देश

पराली पर केजरीवाल का पुराना बयान वायरल, सिंधिया का तंज-'तो करिए ना, बातों में माहिर, काम में मंथर'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 07:38 PM IST

दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए केजरीवाल पंजाब एवं हरियाणा सरकारों पर सवाल उठाते और इस समस्या के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते रहे हैं लेकिन पंजाब में अपनी सरकार बनने के बाद उनके सुर बदले नजर आए। उन्होंने भगवंत मान सरकार का बचाव करते हुए कहा कि राज्य सरकार अगले साल तक पराली की समस्या का हल निकाल लेगी।

Delhi Pollution : दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यह समस्या केवल यहां की नहीं है बल्कि देश के कई शहरों की आबोहवा खराब हो गई है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि इस समस्या पर रोक लगाने के लिए सभी को आगे आना होगा और मिलकर काम करना होगा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की पराली के लिए हम जिम्मेदार हैं लेकिन अगले साल तक पराली की समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। दिल्ली के सीएम ने कहा कि गाली देने से हवा साफ नहीं होगी।

पहले पंजाब सरकार को घेरते थे केजरीवाल

दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए केजरीवाल पंजाब एवं हरियाणा सरकारों पर सवाल उठाते और इस समस्या के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते रहे हैं लेकिन पंजाब में अपनी सरकार बनने के बाद उनके सुर बदले नजर आए। उन्होंने भगवंत मान सरकार का बचाव करते हुए कहा कि राज्य सरकार अगले साल तक पराली की समस्या का हल निकाल लेगी। बता दें कि दिल्ली में कई जगहों पर एक्यूआई अत्यंत खराब से खतरनाक स्थिति पर पहुंच गई है। राजधानी में धुंध एवं वायु प्रदूषण के लिए पंजाब में जलने वाली पराली को एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने केजरीवाल का पुराना वीडियो ट्वीट किया

प्रदूषण पर केजरीवाल की पीसी के बाद भाजपा नेताओं ने उन पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल के पुराने वीडियो को ट्वीट किया जिनमें उन्होंने दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए पंजाब की कैप्टन सरकार पर सवाल खड़ा किया। कुछ समय पहले टाइम्स नाउ नवभारत के एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा था कि किसानों को समाधान कौन देगा। दिल्ली में हमने पूसा रिसर्च संस्थान के साथ मिलकर एक बॉयो केमिकल उपाय ढूंढा। इस केमिकल के छिड़कने से खेत में पराली खाद में बदल जाती है। यह उपाय बहुत सस्ता है। दिल्ली सरकार ने अपने यहां सभी खेतों में छिड़काव कर दिया है। यह काम पंजाब, हरियाणा और यूपी सरकारें भी कर सकती हैं। दिल्ली के सीएम ने पूछा कि ये सरकारें ऐसा काम क्यों नहीं कर रही हैं। पराली बहुत बड़ी संपत्ति है, यह सोना बन सकती है। पराली से बिजली और कोयला बनता है।

इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया। सिंधिया ने कहा-अगर यही उपाय है तो पंजाब में 'करिए ना, बातों में माहिर, काम में मंथर'।

दिल्ली में पांच तक के स्कूल बंद

केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। दिल्ली के सीएम ने कहा कि शनिवार से राजधानी में प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर ऑड-ईवन लागू किया जाएगीा। साथ ही उन्होंने कक्षा पांच से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए बाहरी गतिविधियां बंद करने की घोषणा की।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ