देश

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, 24 सितंबर को पटना में होगी CWC की मीटिंग, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Bihar Chunav News (बिहार विधानसभा चुनाव 2025): पटना में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की अगली बैठक होगी। बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का यह ऐलान काफी अहम माना जा रहा है।

Image

पटना में होगी CWC की मीटिंग (फाइल फोटो- PTI)

Bihar Chunav News (बिहार विधानसभा चुनाव 2025): कांग्रेस पार्टी ने आगामी 24 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक बुलाने का फैसला किया है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और सदस्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संभावित गठबंधन की रणनीति तथा पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पटना में यह बैठक इसलिए भी राजनीतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती है क्योंकि बिहार इस समय राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र में है।

कांग्रेस की रणनीति

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं और गठबंधन की राजनीति जोर-शोर से चल रही है। कांग्रेस के लिए बिहार में प्रभावी रूप से अपनी स्थिति बनाए रखना और गठबंधन रणनीति को लेकर स्पष्ट रूपरेखा बनाना अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है। कांग्रेस की इस बैठक से न केवल बिहार की राजनीति पर असर पड़ेगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति को लेकर संकेत मिलेंगे। पार्टी उम्मीद कर रही है कि यह बैठक बिहार में मजबूत गठबंधन और बेहतर संगठनात्मक संरचना के निर्माण में सहायक होगी।

बिहार के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन

कांग्रेस ने मंगलवार को बिहार के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया जिसमें राज्य इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार राम समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। इस समिति में 39 सदस्य हैं। राज्य से संबंधित सभी सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों, बिहार से जुड़े कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा सभी अग्रिम संगठनों के प्रमुखों भी इसमें शामिल किया गया है। प्रदेश निर्वाचन समिति में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा तथा कई अन्य नेता शामिल हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article