देश

Assam High Alert: 'बांग्लादेश में नई अशांति को देखते हुए हाई अलर्ट पर असम...' सीएम हिमंत ने दी यह 'चेतावनी'

Himanta Biswa Sarma on Bangladesh Unrest: असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश में नई अशांति की लहर के मद्देनजर असम 'हाई अलर्ट' पर है।

Image

सीएम हिमंत ने दी यह 'चेतावनी' (फाइल फोटो: PTI)

Assam on High Alert: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 22 दिसंबर यानी सोमवार को कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश में नई अशांति की लहर के मद्देनजर असम 'हाई अलर्ट' पर है। सरमा ने कहा कि राज्य सरकार बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रही है। असम सीएम ने दावा किया, 'हमने देखा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं और उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है... जो लोग अभी बांग्लादेश में सत्ता में हैं, वे पूर्वोत्तर भारत को अपने देश में शामिल करने की बात कर रहे हैं।'

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भी जगजाहिर है कि बांग्लादेश के लोग अलग-अलग समय पर असम में घुसे हैं और राज्य 'इन लोगों से भरा हुआ है' सरमा ने कहा, 'हमें सतर्क रहना होगा और उस देश में हो रहे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखनी होगी।' सरमा ने पिछले हफ़्ते दावा किया था कि 'बांग्लादेशी तत्व' बार-बार कह रहे हैं कि उत्तर-पूर्वी भारत को पड़ोसी देश में मिला देना चाहिए, जो 'गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक' है, और भारत इस पर चुप नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा था, 'भारत एक बहुत बड़ा देश है, एक परमाणु शक्ति वाला देश है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। बांग्लादेश इसके बारे में सोच भी कैसे सकता है?'

बांग्लादेश में अशांति की एक नई लहर

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में अशांति की एक नई लहर देखने को मिली है। वह सरकार विरोधी प्रदर्शनों में एक जाना-पहचाना चेहरा थे, जिनकी वजह से शेख हसीना सरकार गिर गई थी।

असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर निषेधाज्ञा लागू

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि अवैध आवाजाही और संभावित कानून-व्यवस्था के खतरों को रोकने के लिए असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर निषेधाज्ञा लागू है।

बांग्लादेश में हिंदू युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में गुरुवार रात ईशनिंदा के आरोपों के बाद एक हिंदू युवक जिसका नाम दीपू चंद्र दास था जिसकी उम्र 27 साल थी उसको भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद से भारत मे इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है और इसका विरोध किया जा रहा है। यह घटना भालुका उपजिला के स्क्वायर मास्टर बारी के डुबालिया पारा इलाके में हुई यह घटना देश में जारी अशांति और अल्पसंख्यकों और मीडिया संस्थानों पर हमलों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई है। ईशनिंदा के आरोपों के बाद एक हिंदू युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और उसके शव को आग लगा दी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article