देश

संजय राउत को राहत, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख को लेकर 'देशद्रोह' का आरोप हटाया गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2023, 03:06 PM IST

Sanjay Raut: पुलिस अधिकारी ने कहा, मामले में कानूनी राय लेने के बाद पुलिस ने मामले से राजद्रोह का आरोप हटाने का फैसला किया। भाजपा नेता की शिकायत के बाद पुलिस ने संजय राउत के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

Image

संजय राउत

Photo : ANI

Sanjay Raut: महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने को लेकर पार्टी के नेता संजय राउत के खिलाफ दर्ज मामले से देशद्रोह का आरोप हटा लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संजय राउत 'सामना' के कार्यकारी संपादक हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा कानूनी राय लेने और परामर्श करने के बाद राउत के खिलाफ राजद्रोह का आरोप हटा दिया गया।

यवतमाल जिले की पुलिस ने 11 दिसंबर को शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य को 'सामना' में अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोक ठोक' में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया था। यवतमाल के उमरखेड़ पुलिस थाने में राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 153 (ए), धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

पुलिस ने कहा कि मामला भारतीय जनता पार्टी के यवतमाल जिला समन्वयक की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, मामले में कानूनी राय लेने के बाद, पुलिस ने मामले से राजद्रोह का आरोप हटाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, उच्चतम न्यायालय ने पहले इस संबंध में फैसले सुनाए हैं और एक सरकारी वकील से सलाह लेने के बाद पुलिस ने राजद्रोह के आरोप को हटाने का फैसला लिया। अधिकारी ने कहा, मामले की जांच चल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article