Weather Today, 9 march: देश के कई हिस्सों में आज हो सकती है बारिश, जम्मू-कश्मीर में हो सकता है हिमपात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 06:55 AM IST

Weather Forecast Today, 9 March 2022 (आज का मौसम): आज दक्षिण पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Weather Today, 9 march: देश के कई हिस्सों में आज हो सकती है बारिश, जम्मू-कश्मीर में हो सकता है हिमपात

Weather Forecast Today, 9 March 2022: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को हल्की बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश) में अलग-अलग गरज के साथ हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है।

'स्काईमेट वेदर' के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र से पूरे गुजरात में दक्षिण राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक फैली हुई है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है।
 

End of Article