देश

बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की इतनी बढ़ी सैलरी, चुनाव से पहले CM नीतीश ने दिया बड़ा गिफ्ट

Bihar News: बिहार में चुनाव नजदीक हैं। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की सैलरी को बढ़ा दिया है। इसका ऐलान उन्होंने खुद x पर पोस्ट करते हुए किया।

Image

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Photo- PTI)

Anganwadi Workers Salary increased: बिहार में कभी भी चुनावी बिगुल बज सकता है. हर पार्टी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. इस बीच राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, नीतीश सरकार ने इनकी सैलरी में बढ़ोतरी की है. सीएम नीतीश कुमार ने खुद x पर पोस्ट करते हुए बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के वेतन को बढ़ाया जा रहा है।

कितने रुपये बढ़ेंगे?

सीएम नीतीश ने कहा, 'राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुए हम लोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से बढ़ाकर 9,000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रूपये बढ़ाकर 4,500 रूपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है।

आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं की भूमिका बड़ी

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हम लोगों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है तथा इसके लिए समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 06 प्रकार की सेवायें प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अहम योगदान को देखते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा तथा समेकित बाल विकास सेवायें और बेहतर होंगी।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article