देश

Ayodhya: मिड डे मील में परोसा गया चावल के साथ नमक, वीडियो वायरल हुआ तो प्रिंसपल पर गिरी गाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 09:43 AM IST

Ayodhya News: अयोध्या में बच्चों को मिड डे मील में चावल और नमक परोसा गया। मामले ने तूल पकड़ा तो डीएम ने जांच के आदेश दे दिए स्कूल के प्रिंसिपल पर गाज गिरी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • मिड-डे मील में बच्चों को दिया गया नमक-चावल, प्रिंसिपल सस्पेंड
  • वायरल वीडियो में चावल के साथ नमक खाते दिखे थे छात्र
  • इससे पहले भी मिड डे मील में अनियमितता के मामले आ चुके हैं सामने

Ayodhya News: अयोध्या के सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील (Mid-day meal) के नाम पर चावल और नमक देने के मामले में एक्शन हुआ है। डीएम ने प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।आपको बता दें अयोध्या में बीकापुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के तहत बच्चों को चावल और नमक खाने को दिया गया था जिसका बच्चों के परिजनों ने विरोध जताया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गया। कुछ बच्चों ने खाना खाने से मना कर दिया और घर जाकर भोजन के बारे में अपने माता पिता को जानकारी दी।लोग स्कूल पहुंच गए और मामले को लेकर नाराजगी जताई।

DM ने मांगी थी रिपोर्ट

आपको बता दें इस स्कूल में पुरवा के 50 बच्चे पढते हैं। ऐसे में इन छात्रों के मिड डे मील के साथ लापरवाही क्यों बरती गई। डीएम ने इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। गांव के प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा अधिकारी पर भी इन्क्वायरी बिठाई गई हैं। आगे भी अगर कोई गाइडलाइन का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ह मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन हरकत में आ गया था। दो मिनट के इस वीडियो में बच्चों को नमक के साथ चावल खाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "टीचर और प्रधान (ग्राम प्रधान) ने जिम्‍मेदारी लेने से इनकार कर दिया है, फिर कौन जिम्‍मेदार है। आप देख सकते हैं कि ये बच्‍चे चावल और नमक खा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article