देश

'बंगाल ही नहीं पूरे देश में बुलडोजर चलेंगे', हावड़ा स्टेशन के बाहर JCB कार्रवाई पर बोले मंत्री दिलीप घोष

Bengal Bulldozer Action: पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के बाहर प्रशासन ने देर रात बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। गंगा घाट, बस स्टैंड और फुटपाथों पर बनी अवैध दुकानों और ढांचों को बुलडोजर से हटाया गया।

Image

हावड़ा स्टेशन के बाहर चला बुलडोजर, अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

Photo : iStock

Bengal Bulldozer Action: पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद प्रशासन लगातार सख्त कदम उठाता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में देर रात हावड़ा रेलवे स्टेशन (Howrah railway station) के बाहर बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में रेलवे क्षेत्र के आसपास बने अवैध ढांचे और दुकानों को हटाया गया। गंगा घाट, बस स्टैंड और फुटपाथों पर कई वर्षों से कब्जा करके चल रहे ठेले, दुकानें और अस्थायी निर्माण बुलडोजर की मदद से तोड़े गए। प्रशासन का कहना है कि इन अवैध कब्जों की वजह से आम लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही थी।

मंत्री दिलीप घोष ने बुलडोजर एक्शन पर दिया बयान

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "पूरे देश में बुलडोजर चलेंगे। जहां भी अवैध निर्माण होगा, वहां बुलडोजर तैनात किए जाएंगे। बंगाल में सत्ता में आई नई सरकार ने पहले दिन से ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैं अवैध गतिविधियों में शामिल सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे कानून के दायरे में रहकर ही अपना काम करें, और सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी। हम सरकारी जमीन पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल रही तैनात

इस अभियान में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF), आईओडब्ल्यू विभाग और हावड़ा सिटी पुलिस की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी तरह का विरोध या हंगामा न हो सके। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में बदल दिया गया था और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। बुलडोजर की मदद से रेलवे इलाके में बने अवैध ढांचे हटाए गए और रास्तों को साफ कराया गया। प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई सार्वजनिक जमीन और फुटपाथों को खाली कराने के लिए की गई है।

हावड़ा स्टेशन क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई

अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकारी और सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह हावड़ा स्टेशन क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले तिलजाला और उत्तर 24 परगना जिले के हसनाबाद इलाके में भी प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए थे। प्रशासन का मानना है कि ऐसे कदमों से शहर में व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें