देश

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला कश्मीर, 4 मिनट में एक के बाद एक कई बार हिली धरती

Earthquake in Kashmir: कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चार मिनट के दौरान भूकंप के कई झटके आए।

Image

कश्मीर में भूकंप।

Earthquake in Kashmir: कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चार मिनट के दौरान भूकंप के कई झटके आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। भारतीय भूविज्ञान केंद्र के मुताबिक ये झटके बारामूला में महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद अपने घरों से बाहर निकल आए लोग। इस भूकंप से अभी किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर जमीन के अंदर बताई जा रही है। भूकंप के झटके पाकिस्तान की राजधानी में इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए हैं।

बुधवार को मेघालय में भूकंप

बुधवार को मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां आए भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर इस्ट जैंतिया हिल्स में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर अंदर था। इससे भी पहले 11 अगस्त को कर्नाटक के बीदर में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 थी। इस भूकंप का केंद्र जमीन के 3.5 किलोमीटर अंदर था।

रूस में 7 तीव्रता का भूकंप

हाल के दिनों में भूकंप की घटनाओं में तेजी देखने को मिल रही है। कुछ भूकंपों की तीव्रता अधिक रही है। रविवार तड़के रूस के सुदूर पूर्वी तट स्थित एक प्रमुख नौसैन्य अड्डे के पास 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप सतह से 18 मील (29 किलोमीटर) की गहराई में आया और इसका केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 63 मील (102 किलोमीटर) पूर्व में था। पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की 1,81,000 से अधिक लोगों की आबादी वाला एक बंदरगाह शहर है, जो ज्वालामुखियों से घिरा हुआ है।

सुनामी की चेतावनी वापस ली गई

होनोलुलु स्थित अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने शुरुआत में चेतावनी दी थी कि भूकंप के केंद्र से 300 मील (480 किलोमीटर) के दायरे में स्थित तटों पर सुनामी की खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, लेकिन बाद में घोषणा की गई कि सुनामी का खतरा नहीं है।

केंद्र ने कहा कि भूकंप स्थल के पास कुछ तटीय क्षेत्रों में समुद्र के जलस्तर में कई घंटों तक मामूली उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article