पकंज चौधरी को मिलेगी UP BJP की कमान? क्षेत्रीय संतुलन से लेकर जातीय सियासी समीकरण पर भगवा पार्टी की नजर
- Reported by: विनोद मिश्रा
- Updated Dec 13, 2025, 09:49 AM IST
पंकज चौधरी शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचने वाले हैं। इससे पहले अध्यक्ष पद की रेस में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भी नाम था। लेकिन, सभी को पीछे छोड़ते हुए भाजपा आलाकमान ने पंकज चौधरी को कमान सौंपने का फैसला किया। बता दें कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी, 2025 को होनी थी।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं पंकज चौधरी। तस्वीर-PTI
Pankaj Chaudhary : उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने नए अध्यक्ष के लिए चेहरा करीब-करीब तय कर लिया है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के अगल भाजपा अध्यक्ष हो सकते हैं। इनके नाम पर मुहर लग गई है और इसका अब केवल आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। पंकज चौधरी गोरखपुर से सटे महाराजगंज से सांसद हैं। वह 7 बार के सांसद हैं और ओबीसी के कुर्मी समाज से आते हैं। सूत्रों के मुताबिक चौधरी के हाथ में अध्यक्ष पद की कमान देकर भाजपा क्षेत्रीय संतुलन से लेकर जातीय समीकरण साधना चाहती है। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद पर पंकज चौधरी की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।
रेस में सबसे आगे पंकज चौधरी का नाम
पंकज चौधरी शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचने वाले हैं। इससे पहले अध्यक्ष पद की रेस में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भी नाम था। लेकिन, सभी को पीछे छोड़ते हुए भाजपा आलाकमान ने पंकज चौधरी को कमान सौंपने का फैसला किया। बता दें कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी, 2025 को होनी थी। लेकिन, कभी महाराष्ट्र चुनाव, तो कभी यूपी में उपचुनाव और फिर बिहार चुनाव के चलते मामला अटकता चला गया। यूपी भाजपा का अध्यक्ष केवल यूपी ही नहीं, पार्टी की केंद्रीय राजनीतिक के लिए भी महत्वपूर्ण है।
- आज पर्चा भरेंगे पंकज चौधरी
- बीजेपी की सर्वसम्मति की परंपरा के तहत एकमात्र पर्चा उन्हीं का होगा
- एक भव्य कार्यक्रम में औपचारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया जाएगा
- केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और यूपी संगठन चुनाव के लिए प्रभारी पीयूष गोयल तथा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े उपस्थित रहेंगे
- कल संगठन महासचिव बी एल संतोष ने लिया था चुनाव की तैयारियों का जायज़ा
- पूरे लखनऊ को सजाया गया है, सभी विधायक और सांसदों को रहने को कहा गया
जातीय समीकरण
- बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष बनाया
- कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी सात बार के सांसद हैं, वह महाराजगंज से सांसद हैं
- गोरखपुर में पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक सफ़र शुरू किया, पूर्वाचंल का बड़ा चेहरा हैं
- पंकज चौधरी का कारोबार भी है, वह राहत रूह तेल कंपनी के मालिक हैं
- गैर यादव ओबीसी वोटों को एकजुट करने की बीजेपी की कवायद
- 2024 लोक सभा चुनाव में अखिलेश यादव के पीडीए दांव से झटका लगा था
- राज्य में ओबीसी वोटरों में यादव के बाद कुर्मी सर्वाधिक
- करीब आठ से 4 प्रतिशत कुर्मी वोटर राज्य की 20 सीटों पर प्रभाव डालते हैं
- तराई, काशी, गोरखपुर, अवध, रूहेलखंड में कुर्मी वोटों का प्रभाव
- संतोष गंगवार को राज्यपाल बनाने के बाद पंकज चौधरी बीजेपी में बड़े कुर्मी नेता के रूप में उभरे
- अनुप्रिया पटेल के अपना दल सोनेलाल के साथ गठबंधन कर भी बीजेपी ने कुर्मी वोटों को साधा है
BJP ने जातीय समीकरण साधे
- राजपूत सीएम और एक ब्राह्मण और एक ओबीसी डिप्टी सीएम
- प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी बनाया जा रहा है
- कैबिनेट में दलित प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा
क्षेत्रीय संतुलन
- पूर्वांचल से ही सीएम योगी भी हैं
- ऐसे में क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए योगी कैबिनेट में फेरबदल संभव
- मध्य यूपी से प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा
- निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को फिर मिल सकती है कैबिनेट में जगह
- साध्वी निरंजन ज्योति को भी अहम दायित्व दिया जा सकता है
- प्रदर्शन के आधार पर कुछ मंत्रियों को ड्रॉप भी किया जा सकता है
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।