उत्तर प्रदेश में आज रात से नाइट कर्फ्यू खत्म, कोरोना मामलों में आई गिरावट के बाद फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 03:11 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में कमी के बाद नाइट कर्फ्यू आज रात से हटाने का फैसला किया है। राज्य में रात के कर्फ्यू का समय रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक था।

उत्तर प्रदेश में आज रात से नाइट कर्फ्यू खत्म, कोरोना मामलों में आई गिरावट के बाद फैसला

उत्तर प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू को हटाने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के मामलों की गिरावट आने के बाद ये फैसला किया गया है। 9 जनवरी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद 13 फरवरी से नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लगाया गया था। अब आज रात से नाइट कर्फ्यू समाप्त किए जाने का फैसला किया गया है। 

उत्तर प्रदेश में 842 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अभी 8683 एक्टिव केस हैं।

भारत में शनिवार को 22,270 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,28,02,505 हो गई। अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,53,739 रह गई है। 325 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,11,230 हो गयी है। कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगातार 13वें दिन एक लाख से कम है। 

End of Article