देश

पंजाब के तरनतारन में भाजपा कार्यालय पर हमला, तोड़फोड़ करने के बाद लगाए मुर्दाबाद के नारे-Video

Tarn Taran BJP Office Attack:पंजाब के तरनतारन बाईपास के पास भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया गया। भाजपा नेताओं ने तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

Image

पंजाब के तरनतारन में भाजपा कार्यालय पर हमला

Tarn Taran BJP Office Attack: पंजाब के तरनतारन बाईपास के पास भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला मुख्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया गया। बताते हैं कि BJP ऑफिस में मौजूद कुछ नेताओं पर भी हमला किया गया और ऑफिस में शीशे तोड़े गए। यह घटना 15 से 20 अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दी।

इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।अचानक हुए इस घटनाक्रम से कार्यालय में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में अफरा तफरी मच गई।

हमलावरों ने कुर्सियां और अन्य सामान नुकसान पहुंचाया

भाजपा नेताओं के अनुसार हमलावरों ने कार्यालय के अंदर घुसते ही कुर्सियां और अन्य सामान नुकसान पहुंचाया और अराजकता की। वहीं इस दौरान पंजाब एकता जिंदाबाद और भाजपा मुर्दाबाद के पोस्टर भी फेंके गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कहा जा रहा है कि भाजपा नेताओं ने एक युवक को पकड़ लिया था, लेकिन उसके साथी उसे छुड़ाकर ले गए। भाजपा नेताओं ने इस घटना के बाद तुरंत और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके। वहीं इस घटना के बाद वहां पर तनाव पसरा हुआ है जिसे देखते हुए दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच हो रही है ताकि इस घटना के मकसद का खुलासा हो।

'जल्द ही इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी'

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि इस घटना में शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article