Uttarakhand Election 2022 Opinion: चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसी के चलते टाइम्स नाउ नवभारत ने VETO के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है। यहां हम बात करेंगे उत्तराखंड की। अगर ओपिनियन पोल के सैंपल साइज की बात करें तो उत्तराखंड में हमने 11,310 लोगों से बात की है। ये सर्वे 31 दिसंबर 2021 से 9 जनवरी 2022 के बीच किया गया है, यानी कि लोगों का ताजा-ताजा मूड सामने आया है।
हमने पूछा कि उत्तराखंड का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? तो सामने आया कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। 47.20% लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया है। इसके बाद महंगाई को 26.30% लोगों ने दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा बताया है। हिंदू आस्था को 10.60% लोगों ने मुद्दा बताया है। भ्रष्टाचार को 10.84% लोगों ने मुद्दा बताया है।
BJP में सीएम पद का सबसे पसंदीदा चेहरा कौन?
- पुष्कर सिंह धामी 74.75%
- अनिल बलूनी 16.98%
- त्रिवेंद्र सिंह रावत 3.20%
- सतपाल महाराज 3.05%
कांग्रेस में सीएम पद का सबसे भरोसेमंदर चेहरा कौन?
- हरीश रावत 61.84%
- प्रीतम सिंह 31.04%
- यशपाल आर्या 3.02%
- गणेश गोदियाल 4.10%
क्या 5 साल में तीन मुख्यमंत्री बनाना BJP के विरोध में जाएगा?
- हां 33.32%
- नहीं 52.50%
- कह नहीं सकते 14.18%
उत्तराखंड के समतल इलाकों में किसे कितनी सीट (कुल 36 सीट)
- बीजेपी 28-30
- कांग्रेस 4-5
- आम आदमी पार्टी 4-5
समतल इलाकों में किसको कितने प्रतिशत वोट?
- बीजेपी 45.40%
- कांग्रेस 26.45%
- AAP 17.90%
पहाड़ी इलाकों में किसे कितनी सीट? (कुल सीट 34)
- बीजेपी 16-20
- कांग्रेस 8-10
- AAP 1-3
पहाड़ी इलाकों में किसको कितने प्रतिशत वोट
- बीजेपी 39.20%
- कांग्रेस 35.40%
- AAP 15.38%
उत्तराखंड में किसे कितनी सीट
- बीजेपी 44-50
- कांग्रेस 12-15
- AAP 5-8
उत्तराखंड में किसको कितने प्रतिशत वोट?
- बीजेपी 43.09%
- कांग्रेस 30.13%
- AAP 16.25%
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद कौन?
- पुष्कर सिंह धामी 42.34%
- हरीश रावत 23.89%
- कर्नल अजय कोठियाल 14.55%
- अन्य 19.22%

