बिहार में बाबा बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) का दिव्य दरबार सज गया है। हिंदू राष्ट्र की ध्वजा संभाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पटना में मौजूद हैं और उनके पीछे हिंदू भक्तों की हजारों की भीड़ है और पूरा पटना जयश्रीराम के नारों से गूंज रहा है। बिहार में हिंदू राष्ट्र के नारे का धीरेंद्र शास्त्री ने शंखनाद कर दिया है जिसके बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। बाबा के दिव्य दरबार में पहले दिन के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद समेत बीजेपी के कई चेहरे मौजूद दिखे जिसने संकेत दिए हैं कि 2024 से पहले बिहार की राजनीति में एक बड़ी हलचल होने वाली है और यहीं से हिंदू राष्ट्र की मांग भी जोर पकड़ेगी।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भरी हिंदू राष्ट्र की हुंकार
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने पटना में हनुमंत कथा के पहले दिन ही हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरी है। तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर के पटना दौरे का विरोध किया था। इस विरोध के बीच बाबा बागेश्वरधाम न सिर्फ पटना पहुंचे बल्कि हनुमंत कथा के पहले दिन ही हिंदू राष्ट्र का नारा भी दिया। बागेश्वर बाबा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए हनुमान जी अपनी सेना जोड़ देंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम जी अपने आप संयोग बना देंगे जैसे लंका जाने के लिये पुल के लिये पत्थर जोड़ दिए थे। वैसे ही हिंदू राष्ट्र के लिए कड़ियां भी जोड़ देंगे।
हिंदू मुस्लिम, सिर्फ हिंदू की बात करने आए हैं- धीरेन्द्र शास्त्री
बाबा भी भगवान बुद्ध की ज्ञान की धरती पर हुए स्वागत से इतने अभिभूत हुए कि कह दिया कि उनकी आत्मा बिहार में बसती है। साथ ही उन्हें ये भी साफ कर दिया कि वो हिंदू मुस्लिम करने नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ हिंदू की बात करने आए हैं। हमें उन परमात्मा का ध्यान करते हुए उन पर अटूट भरोसा रखना पड़ेगा। जब हम उनपर अटूट भरोसा रखेंगे तो रामजी अपने आप ऐसे संयोग जोड़ देंगे, जैसे लंका जाने के लिये पुल के लिये पत्थर जोड़ देते हैं, वैसे ही हमें भरोसा है कि हिंदू राष्ट्र के लिये हनुमान जी अपनी सेना को जोड़ देंगे।
बिहार में बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम
अब बात आज के कार्यक्रम की, बता दें कि पटना में 5 दिनों के कथा कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। जहां शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा कार्यक्रम का चलेगा। इसके लिए बाबा बागेश्वर आज दोपहर 3 बजे होटल से नौबतपुर के लिए निकलेंगे। बताया जा रहा है कि कल की ही तरह बाबा बागेश्वर से कथा सुनने के लिए आज भी लाखों की तादाद में श्रद्धालु नौबतपुर पहुंचेंगे। बाबा बागेश्वर अगले चार दिन बिहार में ही रहेंगे। पटना में बाबा के दरबार में दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। सब उत्साहित हैं।
बिहार में चढ़ा सियासी पारा
बागेश्वर बाबा के बिहार पहुंचने पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र राम ने बाबा को धर्मविरोधी-सनातन विरोधी बताया और कहा कि जनता को इन्हें दिल से निकाल कर जमीन पर पटक देना चाहिए। जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- बाबा बिहार को जगाने आए हैं। सनातन की बात भारत में नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान में करेंगे।
आरजेडी के आरोपों को दरकिनार करते हुए बागेश्वर बाबा पटना में बोले- मैं पटना हिंदू-मुस्लिम करने नहीं, बल्कि हिंदू-हिंदू करने आया हूं। बाबा बागेश्वर के दरबार में एक महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची और बाबा ने उसे वो सब बता दिया, जो डॉक्टर भी नहीं बता पाए। बाबा ने पटना के दरबार में अपने चेले चंगीलाल की कहानी भी सुनाई। जिसे सुनकर सब हंसने लगे
