देश

ED ने CM केजरीवाल की जमानत का किया विरोध, तो BJP पर भड़की AAP; लगाया ये गंभीर आरोप

Delhi News: अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं? इसका फैसला शुक्रवार (10 मई) को होने की उम्मीद है, इस बीच ईडी ने सीएम केजरीवाल की जमानत अर्जी का विरोध किया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने कहा है कि भाजपा का एकमात्र काम अरविंद केजरीवाल को बदनाम करना।

Image

क्या केजरीवाल को मिलेगी जमानत?

Photo : Times Now Digital

AAP vs BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका एकमात्र काम अरविंद केजरीवाल को बदनाम करना है। आप ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के आरोप पत्र के पीछे भाजपा है जिसे जल्द ही शहर की अदालत में दाखिल किए जाने की उम्मीद है।

'ईडी का आरोप पत्र है भाजपा का आरोप पत्र'

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ईडी द्वारा जल्द ही दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में एक नया आरोप पत्र दायर करने की उम्मीद है और इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता और कुछ अन्य लोगों को बतौर आरोपी नामित किया जा सकता है। आप के सूत्रों ने आरोप लगाया कि ईडी का आरोप पत्र दरअसल भाजपा का आरोप पत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र काम केजरीवाल को बदनाम करना रह गया है।

21 मार्च को हुई थी सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह वर्तमान में धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और एजेंसी द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने के बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकती है।

ईडी ने अपने हलफनामे में क्या कुछ कहा है?

इससे पहले दिन में ईडी ने भी धनशोधन के मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया जिसमें कहा गया कि चुनाव में प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक है और न ही संवैधानिक। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और शुक्रवार को फैसला सुना सकता है।

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि केजरीवाल को न तो दोषी ठहराया गया है और न ही उनके खिलाफ कोई मुकदमा शुरू हुआ है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!