Weather forecast: 31 दिसंबर, 01 और 02 जनवरी के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

देश
Updated Dec 30, 2019 | 17:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत ठंड के कंपकंपा रहा है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर 2019, 01 और 02 जनवरी 2020 के लिए ये भविष्यवाणी की है। 

Weather forecast: 31 दिसंबर, 01 और 02 जनवरी के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Weather forecast: 31 दिसंबर, 01 और 02 जनवरी के मौसम का हाल जानिए 

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर चुकी है। सोमवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड कहर बरपा रखा है। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में सोमवार सीवियर ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और न्यू ईयर को लेकर भविष्यवाणी की। साथ मौसम को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में 31 दिसंबर को तेज बारिश और निचले इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इसके बाद एक से तीन जनवरी तक पूर्वी हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, जबकि दिल्ली में दो जनवरी को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका है।

अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
31 दिसंबर- बिहार के बिहार के अधिकांस इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के दूर दराज इलाकों में कोल्ड डे स्थिति बनी रही रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में घने कोहरे की भी संभावना है। छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

01 जनवरी- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीगढ़ में तेज हवा और बिजली की कड़क के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। कड़ाके की ठंड बरकरार रहने का अनुमान है।

02 जनवरी- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवा चल सकती है। गरज के साथ बारिश हो सकती है। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके, पंजाब में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।उधर, पिछले 119 साल में सोमवार को दिल्ली में दिसंबर का सबसे सर्द दिन रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में दोपहर 2.30 बजे तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ट्वीट किया कि पिछले 119 साल में दिसंबर के महीने में आज दिल्ली में सर्द दिन रहने का अनुमान है, क्योंकि दोपहर ढाई बजे सफदरजंग में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर