देश

बंगाल में पालघर पार्ट-2, गंगा सागर जा रहे साधुओं पर हमला, जटा पकड़ कर खींचा, ठाकुर बोले- मूक दर्शक बनी है ममता सरकार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 10:54 AM IST

Attack on Sadhus in Purulia: शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो में भीड़ में शामिल कुछ लोगों को उनके कपड़े और जटा पकड़कर खींचते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि साधुओं ने लोगों से गंगासागर जाने के लिए रास्ता पूछा जिसके बाद उन पर यह हमला हुआ।

Attack on Sadhus in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में कथित रूप से साधुओं की पिटाई करने का वीडियो सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई है। इस हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था लड़खड़ा गई है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं पर राज्य सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। हालांकि, साधुओं पर हमला मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि बंगाल में हिंदू होना अपराध है।

साधुओं ने गंगासागर जाने का रास्ता पूछा था

शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो में भीड़ में शामिल कुछ लोगों को उनके कपड़े और जटा पकड़कर खींचते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि साधुओं ने लोगों से गंगासागर जाने के लिए रास्ता पूछा जिसके बाद उन पर यह हमला हुआ।

ठाकुर ने पूछा-मौन क्यों है ममता सरकार

ठाकुर ने सवाल उठाया कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति कहां लेकर जा रही है? आखिरकार ये वातावरण क्यों बनाया जा रहा है? भाजपा नेता ने कहा कि राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा के समय बंगाल में कर्फ्यू जैसा माहौल बनाया जा रहा है ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न न मना सकें।

पुरुलिया पुलिस ने जारी किया बयान

इस घटना पर पुरुलिया पुलिस ने बयान जारी किया है। पुरुलिया में हाल ही में हुए एक हमले को लेकर कुछ गलत तथ्य पेश किए जा रहे हैं। दरअसल, 11 जनवरी के दिन गंगासागर जाने वाले साधुओं और स्थानीय किशोर लड़कियों के बीच काशीपुर के समीप भाषायी समस्या को लेकर कुछ गलतफहमी पैदा हो गई।

साधुओं की हर संभव मदद कर रहे-पुलिस

लड़कियां साधुओं की भाषा समझ नहीं पाईं और वे डर गईं। इस पर स्थानीय लोगों ने साधुओं के साथ बदसलूकी की और उनके वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। लोगों को लगा कि साधु के वेष में कुछ लोग लड़कियों का अपहरण करना चाहते हैं। मामले में स्थानीय पुलिस ने दखल देते हुए साधुओं को बचाया। हमला मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और साधुओं की हर संभव मदद की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article