देश

BJP की नई टीम का ऐलान, कई पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिली जगह; राष्ट्रीय महासचिव बने एके एंटनी के बेटे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 29, 2023, 11:18 AM IST

BJP New Team: तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। एमएलसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को भाजपा ने उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, तारिक पसमांदा मुस्लिम समाज से आते हैं।

BJP New Team: बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। जेपी नड्डा की नई टीम में कुछ 38 नेताओं को जगह मिली है, जिसमें कई मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदलाव करते हुए नई सूची में 13 उपाध्यक्षों और नौ महासचिवों की नियुक्ति की है।

लिस्ट में तीन सीएम के नाम

तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। एमएलसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को भाजपा ने उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, तारिक पसमांदा मुस्लिम समाज से आते हैं। साथ ही राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह और झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

bjp new team

bjp new team

इनका पत्ता कटा

भाजपा ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है। उत्तर प्रदेश से पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है। नयी सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं।

अनिल एंटनी बने राष्ट्रीय महासचिव

बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

शुक्रवार को बैठक

शुक्रवार को, नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ लगभग चार घंटे लंबी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, एनडीए बैठक, आउटरीच रणनीतियों और पांच राज्यों में चुनावी लड़ाई सहित महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक के दौरान, नड्डा ने पार्टी के "महाजन संपर्क अभियान" की प्रगति की समीक्षा। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके दौरों और आउटरीच प्रयासों के बारे में जानकारी मांगी। चर्चा में पांच राज्यों में आगामी चुनावों के लिए पार्टी का खाका और लोकसभा चुनावों के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियां भी शामिल थीं। इसके अलावा, पार्टी के महासचिवों ने एक अलग बैठक की जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा योजनाओं और नेतृत्व के दौरे के कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में संगठनात्मक विस्तार और चल रहे पार्टी कार्यक्रमों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article