देश

Asaram Bapu Parole: राम रहीम के बाद अब आसाराम को राहत, मिला 7 दिन की पैरोल, महाराष्ट्र में होगा इलाज

asaram bapu parole: राजस्थान की जोधपुर की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को 7 दिन की पैरोल मिली है, इस दौरान वो महाराष्ट्र के पुणे में माधोबाग में इलाज करवाएंगे और पैरोल के दौरान पुलिस कस्टडी में ही रहेंगे।

Image

आसाराम को 7 दिन की पैरोल मिली है

KEY HIGHLIGHTS
  • आसाराम को इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल मिली है
  • वो महाराष्ट्र के माधोबाग में इलाज करवाएंगे और पैरोल के दौरान पुलिस कस्टडी में ही रहेंगे
  • 2018 में कोर्ट ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी

asaram bapu parole news: नाबालिग से ज्यादती के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को पैरोल (asaram bapu parole) दी गई है। आसाराम को 7 दिन की पैरोल मिली है, बताया जा रहा है कि इस पीरिएड दौरान वो महाराष्ट्र के पुणे में माधोबाग में इलाज करवाएंगे और पैरोल के दौरान वो पुलिस कस्टडी में ही रहेंगे।

महाराष्ट्र के पुणे में माधवबाग आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में इलाज के लिए आसाराम की पैरोल मंजूर हुई है, राजस्थान हाईकोर्ट से उपचार के लिए आसाराम को पैरोल दी गई है, हाईकोर्ट जस्टिस डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह भाटी की खंडपीठ ने अंतरिम पैरोल को मंजूरी दी है।

आसाराम के सीने में शुक्रवार शाम को दर्द उठा था

पुलिस कस्टडी में आसाराम उपचार के लिए महाराष्ट्र जाएगा रिपोर्टों के मुताबिक आसाराम के सीने में शुक्रवार शाम को दर्द उठा था उसके बाद उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया था वहां जरूरी मेडिकल जांचें की गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था।

हार्ट का इलाज पुणे के माधवबाग अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में हुआ था

बता दें कि इससे पहले आसाराम का आयुर्वेदिक पद्धति से हार्ट का इलाज जोधपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में पुणे के माधवबाग अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में हुआ था वहीं अब फिर पुणे जाकर आसाराम का इलाज होगा।

आसाराम बीमारी को लेकर पैरोल की मांग कर चुके हैं

इससे पहले भी आसाराम बीमारी को लेकर पैरोल की मांग कर चुके हैं आसाराम की ओर से पैरोल एप्लिकेशन लगाई गई, जिसे स्वीकार करते हुए इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल के आदेश हुए हैं।

आसाराम बापू साल 2013 से जोधपुर जेल में बंद हैं

गौर हो कि आसाराम बापू साल 2013 से जोधपुर जेल में बंद हैं, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम को जोधपुर पुलिस ने 2013 में गिरफ्तार किया था आरोप था कि आसाराम ने अपने आश्रम में ही एक किशोरी छात्रा का यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में 2018 में कोर्ट ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?