दुनिया

Who Killed Osman Hadi: उस्मान हादी का हत्यारा कहां है? अंतिम लोकेशन को लेकर बांग्लादेश पुलिस ने बताई सच्चाई

Bangladesh Violence: बांग्लादेश के ​​स्पेशल ब्रांच प्रमुख खंदाकर रफीकुल इस्लाम और डिटेक्टिव ब्रांच प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपी की अंतिम लोकेशन को लेकर भी कोई ठोस जानकारी उनके पास नहीं है और न ही उसके भारत सीमा पार करने के प्रमाण मिले हैं।

Image

उस्मान हादी के हत्यारे को लेकर बांग्लादेश पुलिस ने दी जानकारी।(फोटो सोर्स: Facebook)

Photo : Twitter

Bangladesh Violence: उस्मान हादी (Osman Hadi) की मौत के बाद बांग्लादेश सुलग रहा है। सड़कों पर आगजनी लूटपाट हो रही है। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी बीच बांग्लादेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उस्मान हादी हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी को भारत से जोड़ने का कोई सबूत नहीं है।

'आरोपी की अंतिम लोकेशन की ठोस जानकारी नहीं'

स्पेशल ब्रांच प्रमुख खंदाकर रफीकुल इस्लाम और डिटेक्टिव ब्रांच प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपी की अंतिम लोकेशन को लेकर भी कोई ठोस जानकारी उनके पास नहीं है और न ही उसके भारत सीमा पार करने के प्रमाण मिले हैं।

यूनुस प्रशासन ने क्या कहा?

यह बयान यूनुस प्रशासन की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया माना जा रहा है, जिसमें आरोपी के ठिकाने को लेकर अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस अधिकारियों ने दो टूक कहा कि जांच अभी जारी है और फिलहाल किसी देश को जोड़कर निष्कर्ष निकालना गलत होगा।

हिंसा की आग में सुलग रहा बांग्लादेश

पुलिस के बयान के बावजूद, हाल के दिनों में एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से भारत विरोधी बयान सामने आए हैं, जिनमें पूर्वोत्तर भारत को लेकर धमकियां भी शामिल हैं। गुरुवार को उस्मान हादी के परिजनों ने भी भारत विरोधी टिप्पणियां कीं और ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर मार्च की कोशिशें हुईं। इसके अलावा, अन्य जिलों में भारतीय राजनयिक कार्यालयों पर हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं भी दर्ज की गईं।

अफवाहों से बढ़ी अशांति

अधिकारियों का कहना है कि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उस्मान हादी की हत्या किसने की और इसके पीछे क्या मकसद था। हालांकि, अफवाहों और राजनीतिक उकसावे के चलते कट्टरपंथी समूहों ने मीडिया संस्थानों, सांस्कृतिक संगठनों और भारतीय राजनयिक परिसरों को निशाना बनाकर हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article