Uttar Pradesh Lockdown: यूपी में 10 तारीख की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लागू हुआ लॉकडाउन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2020, 10:09 PM IST

Lockdown in UP From 10 To 13 July: उत्तर प्रदेश में 10 तारीख की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया है, लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की इजाजत जारी रहेगी।

Uttar Pradesh Lockdown: यूपी में 10 तारीख की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लागू हुआ लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश (UP) की योगी सरकार ने कोरोना संकट ((Coronavirus) के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए पूरे राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) लागू करने का फैसला किया है, उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई यानि शुक्रवार (Friday) रात 10 बजे से 13 जुलाई यानि सोमवार (Monday) की सुबह 5 बजे तक फिर से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की इजाजत जारी रहेगी, ट्रेनें चलेंगी लेकिन बस सेवाओं को बंद रखा जाएगा वहीं माल की ढुलाई और हवाई उड़ानें भी इस लॉकडाउन से अप्रभावित रहेंगी गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है और अब तक 845 लोगों की जान जा चुकी है।

इस दौरान पूरे प्रदेश में सभी ऑफिस, शहरी और ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे मगर इस दौरान आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी वहीं अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी।

यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने इस बावत लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं इसके मुताबिक सड़कों,राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर भी काम जारी रहेगा वहीं ट्रेनों से आने वाले यात्री घर जाने के लिए विशेष बसों का उपयोग कर सकेंगे।

बताया जा रहा है कि यूपी सरकार के आदेश के अनुसार, 11 से 12 जुलाई तक सफाई और स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वृहद अभियान चलाया चलाया जाना है इस अभियान में शामिल कर्मियों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Amazing Indians Awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Amazing Indians Awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत