देश

Amit Lodha : 'खाकी' से लगा IPS अमित लोढ़ा पर दाग, पद के दुरुपयोग मामले में हो गए सस्पेंड

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 9, 2022, 11:14 AM IST

IPS Officer Amit Lodha : अमित लोढ़ा पर आरोप है कि वित्तीय लाभ के लिए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया। आरोप यह भी है कि लोढ़ा ने प्रोडक्शन हाउस फ्राइडे स्टोरीटेलर के साथ डील करने के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ करार किया। दोनों के साथ उन्होंने यह करार तब किया जब वह आईपीएस अधिकारी के पद पर थे।

Image

सस्पेंड हुए आईपीएस अमित लोढ़ा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की चर्चित किताब बिहार डायरीज पर बनी है वेब सीरीज
  • आरोप है कि सरकारी पद पर रहते हुए लोढ़ा ने वित्तीय लाभ के लिए व्यावसायिक करार किया
  • केस दर्ज होने के बाद लोढ़ा को निलंबित कर दिया गया है, आगे भी जांच की कार्रवाई होगी

Amit Lodha : ब सीरीज 'खाकी : द बिहार चैप्टर' की रिलीज के बाद सुर्खियों में आए बिहार के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को निलंबित कर दिया गया है। सरकारी सेवा में रहते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ कथित रूप से व्यावसायिक करार में शामिल होने एवं भ्रष्टाचार के आरोपों पर लोढा को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। बता दें कि यह वेब सीरीज काफी लोकप्रिय हुई है और लोग इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं।

व्यावसायिक करार करने का आरोप

आधिकारिक बयान के मुताबिक लोढ़ा पर आरोप है कि वित्तीय लाभ के लिए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया। आरोप यह भी है कि लोढ़ा ने प्रोडक्शन हाउस फ्राइडे स्टोरीटेलर के साथ डील करने के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ करार किया। दोनों के साथ उन्होंने यह करार तब किया जब वह आईपीएस अधिकारी के पद पर थे। बयान में आगे कहा गया है कि विभागीय जांच के दौरान लोढ़ा के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सही पाया गया। इसके बाद गत सात दिसंबर को विशेष सतर्कता यूनिट ने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम एवं आईपीसी की धाराओं 120बी एवं 168 उनके खिलाफ एक केस दर्ज किया।

लोढ़ा के खिलाफ आगे भी होगी जांच

रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में लोढ़ा के खिलाफ आगे की जांच डीएसपी स्तर का एक अधिकारी करेगा। चर्चा है कि 2 नवंबर 2018 को अमित लोढ़ा और फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के बीच एक रुपए में करार हुआ, लेकिन उनके बैंक अकाउंट में 12,372 रुपए आए। आरोप यह भी है कि लोढ़ा ने स्थापित कहानीकार नहीं होते हुए भी बगैर अनुमति के न केवल किताब लिखी, बल्कि प्रोडक्शन हाउस से इस किताब पर 'खाकी: द बिहार चैप्टर’ बनाने के लिए पत्नी कौमुदी लोढ़ा के जरिए 49,62,372 रुपए प्राप्त किए।

लोढ़ा की किताब 'बिहार डायरीज' पर आधारित है वेबसीरीज

खाकी: द बिहार चैप्टर' सीरीज की कहानी बिहार काडर के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की 'बिहार डायरीज' पर आधारित है। उनकी यह किताब बेस्ट सेलर रह चुकी है। इस किताब में बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सामंत प्रताप की खौफनाक कहानी के बारे में बताया गया है। इस वेब सीरीज में करण टैकर, अविनाश तिवारी, आशुतोष राणा, रवि किशन, अनूप सोनी, जतिन सरना, निकिता दत्ता, अभिमन्यु सिंह, ऐश्वर्या सुष्मिता और श्रद्धा दास जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित