'हम तेजस्वी यादव बोल रहे हैं', फोन पर यह सुनते ही DM बोलने लगे 'अच्छा सर, ओके सर', Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2021, 11:57 AM IST

स्पीकर पर रखे गए फोन पर तेजस्वी जिलाधिकारी से कहते हैं, 'ये लोग कह रहे हैं कि उन्हें धरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। क्या धरने के लिए इन्हें रोजाना इजाजत लेनी पड़ेगी। यहा लाठी चार्ज हुआ है।

'हम तेजस्वी यादव बोल रहे हैं', फोन पर यह सुनते ही DM बोलने लगे 'अच्छा सर, ओके सर', Video

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव भले ही नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल नहीं कर पाए हों लेकिन अधिकारियों के बीच उनका दबदबा और जलवा कायम है। तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव को फोन पर जिलाधिकारी से बात करते हुए देखा और सुना जा सकता है। दरअसल, तेजस्वी धरना देने की अनुमति के बारे में जिलाधिकारी से बात कर रहे हैं लेकिन डीएम पहले उनकी बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते जिसके बाद राजद नेता कहते हैं कि वह तेजस्वी यादव बोल रहे हैं, यह सुनने के बाद अधिकारी के तेवर बदल जाते हैं और वह काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

शिक्षकों के समर्थन में पहुंचे थे तेजस्वी
दरअसल, अपनी मांगों को लेकर शिक्षक पटना में धरना प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन प्रशासन से इसके लिए उन्हें अनुमति नहीं मिल रही थी। इस बात की जानकारी होने पर तेजस्वी शिक्षकों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे। इसके बाद राजद नेता ने मुख्य सचिव, पुलिस प्रमुख और पटना के जिलाधिकारी से फोन पर बात की। तेजस्वी ने बातचीत में अधिकारियों से धरना की अनुमति देने का भरोसा लिया। सामने आए वीडियो में तेजस्वी पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह से फोन पर बातचीत करते नजर आते हैं। तेजस्वी जिस समय फोन पर बातचीत कर रहे होते हैं उस समय प्रदर्शकारी शिक्षक उनके आस-पास होते हैं। 

पटना के डीएम से फोन पर की बात
स्पीकर पर रखे गए फोन पर तेजस्वी जिलाधिकारी से कहते हैं, 'ये लोग कह रहे हैं कि उन्हें धरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। क्या धरने के लिए इन्हें रोजाना इजाजत लेनी पड़ेगी। यहा लाठी चार्ज हुआ है। इनका खाना फेंक दिया गया। अब ये लोग इधर-उधर बिखर गए हैं। कुछ लोग यहां इको पार्क में मेरे साथ हैं। इन लोगों को धरना देने का लोकतांत्रिक अधिकार है। इनके आवेदन को हम व्हाटसअप पर भेज देते हैं। आप इन्हें अनुमति दे दीजिए।' 

'आप मुझसे सवाल करेंगे'
इस पर जिलाधिकारी कहते हैं कि वह इस मामले को देखेंगे। डीएम के यह कहने पर तेजस्वी पूछते हैं कि 'कब तक बताइए।' राजद नेता की यह बात सुनकर जिलाधिकारी नाराज हो जाते हैं। डीएम कहते हैं, 'कब तक मतलब? आप मुझसे सवाल करेंगे?' यह सुनने के बाद राजद नेता कहते हैं, 'हम तेजस्वी यादव बोल रहे हैं, डीएम साहब।' इसके बाद फोन पर कुछ सेकेंड की चुप्पी रहती है और फिर डीएम कहते हैं, 'अच्छा सर, ओके सर।' यह सुनकर प्रदर्शनकारी शिक्षक ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं।

'व्हाट्सअप पर आवेदन भेज रहा हूं, जल्दी निर्णय करिए'
फोन काटते हुए तेजस्वी कहते हैं, 'मैं व्हाट्सअप पर इनका आवेदन भेज रहा हूं। इस पर जल्दी निर्णय लीजिए, नहीं तो हमें पूरी रात धरने पर बैठना होगा।' इस वीडियो को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। कुलकर्णी ने कहा है कि इस वीडियो को देखें, इससे पता चलेगा कि तेजस्वी यादव कैसे एक बड़े जन नेता के रूप में उभर रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट से संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, अदालत ने 17 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का दिया निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट से संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, अदालत ने 17 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का दिया निर्देश