देश

'चंपई-हेमंत सोरेन को BJP में जरूर शामिल होना चाहिए', असम के सीएम हिमंता का बड़ा बयान

Jharkhand News : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को भाजपा में जरूर शामिल होना चाहिए। राज्य के भाजपा प्रभारी सरमा ने कहा कि झारखंड की सबसे बड़ी समस्या घुसपैठ बन गई है।

Image

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा।

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड को लेकर राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है
  • असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने चंपई पर बड़ा बयान दिया है
  • सरमा ने कहा है कि वह बीते छह महीने से चंपई से संपर्क में हैं

Jharkhand News : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को भाजपा में जरूर शामिल होना चाहिए। राज्य के भाजपा प्रभारी सरमा ने कहा कि झारखंड की सबसे बड़ी समस्या घुसपैठ बन गई है और भाजपा इस बारे में सोरेन से बात करने जा रही है। सरमा ने कहा है कि वह बीते छह महीने से चंपई के साथ संपर्क में हैं।

हेमंत भी भाजपा में शामिल हो जाएं-सरमा

असम के सीएम ने कहा कि वह चाहते हैं कि चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करें। सरमा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अभी इस मुद्दे पर आगे कुछ कहना ठीक होगा। मैं चाहता हूं कि हेमंत सोरेन भी भाजपा में शामिल हो जाएं। झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए हम हेमंत जी से भी बात करने जा रहे हैं। हमें झारखंड को बचाना है। हमारे लिए देश पहले आता है। झारखंड आज जो सबसे बड़ी समस्या का सामना कर रहा है, वह घुसपैठ है। हमारी उनसे केवल दो मांगे हैं, पहली यह कि चुनाव के दौरान आपने जो वादे किए थे, उसे पूरा करें दूसरा झारखंड को घुसपैठियों से बचाइए।'

'हमारे लिए देश पहले आता है, पार्टी बाद में'

सरमा ने आगे कहा, 'चंपई सोरेन के पास तीन विकल्प हैं। वह अभी दिल्ली में है। उनसे बातचीत का रास्ता खुला है, देखें भविष्य में क्या होता है। हेमंत यदि सितंबर के पहले पांच लाख नौकरियां देते हैं, तो हम उनके साथ हैं। वह घुसपैठियों के खिलाफ यदि खड़े होते हैं तो भी हम उनके साथ हैं। मुहर्रम के दौरान हिंदुओं के साथ जो हुआ, उसके खिलाफ अगर वह खड़े होते हैं तो भी हम उनके साथ हैं। हमारे लिए देश पहले आता है, पार्टी बाद में। जेएमएम को हमारा समर्थन करना चाहिए, हम उसका भी समर्थन करेंगे। हमें मिलकर घुसपैठिओं को झारखंड से बाहर फेंकना है।'

छह महीने से चंपई से संपर्क में हूं-सरमा

चंपई के दिल्ली आने के बाद से झारखंड को लेकर राजनीतिक हलचलें फिर तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि चंपई मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ संपर्क में हैं। सरमा का दावा है कि वह बीते छह महीनों से चंपई से संपर्क में हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article