...जब ममता बनर्जी बनीं चाय वाली, लोगों को खुद परोसी चाय, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2021, 09:53 PM IST

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में एक चाय के स्टाल पर लोगों को चाय परोसी और खुद भी चाय पी। इसका वीडियो सामने आया है।

...जब ममता बनर्जी बनीं चाय वाली, लोगों को खुद परोसी चाय, देखें VIDEO

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी बुधवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इससे एक दिन पहले वो नंदग्राम पहुंची। यहां वो एक चाय के स्टाल पर भी पहुंचीं। स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने आसपास के लोगों को चाय परोसी और बाद में स्टाल पर चाय भी पी।

एक वीडियो में ममता बनर्जी को एक बड़े केतली से पेपर कप में चाय डालते हुए देखा जा सकता है। उनके चारों ओर लोग इकट्ठे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी को सार्वजनिक रूप से चाय की चुस्की लेते और परोसते हुए देखा गया है। अगस्त 2019 में उन्होंने चाय बनाई और लोगों के साथ पी। तब बनर्जी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। कुछ अच्छी चाय बनाना और साझा करना उनमें से एक है।' 

मंदिर और मजार गईं

नंदीग्राम पहुंची ममता बनर्जी शमशाबाद मजार पर जाती हैं और वहां चादर चढ़ाती हैं। इससे पहले वो चंडी मंदिर भी जाती हैं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से चंडी पाठ भी किया। ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं एक हिंदू लड़की भी हूं। मेरे साथ हिंदू कार्ड मत खेलो। मुझे बताओ, क्या तुम जानते हो कि एक अच्छा हिंदू कैसे हो?' ममता ने उनके हिंदू विरोधी होने के भाजपा के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक ब्राह्मण हैं और हिंदू रस्मों के बारे में भगवा पार्टी के फर्जी हिंदू नेताओं से कहीं ज्यादा जानती हैं। ममता ने कहा, 'यदि किसी को मेरे धर्म के बारे में शक है तो मैं उन्हें बहस करने और हिंदू श्लोकों का पाठ करने में प्रतिस्पर्धा करने की चुनौती देती हूं। खेला होबे (खेल जारी है)।' उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी 11 मार्च को चुनाव घोषणापत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार को नंदीग्राम में शिवरात्रि पूजन करेंगी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें