देश

'चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो', नागपुर में बागेश्वर बाबा ने आरएसएस की तारीफ में क्या-क्या कहा?

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में हिंदू परिवारों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करते हुए कहा कि “कम से कम चार बच्चे होने चाहिए।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बयान में यह भी कहा गया कि बच्चों को धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार किया जाना चाहिए, जिससे सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

Image

महााष्ट्र के नागपुर में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने आरएसएस की जमकर तारीफ की।

Photo : Twitter

Bageshwar Baba: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री हमेशा अपने बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है, जिसपर काफी चर्चा हो रही है। महाराष्ट्र के नागपुर में ओयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वो चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए समर्पित करें। भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे चार पैदा करो, जिस में एक स्वयंसेवक संघ को दो। इस कार्यक्रम में खुद संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद थे। सके अलावा महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने यह भी कहा कि कि बच्चों को धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार किया जाना चाहिए, जिससे सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

आरएसएस की तारीफ में क्या कहा?

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब भी पूरे भारत में कोई आपदा आती है, तो लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं, लेकिन हमारे आरएसएस (RSS) का हर एक कार्यकर्ता भागता नहीं है। आरएसएस वर्कर वहां जाते हैं और लोगों की जान बचाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही, जब हम एक अखंड भारत तक पहुंचेंगे, तो हमें बहुत खुशी होगी। हमें पूरा भरोसा है कि RSS प्रमुख मोहन भागवत कार्यकाल के दौरान कुछ बहुत बड़ा होगा।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बहुत कठिन है: धीरेंद्र शास्त्री

इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कथा की थी। इस दौरान उन्होंने मौजूदा समय में सनातन धर्म के ऊपर बहुत बड़ा संकट है और सभी सनातनियों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बहुत कठिन है और ये लक्ष्य बलिदान मांगता है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उन प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को सबक जरूर सिखाएं, जो वंदे मातरम गाने का विरोध कर रहे हैं। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित इस राष्ट्रगीत को संविधान सभा ने अनुमोदित किया है और केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की लोकसभा और सभी विधानसभाओं में गाया जाता है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article