लोगों की आस्था के केंद्र केदारनाथ धाम से हिमस्खलन (Kedarnath Avalanche) की खबर सामने आई है, इस दौरान बर्फ का एक बहुत बड़ा हिस्सा नीचे की ओर गिरता नजर आया वहीं साथ ही तेज आवाज भी सुनाई दे रही थी, इसका वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो बर्फ की आंधी जैसी चल रही हो।
हिमस्खलन की ये जगह केदारनाथ मंदिर से करीब 4 किमी पीछे बताई गई है, हिमस्खलन के बाद बर्फ का एक बहुत बड़ा हिस्सा नीचे की ओर गिरता दिखा, इस घटना मे फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है उन्होंने कहा कि हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पहले भी हुई हैं हिमस्खलन की घटनाएं
इससे पहले भी हिमस्खलन की घटनाएं सामने आती रही हैं, पिछले साल 22 सितंबर को केदारनाथ मंदिर से लगभग तीन से चार किमी पीछे पहाड़ी से आंशिक हिमस्खलन हुआ था इसके बाद 1 अक्टूबर को मंदिर से छह से सात किमी पीछे फिर से आंशिक हिमस्खलन हुआ था।
