देश

डोमिसाइल नीति को लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बोले- 'बिहार में 100 प्रतिशत...'

Bihar Elections 2025: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रदेश में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि दुख होता है कि बिहार सबसे गरीब राज्य है और सबसे अधिक पलायन यहां से हो रहा है। इस प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार का क्या विकास हुआ?

Image

महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी : तेजस्वी यादव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Assembly Elections: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रदेश में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे झूठी पार्टी बताया। तेजस्वी यादव पटना में आयोजित पाल महासम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा देने जाने के लिए अभिभावकों से पैसा लेने पड़ते हैं। लेकिन, जब महागठबंधन की सरकार आएगी, तो परीक्षा देने के लिए आने-जाने का खर्च सरकार वहन करेगी।

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित पाल सम्मेलन में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समुदाय की ओर से एक जीवित भेड़ उपहार भेंट की गई। तेजस्वी यादव ने मंच पर उस भेड़ को सहज भाव से स्वीकार किया। इस कार्यक्रम में भेड़ को पाल समाज की पारंपरिक आजीविका और पहचान का प्रतीक माना गया। बताया गया कि तेजस्वी सम्मेलन से जाने के दौरान भेड़ को भी साथ ले गए।

नीतीश सरकार पर तेजस्वी ने जमकर साधा निशाना

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि दुख होता है कि बिहार सबसे गरीब राज्य है और सबसे अधिक पलायन यहां से हो रहा है। इस प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार का क्या विकास हुआ? उन्होंने कहा कि बिहार में आम लोग अफसरशाही से परेशान हैं। भाजपा को बड़ा झूठा पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ऐसी है कि बिहार में कब और कहां गोली चल जाए, कोई नहीं जानता। बिहार अब सुरक्षित हाथों में नहीं है। जनता अब 20 साल पुरानी सरकार को नहीं चाहती है। अब गाड़ी बदलने की बारी है। उन्होंने पाल समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब बिहार को बदलने के लिए साथ दीजिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article