देश

Pawan Khera: पवन खेड़ा पर आया संकट, असम पुलिस पहुंची घर, सीएम हिमंता की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप

Pawan Khera: कहा जा रहा है कि असम पुलिस पवन खेड़ा के आरोप भरे बयानों के सिलसिले में उनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले सीएम हिमंता ने कहा था कि वह पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना देंगे।

Image

पवन खेड़ा पर आई मुसीबत

Photo : PTI

Himanta vs Khera: असम विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप की सियासी गर्मी अब नेताओं को झुलसाने लगी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर आरोप लगाने के बाद मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। पवन खेड़ा के घर असम पुलिस पहुंची है। निजामउद्दीन ईस्ट में पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस की करीब 4 लोगों की टीम आई है। दिल्ली पुलिस सिर्फ असिस्ट करने के लिए गई है। कहा जा रहा है कि उनके आरोप भरे बयान के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जाएगी। इससे पहले सीएम हिमंता ने कहा था कि वह पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना देंगे।

कांग्रेस ने सीएम हिमंता पर लगाए आरोप

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि असम पुलिस के अधिकारी पार्टी नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे हैं जो इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री हिमंत सरमा हताश और परेशान हैं क्योंकि विधानसभा चुनाव में उनकी हार तय नजर आ रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए राज्य मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, जनहित में बुनियादी सवाल पूछने पर मेरे सहयोगी पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों की पूरी फौज की तैनाती यह साबित करती है कि असम के मुख्यमंत्री हताश और परेशान हैं।

उन्होंने कहा, यह उचित प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह प्रतिशोध की कार्रवाई है, एक ऐसे मुखर विपक्ष की आवाज को दबाने और चुप कराने के लिए राज्य मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है, जो सरकार के कई कारनामों को उजागर कर रहा है। जो डराते हैं वे डरे हुए होते हैं और उनके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ होता है। रमेश ने दावा किया कि इससे यह भी साबित होता है कि मुख्यमंत्री को आसन्न हार का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी के पास संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के तीन पासपोर्ट हैं, दुबई में दो संपत्तियां हैं और उनकी पूंजी मुखौटा कंपनियों में लगी है।

मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा...

पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर कांग्रेस के आरोपों के बाद आज फिर हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा पर पलटवार किया। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सरमा ने कहा, मैं और एक एक्शन लेने जा रहा हूं, मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा, कुछ दिन इंतजार कीजिए। बता दें कि पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर हिमंता और उनकी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

रिंकी भुइयां सरमा के खिलाफ पवन खेड़ा के दावे

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने रविवार को आरोप लगाया कि सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां के पास UAE, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट हैं, और दुबई में उनकी संपत्तियां हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका अमेरिका के व्योमिंग राज्य में स्थित एक कंपनी से संबंध है, और उनके पास ऐसी विदेशी संपत्तियां हैं जिनका खुलासा नहीं किया गया है और जिनका जिक्र चुनावी हलफनामों में नहीं है।

'क्या हिमंत सरमा की पत्नी के पास दुबई का गोल्डन वीज़ा है?' गौरव गोगोई ने X पर लिखा। 'क्या यह गोल्डन वीजा भारतीय पासपोर्ट पर है?' इसका तीखा जवाब देते हुए, रिनिकी शर्मा ने गोगोई पर 24 घंटे के भीतर अपने दावों को बदलने का आरोप लगाया: पहले उन्होंने 'मिस्र के पासपोर्ट पर गोल्डन वीजा' होने का आरोप लगाया था, और बाद में भारतीय पासपोर्ट का जिक्र किया।

पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी पत्नी ने इन आरोपों को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वे आजीवन कारावास की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस द्वारा जिन दस्तावेजों का हवाला दिया गया है, उन्हें 'पाकिस्तानिस इन अजमान' (Pakistanis in Ajman) नाम के एक फेसबुक ग्रुप के डेटा का इस्तेमाल करके मनगढ़ंत तरीके से तैयार किया गया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम