MP गजब है! पुलिस का ही खोजी कुत्ता उठा ले गए चोर, सामने आया CCTV वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 08:55 AM IST

मध्य प्रदेश के निवाड़ी में बदमाशों ने पुलिस को ऐसा चकमा दिया की उसके डॉग स्क्वायड से ही एक खोजी कुत्ते को चुरा लिया। CCTV फुटेज में कार में चोर खोजी कुत्ते को ले जाते हुए दिखे।

MP गजब है! पुलिस का ही खोजी कुत्ता उठा ले गए चोर, सामने आया CCTV वीडियो

निवाड़ी, मध्य प्रदेश: निवाड़ी जिले में  चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इसका एक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब चोरों ने पुलिस विभाग का ही खोजी कुत्ता चोरी कर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। इससे कई पुलिस विभाग पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं और लोग पूछ रहे हैं कि अगर पुलिस अपना कुत्ता नही सभाल सकती तो फिर लोगो की सुरक्षा कैसे करेगी। पुलिस पर लग रहे सवालिया निशान के बीच कुत्ते चोरी पर अज्ञात पर किया मामला दर्ज कर लिया गया है।

लेब्रा प्रजाति का है कुत्ता

पुलिस का कुत्ता चोरी होने की खबर सुनकर सभी हैरान होंगे। जी हां हम किसी साधारण कुत्ते की नही बल्कि निवाड़ी पुलिस के डॉग स्क्वॉड की बात कर रहे है, जहां से पुलिस डॉग स्क्वॉड सुपर सीनियर लेब्रा प्रजाति का कुत्ता चोरी हो गया, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो कुछ बदमाश कुत्ते को स्कॉर्पियो से ले जाते हुये साफ दिखाई दे रहे हैं, बताया जा रहा है कि पुलिस सुपर सीनियर लेब्रा प्रजाति के इस कुत्ते का इस्तेमाल बम डिफ्यूज करने में करती थी और इसे ओरछा की पर्यटक धर्मशाला में रखा जाता था।

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

डॉग मास्टर जमुना प्रसाद अहिरवार की सूचना पर ओरछा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, इस मामले में पुलिस कैमरे पर कुछ भी कहने से बच रही है। लेकिन पुलिस का सरकारी कुत्ता चोरी होना बढ़ी बात है !यह कोई साधारण कुत्ता नही बल्कि यह चोरियां खोलने वाला कुत्ता है जो निवाड़ी जिले के रामराजा मन्दिर ओरछा के पीछे से चोरी हुआ सीसीटीवी फुटेज में इसको यह चोर लेकर जा रहे एक स्कार्पियो गाड़ी से अब देखना यह होगा कि पुलिस अपना कुत्ता कब तक ख़ोज पाती है। लेकिन पुलिस के लिए यह शर्मिंदिंगी का मामला बन गया है।

End of Article