% हो गई है, रिकवरी/ मृत्यु अनुपात अब 96.01%: 3.99% है।

JUL 15, 2020 00:00 IST

कोरोना के ग्रोथ रेट में आ रही है कमी

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना के ग्रोथ रेट में कमी आ रही है और यह अच्छा संकेत है। जहां तक कोरोना संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन का सवाल है तो उस दिशा में पूरजोर कोशिश जारी है। कुछ राज्यों में संक्रमण के मामलों में तेजी जरूर आई है लेकिन रिकवरी रेट अच्छा होने की वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

JUL 14, 2020 17:39 IST

सेल्फ क्वारंटीन में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सेल्फ क्वारंटीन में चले गए हैं। जम्मू-कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने COVID19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जितेंद्र सिंह उनके संपर्क में आए थे। इसलिए उन्होंने क्वारंटीन में रहने का फैसला किया।
 

JUL 14, 2020 17:38 IST

हो सकते हैं एयर बोर्न ट्रांसमिशन

आईसीएमआर डीजी बलराम भार्गव ने कहा कि COVID-19 एक छोटी बूंद संक्रमण है। कई वैज्ञानिकों द्वारा परिकल्पना और सुझाव दिए गए हैं कि माइक्रोड्रोप्लेट्स (आकार में 5 माइक्रोन से कम) के साथ कुछ एयर बोर्न ट्रांसमिशन हो सकते हैं। फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग महत्वपूर्ण है।

JUL 14, 2020 12:28 IST

ओडिशा में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,280 हुई


कोरोना की रफ्तार देश के हर हिस्से में कमोवेश तेज कम दिख रही है, मंगलवार को पुडुचेरी में कोरोना के 63 नए केस सामने आए, इसी के साथ पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,531 हो गई जिनमें 684 ऐक्टिव केस हैं वहीं ओडिशा की बात करे तो राज्य में कोरोना के 543 नए केस सामने आए और 505 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। यहां पॉजिटिव केसों की तादाद 4,280 है जिनमें 4,929 ऐक्टिव केस हैं, 9,255 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 74 लोगों की मौत भी हुई है।

JUL 14, 2020 12:22 IST

पॉजिटिविटी रेट और डेथ रेट में कमी आ रही है-केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पॉजिटिविटी रेट और डेथ रेट में कमी आ रही है लेकिन लोगों को संतुष्ट नहीं होना चाहिए। आपको नहीं जानकारी है कि कोरोना कभी भी बढ़ सकता है इससे बचने के लिए सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग और हाथ धोना बहुत महत्वपूर्ण है। हालात की बेहतरी का श्रेय ज्यादा संख्या में टेस्टिंग और मिलकर काम करने को जाता है। 

JUL 14, 2020 11:07 IST

राजस्थान में कोरोना के कुल पॉजिटिव केस 25,034 हुए


राजस्थान में मंगलवार की सुबह 10.30 बजे तक कोरोना के 98 नए केस सामने आए और 3 मौतें रिपोर्ट की गईं। राजस्थान में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 25,034 हैं। इनमें 5,759 ऐक्टिव केस हैं और 521 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

JUL 14, 2020 11:06 IST

कोरोना के 1,20,92,503 सैंपल्स का टेस्ट हो चुके हैं

 ICMR ने बताया कि 13 जुलाई तक देश में कोरोना के 1,20,92,503 सैंपल्स का टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से 2,86,247 सैंपल्स का टेस्ट कल किया गया

JUL 14, 2020 11:06 IST

पुडुचेरी में आज 63 नए # COVID पॉजिटिव केस सामने आए

पुडुचेरी स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पुडुचेरी में आज 63 नए # COVID पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसमें कुल मामलों की संख्या 1531 है जिसमें 684 सक्रिय मामले और 18 मौतें शामिल हैं।