Building collapsed in Vadodara: वडोदरा में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 3 की मौत, बचाव कार्य जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2020, 06:28 AM IST

Vadodara News: बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले मजदूर हैं। मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच गया है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Building collapsed in Vadodara: वडोदरा में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 3 की मौत, बचाव कार्य जारी
Photo Credit: ANI

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा में एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की रात बवामनपुरा इलाके में हुई है। घटनास्थल पर राहत एवं बचावकार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले मजदूर हैं। मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच गया है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत पहले ही एक ओर झुकी हुई थी जिसके बारे में शिकायत की गई थी लेकिन प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

इमारत में कम से कम छह लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य रूप से यह इमारत तीन दशक पुरानी है और इसमें दोबारा काम किया जा रहा था। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग के 30 कर्मचारियों का दल मौके पर मौजूद है। हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए शहर के एसएसजी अस्पताल पहुंचाया गया है।

building collapsed in Bawamanpura in Vadodara

विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है...

End of Article