देश

तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार... भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए दिया नया नारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2024, 08:15 PM IST

Lok Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी हर लोकसभा क्षेत्र के लिए जल्द ही नए पदाधिकारियों की घोषणा भी करेगी। बता दें, मंगलवार को भाजपा की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा न की।

Image

भारतीय जनता पार्टी

Photo : BCCL

Lok Sabha Elections: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा आम चुनावों के लिए कोई भी कसर बाकी रहना नहीं देनी चाहती है। ऐसे में पार्टी ने विपक्ष के INDIA गठबंधन से मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं को नया नारा दिया है। पार्टी ने मंगलवार को चुनावी रणनीति को लेकर हुई बैठक में कार्यकर्ताओ को नया नारा दिया- 'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार।'

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी हर लोकसभा क्षेत्र के लिए जल्द ही नए पदाधिकारियों की घोषणा भी करेगी। बता दें, मंगलवार को भाजपा की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा न की। दो घंटे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, महासचिव तरुण चुघ, महासचिव सुनील बंसल मौजूद रहे।

भाजपा का 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य

भाजपा ने अपने नए नारे के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए टारगेट भी तय कर दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए एक नारा तय किया है- 'तीसरी बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार'। पार्टी के एक पदाधिकारी के मुताबिक, भाजपा ने राज्य विधानसभा और लोकसभा स्तर पर संयोजक और सह-संयोजक भी तय कर लिए हैं।

जल्द मैदान में उतरेगें दिग्गज नेता

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक्टिव हो चुकी है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे लोकसभा क्षेत्रों में शुरू होंगे। मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी के 150 पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें, भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर पहले भी बैठक की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!