देश

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले PM मोदी का NDA सांसदों से 'स्वदेशी' की अपील, BJP सासंदों को मिलेगी ये ट्रेनिंग

भाजपा की दो दिवसीय सांसद कार्यशाला के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने नवरात्रि से दीपावली तक स्वदेशी मेले आयोजित करने की अपील की और दुकानों पर “गर्व से कहो ये स्वदेशी है” लिखने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं आपसी सीख और जनता की बेहतर सेवा के लिए अहम होती हैं।

Image

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों को संबोधित किया। (फोटो सोर्स: Narendra Modi X handle)

Sansad Karyashala: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों को संबोधित किया। भाजपा सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप का आज सोमवार को आखिरी दिन है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि इस दौरान वर्कशॉप में एनडीए दलों के सांसद भी शामिल हुए। कार्यशाला के समापन में पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित किया।

स्वदेशी मेले का आयोजन करें सांसद: पीएम मोदी

एनडीए सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सांसदों से स्वदेशी मेले को आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि से दीपावली तक स्वदेशी मेला किया जाए। पीएम मोदी ने आगे सलाह दी कि स्वदेशी मेले में लगे दुकान पर लिखा हो,"गर्व से कहो ये स्वदेशी है।"

बता दें कि रविवार को आयोजित वर्कशॉप में भी पीएम मोदी शामिल हुए थे। पीएम मोदी की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वो पंक्ति के सबसे पीछे बैठे देखे गए। पीएम ने फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,"संसद कार्यशाला में देशभर के सांसद साथियों और वरिष्ठ नेताओं से विचार साझा हुए। ऐसे मंच एक-दूसरे से सीखने और जनता की बेहतर सेवा के लिए बेहद अहम हैं।"

GST सुधारों को लेकर सांसदे आयोजित करें व्यापारी सम्मेलन: पीएम मोदी

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनडीए सांसदों से बैठक में कहा कि जीएसटी सुधारों को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में 20-30 व्यापारी सम्मेलन आयोजित करें, ताकि व्यापारियों और दुकानदारों को जीएसटी के लाभ और सुधारों के बारे में जानकारी दी जा सके।

नवरात्र से दिवाली तक ‘स्वदेशी मेले’ आयोजित करने को कहा गया है, ताकि भारतीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा सके और लोगों को ‘मेड इन इंडिया’ सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया जा सके। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के हर सेक्टर में एक प्रदर्शनी आयोजित करें। इसका थीम होगा – “गर्व से कहो ये स्वदेशी है” – जिसमें स्थानीय कारीगरों, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित किया जाए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article