देश

Balasore Train Accident: रेल दुर्घटना स्थल पर पहुंची ममता बनर्जी रेल मंत्री से उलझीं, कहा- 'रेलवे में सब ठीक नहीं', जताई साजिश की आशंका

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 3, 2023, 04:01 PM IST

Balasore Train Accident Update: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बालासोर स्थित रेल दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं और वहां घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की, उन्होंने कहा कि 'रेलवे में सब ठीक नहीं।'

Image

ममता बनर्जी बालासोर स्थित रेल दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं

Photo : Twitter

Mamata Banerjee on Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम बड़ा रेल हादसा सामने आया है जिसमें करीब 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बालासोर स्थित रेल दुर्घटना स्थल (Balasore Train Accident) पर पहुंचीं जहां उनका सामना केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुआ, इस मौके पर ममता बनर्जी ने बयान जारी कर कहा कि रेलवे में कोआर्डिनेश की कमी है, रेलवे को स्पेशल ट्रीट करना है जो नहीं हो रहा है।

इस दौरान उन्होंने दुर्घटना स्थल का मुआयना किया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भी बातचीत की और मृतक की संख्या को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रेल मंत्री से थोड़ी नोंकझोंक भी हुई , ममता बनर्जी बोलीं- 'दुर्घटना में मरने वालों की संख्‍या 500 तक हो सकती है कहा कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। ममता बनर्जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच दुर्घटना में मरने वालों की संख्या को लेकर विवाद हो गया इस पर रेल मंत्री ने कहा कि यह 500 नहीं बल्कि 238 है।

हादसे में साजिश की संभावना भी जताई

वहीं ममता ने रेलवे और ओडिशा सरकार को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले की सटीक जांच हो उन्होंने हादसे में साजिश की संभावना भी जताई है, इसके पहले पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने आशंका जता चुके हैं।

रेलवे के सुरक्षा उपायों को लेकर भी संदेह जताया

ममता बनर्जी ने रेलवे के सुरक्षा उपायों को लेकर भी संदेह जताया। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि मुझे लगता है कि रेल मंत्रालय ठीक से निगरानी नहीं कर रहा है। विशेष निगरानी की आवश्यकता है।

ऐसा ही हादसा 1981 में भी हुआ था

ममता बनर्जी ने कहा सा है ऐसा ही हादसा 1981 में भी हुआ था। इस ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस नहीं था, अगर वह होता तो यह हादसा नहीं होता। वहीं ममता ने कहा कि हमारे राज्य के जिन लोगों की इस हादसे में मृत्यु हो गई उनके परिजनों को हम 5-5 लाख रुपए देंगे। हम राहत और बचाव कार्य में राज्य सरकार और रेलवे का पूरा सहयोग करेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article