Coldest Day in Delhi: दिल्ली की सर्दी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बीते 119 सालों में आज दिसंबर का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली समाचार
Updated Dec 30, 2019 | 18:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Coldest Day in Delhi, 30 Dec 2019:दिल्ली में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सोमवार को सर्दी के सारे रिकॉर्ड धवस्त हो गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को बीते 119 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है।

Delhi's winter breaks all records, today 30th December is the coldest day of December in 119 years
Coldest Day in Delhi: दिल्ली की सर्दी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बीते 119 सालों में आज दिसंबर का सबसे ठंडा दिन!  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोमवार की सुबह भीषण कोहरे की गिरफ्त में रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली
  • मौसम विभाग के मुताबिक, आज बीते 119 सालों में दिसंबर में सबसे ठंडा दिन रहने की संभावना
  • ठंड का असर रेल औऱ विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है, देरी से चल रही ट्रेनें

नई दिल्ली: दिल्ली में सर्दी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं। सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी भीषण कोहरे की गिरफ्त में रही और इस दौरान विजिबिलिटी बेहद कम रही। राजधानी मेंन्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में दिसंबर माह में बीते 119 वर्षों में आज सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है,  'दिल्ली में पिछले 119 वर्षों में आज दिसंबर माह में सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड टूटा है, क्योंकि दोपहर 2.30 बजे तक आज दिन का तापमान सबसे ठंडा रहा है। ढाई बजे तक पालम का ताममान 9.0 डिग्री रहा जबकि इसी तरह आयानगर का 7.8, लोधी रोड का 9. 2 डिग्री रहा। सफदरजंग दिल्ली में 1901 के बाद आज सबसे ज्यादा ठंडा दिन दर्ज होने की संभावना है। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार को भी इसी तरह का कोहरा देखने को मिल सकता है। 1901 में दिसंबर महीने में 11.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था जबकि सोमवार को 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।

 

 

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार, 28 दिसंबर इस मौसम के सबसे ठंडे दिन के तौर पर दर्ज किया गया जब न्यूनतम तापमान सुबह 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। रविवार को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान अलग-अलग दर्ज किया गया। आयानगर में यह 2.5 डिग्री, लोधी रोड में 2.8 डिग्री, पालम में 3.2 डिग्री और सफदरजंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर