देश

BJP Foundation Day: 'बीजेपी का हर कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र-सेवा में समर्पित', स्थापना दिवस के अवसर पर बोले अमित शाह

BJP Foundation Day: बीजेपी का आज 47वां स्थापना दिवस है। भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था, लेकिन इसकी जड़ें 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित जनसंघ से जुड़ी हैं। आपातकाल के बाद 1977 में जनता पार्टी बनी, जो 1980 में टूट गई और बीजेपी का जन्म हुआ।

Image

बीजेपी का आज 47वां स्थापना दिवस।

Photo : PTI

BJP Foundation Day: बीजेपी का आज 47वां स्थापना दिवस है। आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी। इस मौके पर देश के अलग अलग जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस राजनीतिक दल की स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। यह पार्टी 1977 तक सक्रिय रूप से जनता के बीच काम करती रही और चुनावों में भाग लेती रही।

1975 में जब इंदिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल लागू किया, तब इस दल ने अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर जनता पार्टी का गठन किया। बाद में वैचारिक मतभेदों के कारण 1980 में यह गठबंधन टूट गया, जिसके पश्चात यही दल नए रूप में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रूप में उभरा।

बीजेपी का हर कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र-सेवा में समर्पित: अमित शाह

स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, चाहे देश की सीमाओं को सुरक्षित करना हो, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाना हो, विकास के नए मानदंड स्थापित करना हो या भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिकता और प्राण तत्व को पुन: जागृत करना हो - भाजपा ने अपने इन सभी संकल्पों को चरितार्थ करके दिखाया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "भाजपा का मूल मंत्र हमेशा स्पष्ट रहा है – ‘Nation First, Party Next, Self Last’। इसी मूल भावना के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र-सेवा में समर्पित है। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं उन सभी महानुभावों को नमन करता हूं, जिन्होंने ऋषि दधीचि के समान राष्ट्रहित सर्वोपरि के महान यज्ञ में अपना सर्वस्व अर्पण कर भाजपा को एक विराट वटवृक्ष बनाने में अहम योगदान दिया है।"

2 सीटें से सरकार बनाने तक का सफर

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद 1984 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को महज 2 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद राममंदिर आंदोलन ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह बदल दिया। इस आंदोलन के प्रभाव से 1989 के चुनाव में बीजेपी ने 80 से ज्यादा सीटें जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

1996 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने बड़ा उछाल लिया और 161 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि, पूर्ण बहुमत न होने के कारण उसकी सरकार ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी। इसके बाद 1999 में बीजेपी दोबारा सत्ता में आई और 2004 तक अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article