देश

बुलडोजर एक्शन पर गर्माया HC, पुलिस को लताड़ कहा- तमाशा बना दिया...बंद क्यों नहीं कर देते कोर्ट?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2022, 08:47 AM IST

वह आगे बोले, "हम हर किसी की जेब से आपको पांच लाख रुपए का मुआजवा दिलाएंगे। पुलिस और सीएम मिलकर घर तुड़वा रहे हैं, घूस लेकर।" हाईकोर्ट ने इस मामले में आठ दिसंबर, 2022 को एसपी, पूर्व, अंचल अधिकारी और अगम कुआं थाना प्रभारियों को निजी रूप से पेश होने को कहा है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : IANS

बिहार की राजधानी पटना में बुलडोजर वाले एक्शन को लेकर हाईकोर्ट ने अगम कुआं पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। जस्टिस संदीप कुमार ने पुलिस अफसरों को झाड़ते हुए कहा कि यहां भी बुलडोजर चलने लगा...तमाशा बना दिया है कि किसी का घर बुलडोजर से तोड़ देंगे?

जज साहब की यह टिप्पणी याचिकाकर्ता के घर को बुलडोजर से कथित तौर पर अवैध तरीके से तोड़ने (15 अक्टूबर, 2022) के मामले में सुनवाई के दौरान आई। जस्टिस कुमार ने इस दौरान पुलिस को "कुछ भू-माफियाओं के साथ हाथ मिलाने और सही कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना याचिकाकर्ता (सहयोग देवी) के घर को अवैध रूप से ध्वस्त करने" के लिए डांटा।

शनिवार (तीन दिसंबर, 2022) को इस घटना से जुड़ी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जबकि 24 नवंबर को आदेश देते हुए जस्टिस कुमार ने कहा था- यहां भी बुलडोजर चलने लगा, ऐसा कौन पावरफुल आदमी है जिसने बुलडोजर लेकर तोड़ दिया उसका? आप किसका प्रतिनिधित्व करते हैं...राज्य (सरकार) या फिर निजी लोग? तमाशा बना दिया है कि किसी का घर बुलडोजर से तोड़ देंगे।

उन्होंने आगे कहा- क्या पुलिस थाने को इस तरह के जमीन विवाद के निपटारे के लिए अधिकार या शक्तियां दी गई हैं? अगर किसी को समस्या है तो वह थाने जाए, घूस दे और किसी का भी घर तुड़वा दे...आप कोर्ट और सिविल कोर्ट बंद क्यों नहीं कर देते?

याचिकाकर्ता के वकील ने जब बताया कि उनके क्लाइंट पर घर खाली करने का दबाव भी बनाया गया था और झूठी एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इस पर जस्टिस कुमार बोले- बहुत अच्छे...मैं यहां आपका बचाव करने के लिए हूं, न कि परेशान करने के लिए।

वह आगे बोले, "हम हर किसी की जेब से आपको पांच लाख रुपए का मुआजवा दिलाएंगे। पुलिस और सीएम मिलकर घर तुड़वा रहे हैं, घूस लेकर।" हाईकोर्ट ने इस मामले में आठ दिसंबर, 2022 को एसपी, पूर्व, अंचल अधिकारी और अगम कुआं थाना प्रभारियों को निजी रूप से पेश होने को कहा है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती