देश

Delhi Blast: लाल किला ब्लास्ट से पहले मस्जिद के पास दिखा था आतंकी उमर, नमाज पढ़ी या किसी से मिला, जांच में जुटीं एजेंसियां

अब तक की जांच में यह सामने आ चुका है कि उमर आठ बजकर 13 मिनट पर बदरपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली में दाखिल हुआ। इसके बाद ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, मयूर विहार होते हुए वह पुरानी दिल्ली पहुंचा। इस बीच वह 10 मिनट के लिए मस्जिद में जाता है और फिर वहां से निकलने के बाद वह लाल किले की तरफ आया।

Image

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया आतंकी उमर।

Delhi Blast : लाल किले के पास 10 नवंबर को आई-20 कार में विस्फोट डॉक्टर उमर नबी ने किया था। कार वही चला रहा था और इस धमाके में उसकी भी मौत हुई। इस बात की पुष्टि हो गई है। सूत्रों का कहना है कि विस्फोट के समय उमर का पैर कार की स्टीयरिंग और एक्सेलरेटर के बीच फंस गया था। उसके पैर, दांत और कपड़ों के डीएनए का मिलान उसकी मां से हुआ है। उमर का डीएनए उसकी मां से मैच कर गया। इस बीच, यह भी खुलासा हुआ है कि ब्लास्ट करने से पहले उमर कमला मार्केट में एक मस्जिद के पास दिखा। सीसीटीवी फुटेज में वह मस्जिद में दाखिल होता हुआ और फिर वहां से निकलते दिखा। सूत्रों का कहना है कि उसने मस्जिद में करीब 10 मिनट बिताए।

10 मिनट तक मस्जिद में रहा उमर

अब तक की जांच में यह सामने आ चुका है कि उमर आठ बजकर 13 मिनट पर बदरपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली में दाखिल हुआ। इसके बाद ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, मयूर विहार होते हुए वह पुरानी दिल्ली पहुंचा। इस बीच वह 10 मिनट के लिए मस्जिद में जाता है और फिर वहां से निकलने के बाद वह लाल किले की तरफ आया। यहां आने के बाद उसने करीब तीन घंटे तक पार्किंग में कार खड़ी की। उमर मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था या उसे किसी से वहां मिलना था, सुरक्षा एजेंसियां इस बारे में पता कर रही हैं।

6 दिसंबर को बड़ी आतंकी घटना करना चाहता था उमर

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला डॉ. उमर (28 साल) लाल किला विस्फोट में मारा गया। बीते सोमवार शाम करीब सात बजे हुए इस धमाके में 12 लोगों की जान चली गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हुए। डॉक्टर उमर कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैले आतंकी मॉड्यूल में शामिल था। हालांकि, उमर का बड़ा प्लान नाकाम हो गया, क्योंकि उसके निशाने पर अयोध्या भी था। उसकी तैयारी थी कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी यानी 6 दिसंबर को बड़े पैमाने पर घटना को अंजाम देना।

लगभग आधी दिल्ली का चक्कर लगाया

सूत्रों के मुताबिक पुलिस के पास डॉ. उमर के करीब 50 जगहों के सीसीटीवी फुटेज है। यानी डॉक्टर उमर जब फरीदाबाद से दिल्ली में घुसा तो इसने लगभग आधी दिल्ली का चक्कर लगाया। दिल्ली पुलिस मैपिंग के हिसाब से 3 बजे से पहले इसने दिल्ली की कई जगहों पर गाड़ी घुमाई। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पहले ये फरीदाबाद के दक्षिण पूर्व जिलों में कई जगह देखा गया। वहां से पूर्वी जिला फिर पूर्वी जिला और दिल्ली के कई इलाकों से होता हुआ मध्य जिला आया। यहां से वह मस्जिद गया, फिर 3 :19 बजे लाल किला के पार्किंग पहुंचा।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'